बाढ़ प्रभावित अरुणाचल में शिवराज सिंह चौहान ने किरेन रिजिजू और सीएम पेमा खांडू के साथ किया हवाई सर्वे

IANS | July 1, 2026 2:21 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश में आई भीषण बाढ़ के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी दौरा किया है। उन्होंने वहां हालात का जायजा लिया। इसके साथ ही, शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार इस संकट में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

सनातन बोर्ड के गठन से मंदिरों के चढ़ावे का होगा सदुपयोग और रुकेगी चोरी : देवकीनंदन ठाकुर (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | July 1, 2026 12:34 PM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के आरोप, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के बयान, सनातन बोर्ड, चंपत राय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत विभिन्न मुद्दों पर आईएएनएस से विशेष बातचीत की।

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए और डीजल में 3 रुपए की कटौती का किया ऐलान

IANS | July 1, 2026 11:16 AM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन वितरक कंपनी नायरा एनर्जी ने बुधवार को पेट्रोल की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपए रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है। यह कटौती कंपनी के देशभर में मौजूद रिटेल नेटवर्क पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी

IANS | July 1, 2026 9:05 AM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी है।

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

IANS | July 1, 2026 8:48 AM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा वरिष्ठ नेताओं ने बधाई देते हुए स्वस्थ जीवन की कामना की है।

अब्दुल हमीद जयंती : लोकसभा अध्यक्ष और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया नमन और दी श्रद्धांजलि

IANS | July 1, 2026 8:09 AM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अदम्य साहस एवं शौर्य के प्रतीक 'परमवीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के महान वीर सैनिक अब्दुल हमीद की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला समेत कई राज्यों की मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि देते हुए याद किया है।

सेशेल्स के राष्ट्रपति को मुरादाबादी पीतल का कछुआ भेंट करने से बढ़ी स्थानीय हस्तशिल्प की पहचान: चिरंजी लाल यादव

IANS | June 30, 2026 11:34 PM

मुरादाबाद, 30 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेशेल्स के राष्ट्रपति को उपहार स्वरूप मुरादाबाद के प्रसिद्ध पीतल का कछुआ भेंट किए जाने को लेकर हस्तशिल्प जगत में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर हस्तशिल्प गुरु एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित चिरंजी लाल यादव ने कहा कि यह मुरादाबाद के कारीगरों और भारतीय हस्तशिल्प के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री मोदी के इस पहल से देश के हस्तशिल्पों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान मिल रही है।

रिया चक्रवर्ती: 2020 के मुश्किल दौर ने बदली जिंदगी, फिल्मों में काम रुका तो फैशन बिजनेस में रखा कदम

IANS | June 30, 2026 11:06 PM

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री और वीडियो जॉकी (वीजे) रिया चक्रवर्ती एक ऐसा नाम है, जिन्होंने कड़ी मेहनत और हुनर ​​के दम पर सोशल मीडिया, टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में एक पहचान बनाई है।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इको-मरीन टूरिज्म, आइलैंड डेवलपमेंट पर भी गुजरात सरकार का विशेष जोर

IANS | June 30, 2026 8:49 PM

गांधी नगर, 30 जून (आईएएनएस)। धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन में अपनी अलग पहचान कायम करने वाला गुजरात देश-दुनिया में विशाल समुद्र तट, समृद्ध जैव विविधता, वन्यजीव अभ्यारणों और अनूठे द्वीपों के लिए भी जाना जाता है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार राज्य में इको-टूरिज्म, मरीन टूरिज्म और आइलैंड डेवलपमेंट पर विशेष जोर दे रही है। सरकार ने राज्य के कोस्टलाइन एरिया और नेचुरल एसेट्स को ग्लोबल टूरिज्म हब के तौर पर डेवलप करने के लिए लगभग 20 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है।

काशी की गुलाबी मीनाकारी को मिली वैश्विक पहचान, अमेरिका से दुबई तक मिल रहे ऑर्डर

IANS | June 30, 2026 7:17 PM

वाराणसी, 30 जून (आईएएनएस)। काशी की सदियों पुरानी पारंपरिक गुलाबी मीनाकारी कला को भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिली है। इस कला से तैयार होने वाले आभूषण अब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में भी पसंद किए जा रहे हैं। बढ़ती वैश्विक मांग के चलते वाराणसी के कारीगरों को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, इटली, इजराइल, कनाडा और दुबई समेत कई देशों से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। इससे इस पारंपरिक शिल्प से जुड़े कारीगरों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी बढ़े हैं।