महाराष्ट्र : बारिश के कारण पालघर में 4 जुलाई को सभी स्कूल-कॉलेज बंद, जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

IANS | July 3, 2026 11:19 PM

मुंबई, 3 जुलाई (आईएएमएस)। मुंबई में पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत शनिवार को पालघर जिले के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

पीएम मोदी अगले हफ्ते इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का करेंगे दौरा, ‘एक्ट ईस्ट’ नीति पर रहेगा फोकस

IANS | July 3, 2026 10:23 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को बताया कि इस दौरे के साथ भारत का ध्यान अब हिंद महासागर के पूर्वी हिस्से और ‘एक्ट ईस्ट’ नीति की ओर और ज्यादा बढ़ेगा।

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, बिजली ट्रांसमिशन परियोजनाओं से प्रभावित किसानों को मिलेगा बाजार मूल्य का दोगुना मुआवजा

IANS | July 3, 2026 10:04 PM

गांधीनगर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने शुक्रवार को बिजली पारेषण (पावर ट्रांसमिशन) अवसंरचना से प्रभावित कृषि भूमि के लिए मुआवजा नीति में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की। सरकार ने मौजूदा जंत्री (सरकारी मूल्यांकन) आधारित मुआवजा व्यवस्था को समाप्त कर अब भूमि के प्रचलित बाजार मूल्य के आधार पर मुआवजा देने का फैसला किया है।

असम के स्कूल में मिली ट्रेनिंग से छात्र ने शुरू की मशरूम की खेती, सीएम सरमा ने की सराहना

IANS | July 3, 2026 9:41 PM

गुवाहाटी, 3 जुलाई (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि स्कूल स्तर पर शुरू की गई एंटरप्रेन्योरशिप ट्रेनिंग से छात्रों को प्रैक्टिकल स्किल्स विकसित करने में मदद मिल रही है और उन्हें कम उम्र से ही स्वरोजगार के अवसरों को तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने एक ऐसे छात्र की सफलता की कहानी का उदाहरण दिया, जिसने ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लेने के बाद मशरूम की खेती शुरू की।

एक्सप्लेनर: ई20 पेट्रोल को लेकर फैली अफवाहों की आखिर क्या है सच्चाई? जानिए पानी के उपयोग से लेकर इंजन सेफ्टी तक क्या है तथ्य और क्या है भ्रम

IANS | July 3, 2026 9:10 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई20) के इस्तेमाल का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ई20 ईंधन को लेकर पानी की खपत, खाद्य सुरक्षा, वाहन के प्रदर्शन, इंजन की सुरक्षा और पर्यावरण पर इसके प्रभाव जैसे कई दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, वैज्ञानिक अध्ययनों, तकनीकी आकलनों और सरकार की ओर से जारी स्पष्टीकरणों के अनुसार, इनमें से अधिकांश दावे या तो भ्रामक हैं या तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।

पीएम मोदी शनिवार को 13,037 करोड़ रुपए की जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का करेंगे शिलान्यास, शहर को मिलेगी 41 किमी लंबी नई मेट्रो लाइन

IANS | July 3, 2026 9:00 PM

जयपुर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह के दौरान 13,037 करोड़ रुपए की जयपुर मेट्रो रेल परियोजना फेज-2 का शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पीएम मोदी शनिवार को साणंद में सेमीकंडक्टर ओएसएटी प्लांट में चिप के व्यावसायिक उत्पादन का करेंगे शुभारंभ

IANS | July 3, 2026 7:55 PM

गांधीनगर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (4 जुलाई) को साणंद में सीजी सेमी की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के करकमलों से लॉन्च के बाद यह कंपनी देश और दुनिया में अपने ग्राहकों को सेमीकंडक्टर चिप्स भेजेगी। भारत के सेमीकंडक्टर मिशन के अंतर्गत इस प्रोजेक्ट को केंद्रीय कैबिनेट ने फरवरी, 2024 में मंजूरी दी थी।

वित्त वर्ष 2026-27 में भारत का लक्ष्य 1 ट्रिलियन डॉलर का निर्यात हासिल करना है: पीयूष गोयल

IANS | July 3, 2026 7:50 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में 1 ट्रिलियन डॉलर (एक लाख करोड़ डॉलर) के निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के 863 अरब डॉलर के निर्यात की तुलना में मजबूत दोहरे अंकों की वृद्धि के साथ हासिल करने का प्रयास है।

सुकमा: मड़कम भीमा ने हथियार छोड़कर की नई जिंदगी की शुरुआत, आवास और रोजगार से बने आत्मनिर्भर

IANS | July 3, 2026 7:42 PM

सुकमा, 3 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शासन की पुनर्वास नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। कोंटा विकासखंड के ग्राम पंचायत पोलमपल्ली निवासी मड़कम भीमा की कहानी इसका एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है। कभी हिंसा और भय के रास्ते पर चलने वाले मड़कम भीमा ने अब विकास और लोकतंत्र की मुख्यधारा को अपनाकर नई जिंदगी की शुरुआत की है।

ईएसआईसी-केरल में स्पेशलिस्ट समेत 27 पदों पर भर्ती का मौका, 14 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | July 3, 2026 7:02 PM

तिरुवनंतपुरम, 3 जुलाई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम असम (ईएसआईसी), केरल ने अपने मॉडल और सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, आश्रमम, कोल्लम में संविदा के आधार पर विभिन्न विभागों में सुपर स्पेशलिस्ट (फुल-टाइम/पार्ट-टाइम), स्पेशलिस्ट (फुल-टाइम/पार्ट-टाइम) और सीनियर रेजिडेंट (1 वर्ष) के कुल 27 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।