मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा, 74 किलोमीटर क्षेत्र में पियर तैयार: अश्विनी वैष्णव

IANS | August 25, 2026 7:12 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अब तेजी से आकार ले रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों में चल रहे निर्माण कार्यों की एक झलक साझा करते हुए बताया कि देश की महत्वाकांक्षी हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर तेज गति से कार्य जारी है।

यूपीआई ने बदला भारत में भुगतान का तरीका, डिजिटल लेन-देन बना रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा

IANS | August 25, 2026 6:53 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले एक दशक में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने भारत के डिजिटल भुगतान क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। कभी छोटे-छोटे भुगतान के लिए नकदी और खुले पैसों पर निर्भर रहने वाले लोग अब मोबाइल फोन के जरिए कुछ ही सेकंड में लेन-देन कर रहे हैं। चाय, किराना और सब्जी जैसी छोटी खरीदारी से लेकर बड़े भुगतान तक, यूपीआई अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।

एफआरईएमएए भर्ती 2026: अकाउंट्स असिस्टेंट सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, इस तिथि तक करें आवेदन

IANS | August 25, 2026 6:27 PM

दिसपुर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। आज भी अधिकांश युवा प्राइवेट नौकरी की तुलना में सरकारी नौकरी को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए असम बाढ़ और नदी कटाव प्रबंधन एजेंसी (एफआरईएमएए) ने संविदा के आधार पर आईटी असिस्टेंट सहित विभिन्न 12 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

राइट्स लिमिटेड में इंजीनियर बनने का बेहतरीन मौका, 14 सितंबर अंतिम तिथि

IANS | August 25, 2026 5:52 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइट्स) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, राइट्स लिमिटेड ने इंजीनियर-यूटी टेस्टिंग के कुल 8 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें जनरल के 5, ओबीसी (एनसीएल) के 2 और एससी का 1 पद शामिल है।

गुजरात की आंगनबाड़ी बहनों ने बॉर्डर पर तैनात सैनिकों की रक्षा के लिए 4.50 लाख से ज्यादा राखियां भेजीं

IANS | August 25, 2026 5:26 PM

गांधीनगर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। 'एक राखी देश के जवानों के नाम' कैंपेन के तहत गुजरात की आंगनबाड़ी बहनों ने बॉर्डर पर तैनात सैनिकों की रक्षा के लिए राखियां भेजीं। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री डॉ. मनीषाबेन वकील की मौजूदगी में बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के अधिकारियों को राखी कलश भेंट किए गए।

खाद से लेकर खाद्य पदार्थों तक की कीमतों में तेजी, कारोबारियों और ग्राहकों की सरकार से महंगाई कम करने की अपील

IANS | August 25, 2026 5:06 PM

पिंपरी-चिंचवड़, 25 अगस्‍त (आईएएनएस)। खाद से लेकर खाद्य पदार्थों तक की कीमतों में तेजी आ गई है। प्याज और चीनी के दाम बढ़ गए हैं, जिससे घरों के बजट पर दबाव बढ़ गया है। इस पर कारोबारियों, खरीदारों समेत किसानों ने सरकार से महंगाई कम करने की अपील की है।

सेकी भर्ती 2026: इंजीनियर सहित 28 पदों पर नियुक्ति का सुनहरा अवसर, 23 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 25, 2026 4:53 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक खास मौका सामने आया है। सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेकी) ने नियमित और निश्चित अवधि के आधार पर सक्षम पेशेवर के विभिन्न 28 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

गुजरात में इमरजेंसी रिस्पॉन्स होगा अधिक तेज : 1000 'जनरक्षक' वाहन तैनात, 8 मिनट में मदद का लक्ष्य

IANS | August 25, 2026 3:05 PM

गांधीनगर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात ने 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम के तहत तैनात वाहनों की संख्या दोगुनी कर दी है। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को गांधीनगर में 500 नए अत्याधुनिक 'जनरक्षक' वाहनों को हरी झंडी दिखाई।

गुजरात ने एक साल में 49.79 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन कम करने का बनाया रिकॉर्ड

IANS | August 25, 2026 2:56 PM

गांधीनगर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। रिन्यूएबल एनर्जी प्रोडक्शन (नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन) के क्षेत्र में आज गुजरात न केवल देश का सबसे प्रमुख राज्य बनकर उभरा है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'क्लीन एंड ग्रीन इंडिया' विजन और 2070 तक 'नेट जीरो' के लक्ष्य को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

ईआईएल में एसोसिएट इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, 8 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | August 25, 2026 2:22 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) ने अनुभवी इंजीनियरों को निश्चित अवधि के आधार पर नियुक्त करने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके एसोसिएट इंजीनियर के विभिन्न 12 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।