ईएसआईसी-असम में 41 सीनियर रेजिडेंट पदों पर नौकरी का अवसर, 9 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | July 3, 2026 2:22 PM

दिसपुर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम असम (ईएसआईसी), असम ने अपने मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, बेल्टोला, गुवाहाटी-22 के लिए विभिन्न विभागों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सीनियर रेजिडेंट के कुल 41 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें यूआर के 12, ओबीसी के 13, एससी के 8, एसटी के 2 और ईडब्ल्यूएस के 6 पद शामिल हैं।

आईसीएआई भर्ती 2026: ब्रांच इंचार्ज के 129 पदों पर आवेदन शुरू, युवाओं के लिए 19 जुलाई तक मौका

IANS | July 3, 2026 1:38 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े युवाओं के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने क्षेत्र-वार शाखा प्रभारी (ब्रांच इंचार्ज) के कुल 129 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

'अम्मा' में सत्ता को लेकर बड़ा विवाद, नई एडहॉक कमेटी को लेकर श्वेता मेनन ने उठाए सवाल

IANS | July 3, 2026 12:46 PM

कोच्चि, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों का प्रमुख कमेटी 'मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' (अम्मा) एक बार फिर अंदरूनी विवादों के कारण सुर्खियों में है। संगठन में नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर चल रहा टकराव अब एक संघर्ष में बदल गया है। पूर्व अध्यक्ष श्वेता मेनन ने नई बनाई गई एड हॉक कमेटी की वैधता पर सवाल उठाया और दावा किया कि मौजूदा परिस्थितियों में उनकी एग्जीक्यूटिव कमेटी की जिम्मेदारी संभालने की हकदार है।

केंद्र सरकार ने ई-रिक्शा स्विच ऑफ करने वाले ऐप 'बीएटी बीएमएस' को गूगल प्ले और एप्पल ऐप स्टोर से हटाने का दिया निर्देश

IANS | July 3, 2026 12:39 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सड़क पर चलने वाले ई-रिक्शा को दूर से स्विच ऑफ करने वाले ऐप 'बीएटी बीएमएस' को गूगल प्ले और एप्पल ऐप स्टोर से हटाने का निर्देश दिया है। यह जानकारी सूत्रों की ओर से शुक्रवार को दी गई।

वेनेजुएला में भारतीय नाविक के शव से अंग निकाले जाने के आरोप, भारत ने की निष्पक्ष जांच की मांग

IANS | July 3, 2026 12:35 PM

काराकास, 3 जुलाई (आईएएनएस)। काराकास में भारतीय दूतावास ने दिवंगत राकेश चौहान के पार्थिव शरीर को कथित तौर पर अपवित्र करने और अंग निकालने के मामले में वेनेजुएला के अधिकारियों से पूरी जांच की मांग की है।

वेनेजुएला में लोगों की मदद के लिए भारत के 'ऑपरेशन अमिस्ताद' की हो रही सराहना

IANS | July 3, 2026 11:52 AM

काराकास, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के मानवीय राहत मिशन, 'ऑपरेशन अमिस्ताद' को वेनेजुएला में बहुत सराहना मिल रही है। पिछले महीने के आखिर में देश में आए भयानक भूकंप के बाद भारतीय टीम की पेशेवर रवैये और उनकी ओर से दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की सराहना की जा रही है।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आधुनिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण के लिए आईआईटी-गांधीनगर में शीघ्र ही शुरू होगा ‘समर्थ’

IANS | July 3, 2026 10:39 AM

गांधीनगर, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास के लिए बहुत तेजी से कार्य हो रहा है। गुजरात को सेमीकंडक्टर क्षेत्र का हब बनाने के लिए औद्योगिक निवेश के साथ इस क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक विद्यार्थियों, प्रोफेशनल्स तथा इंजीनियरिंग प्रोफेसर्स को आधुनिक प्रशिक्षण एवं अनुभव प्राप्त हो; इस दिशा में भी कार्य करना महत्वपूर्ण है।

श्री अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, देशभर के नेताओं ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं

IANS | July 3, 2026 7:58 AM

नई द‍िल्‍ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख नेताओं ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने बाबा बर्फानी से सभी यात्रियों की सुरक्षित, सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। साथ ही, भगवान शिव से देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना भी की।

कानपुर को मिलेगी नई रफ्तार : 7,145 करोड़ के ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी, उद्योग जगत ने फैसले को सराहा

IANS | July 2, 2026 10:45 PM

कानपुर, 2 जुलाई (आईएएनएस)। कानपुर और बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के कानपुर-कबरई खंड पर 117.7 किमी लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी दी है। 7,145 करोड़ रुपए की इस परियोजना से उद्योग, व्यापार, परिवहन और निवेश को नई गति मिलने की उम्मीद है। कानपुर के उद्योग जगत, ट्रांसपोर्ट संगठनों और व्यापारिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

आईआईएससी में 21 टीचिंग असिस्टेंट पदों पर भर्ती का अवसर, इस तिथि तक करें आवेदन

IANS | July 2, 2026 10:41 PM

बेंगलुरु, 2 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु ने विभिन्न विषयों के अनुसार अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में टीचिंग असिस्टेंट के कुल 21 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है। इनमें यूआर के 7, एससी के 4, एसटी के 2, ओबीसी के 5 और ईडब्ल्यूएस के 3 पद शामिल हैं।