मजबूत आर्थिक संकेतकों से भारत की विकास यात्रा को मिला नया बल, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी अर्थव्यवस्था दिखा रही मजबूती

IANS | July 2, 2026 7:30 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा जारी ताजा आर्थिक संकेतक बताते हैं कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। मजबूत जीडीपी वृद्धि, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र का विस्तार, रिकॉर्ड वाहन बिक्री, बेहतर जीएसटी संग्रह और निर्यात में स्थिरता इस बात का संकेत हैं कि देश में घरेलू मांग और निवेश का माहौल लगातार मजबूत बना हुआ है।

एडवांस्ड सेल और जीन थेरेपी के नियमन के लिए सरकार ने ड्रग्स रूल्स में किया संशोधन

IANS | July 2, 2026 7:28 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने एडवांस्ड सेल और जीन थेरेपी जैसी आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के नियमन को और प्रभावी बनाने के लिए ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन किया है। इस संशोधन के तहत सेल या स्टेम सेल से बने उत्पादों, जीन थेरेपी उत्पादों और जेनोग्राफ्ट्स को सेंट्रली लाइसेंस अप्रूविंग अथॉरिटी (सीएलएए) के दायरे में शामिल किया गया है।

अदाणी और आईएचसी ओडिशा में लगाएंगे 11.5 अरब डॉलर का एल्यूमिनियम प्रोजेक्ट; 53,500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद

IANS | July 2, 2026 7:05 PM

भुवनेश्वर, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा में 1.08 लाख करोड़ रुपए (11.5 अरब डॉलर) की लागत से बनने वाला एकीकृत ग्रीनफील्ड एल्यूमिनियम प्रोजेक्ट, जो अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) और अबू धाबी स्थित इंटरनेशनल रिसोर्सेज होल्डिंग (आईआरएच-जो आईएचसी ग्रुप की एक कंपनी है), के बीच 50:50 संयुक्त उद्यम (जॉइंट वेंचर) है, राज्य को वैश्विक एल्यूमिनियम आपूर्ति शृंखला का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है। इसकी घोषणा गुरुवार को की गई।

आर्टिस्ट की सिफारिश पर पीएम ताकाइची ने छेड़े 'संतूर के तार', ताली बजाकर हौसला बढ़ाते दिखे प्रधानमंत्री मोदी

IANS | July 2, 2026 6:53 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की पीएम साने ताकाइची तीन दिवसीय दौरे पर भारत में हैं। द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के लिहाज से ये यात्रा बेहद अहम है। भारत-जापान के रिश्ते महज रणनीतिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक भी हैं। संस्कृति जो लोकरंग और लोकराग से जुड़ी होती है। कुछ ऐसे ही राग छेड़ने की कोशिश 'छोटी बहन' ताकाइची ने की तो 'बड़े भाई' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया।

जून में भारत का कोयला उत्पादन 14.9 प्रतिशत बढ़कर 1.79 करोड़ टन पहुंचा, अप्रैल में करीब 13 प्रतिशत कम हुआ आयात: सरकार

IANS | July 2, 2026 6:15 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में कैप्टिव और वाणिज्यिक (कमर्शियल) कोयला खदानों से जून 2026 में 1.788 करोड़ टन (17.88 मिलियन टन) कोयले का उत्पादन हुआ, जबकि इसी अवधि में 1.855 करोड़ टन (18.55 मिलियन टन) कोयले की आपूर्ति (डिस्पैच) की गई। कोयला मंत्रालय के अनुसार, जून 2025 में उत्पादन 1.556 करोड़ टन था, जिसके मुकाबले इस वर्ष जून में 14.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी फिलहाल संभव नहीं: हरदीप पुरी

IANS | July 2, 2026 5:55 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत की उम्मीद कर रहे उपभोक्ताओं को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को स्पष्ट कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में खुदरा ईंधन की कीमतें घटाने का कोई औचित्य नहीं है।

एशिया और इंडो पैसिफिक में भारत की भूमिका अहम: अर्जेंटीना के राजदूत

IANS | July 2, 2026 5:53 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउचिनो ने बदलते वैश्विक माहौल में भारत के बढ़ते कद की ओर दुनिया का ध्यान दिलाया है। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भले ही अनिश्चितता बढ़ी हो, लेकिन एक बात पूरी तरह स्पष्ट है कि एशिया और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का महत्व लगातार बढ़ रहा है और इस परिदृश्य में भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण देशों में उभरकर सामने आया है।

जन्मदिन विशेष : अमित कुमार ने आरडी बर्मन के सामने गाया पहला गीत, फिर बने 80 के दशक की सिग्नेचर आवाज

IANS | July 2, 2026 5:37 PM

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। यह बात साल 1975 की है। बंबई के एक छोटे से म्यूजिक रूम में 23 साल का एक नौजवान बेहद घबराया हुआ खड़ा था। उसके ठीक सामने आरडी बर्मन (पंचम दा) बैठे थे और उनके बगल में मन्ना डे तथा किशोर कुमार जैसे महानायक थे। आरडी बर्मन के कहने पर उस नौजवान ने बेहद संकोच और थरथराती आवाज में एक गीत सुनाया। वह नौजवान कोई और नहीं बल्कि किशोर कुमार के बड़े बेटे अमित कुमार थे।

पंजाब की लीची पहली बार ओमान को निर्यात की गई, किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम: पीयूष गोयल

IANS | July 2, 2026 5:37 PM

नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बताया कि पंजाब के होशियारपुर स्थित उम्मत एग्री एलाइड कोऑपरेटिव सोसायटी की ताजी लीची पहली बार ओमान को निर्यात की गई है।

ईएसआईसी में सीनियर रेजिडेंट सहित 48 पदों पर नौकरी का अवसर, 7 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | July 2, 2026 5:22 PM

चंडीगढ़, 2 जुलाई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), मॉडल हॉस्पिटल गुरुग्राम, हरियाणा ने योग्य उम्मीदवारों के लिए फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्चुअल स्पेशलिस्ट (एफटीसीएस) और कॉन्ट्रैक्चुअल सीनियर रेजिडेंट्स के कुल 48 पदों पर 3 वर्ष के कार्यकाल की नियुक्ति के लिए रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।