टीएमबी लिमिटेड में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और डेटा साइंटिस्ट पदों पर भर्ती, 18 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | July 7, 2026 3:22 PM

चेन्नई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक (टीएमबी) लिमिटेड ने नियमित आधार पर सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और डेटा साइंटिस्ट पदों के लिए ऊर्जावान और नतीजे देने पर ध्यान केंद्रित करने वाले योग्य उम्मीदवारों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि टीएमबी लिमिटेड द्वारा जारी नोटिफिकेशन में दोनों पदों के लिए खाली जगहों की संख्या नहीं बताई गई है।

ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से अधिक गारंटी जारी, 1.55 लाख करोड़ रुपए का ऋण हुआ स्वीकृत: सरकार

IANS | July 7, 2026 3:04 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) 5.0 के तहत लॉन्च होने के बाद से अब तक 4,11,497 गारंटी जारी की जा चुकी हैं, और इसके तहत कुल 1,55,229 करोड़ रुपए की गारंटी दी गई है, जो यह दर्शाता है कि बैंकिंग और वित्तीय प्रणाली ने इस योजना को तेजी से अपनाया है।

राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप की ट्रॉफियों का अनावरण, फुटबॉल को बताया खेल भावना का अनुपम उदाहरण

IANS | July 7, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने डूरंड कप से जुड़े सभी पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस टूर्नामेंट ने अनेक प्रतिभावान फुटबॉल को मंच प्रदान किया है।

भारत का 'क्रिटिकल मिनरल मिशन' तेज: 2 साल में 35 देशों से साझेदारी और 11 देशों से बातचीत जारी, रेयर अर्थ और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन मजबूत करने पर फोकस

IANS | July 7, 2026 2:49 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने बीते 24 महीनों में रेयर अर्थ, क्रिटिकल मिनरल्स और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया के 35 देशों को एक व्यापक रणनीतिक नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में काम किया है। इनमें 24 देशों के साथ विभिन्न समझौते और साझेदारियां हो चुकी हैं, जबकि 11 देशों के साथ बातचीत जारी है। इसका उद्देश्य देश की औद्योगिक जरूरतों, ऊर्जा सुरक्षा, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), बैटरी, रक्षा, अंतरिक्ष और सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए जरूरी खनिजों की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

'बाबरी पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले कर रहे आस्था की बात', सीएम योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला

IANS | July 7, 2026 1:44 PM

प्रतापगढ़, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि दोनों दल आज जाति और आस्था के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं।

कच्छ कॉपर लिमिटेड के अदाणी कॉपर को लंदन मेटल एक्सचेंज से ब्रांड के रूप में मिली मंजूरी

IANS | July 7, 2026 1:40 PM

अहमदाबाद, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सब्सिडियरी कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) ने लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में 'अदाणी कॉपर' के लिए सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है। यह जानकारी कंपनी द्वारा मंगलवार को जारी बयान में दी गई।

राम मंदिर ट्रस्ट को अब तक मिली 3,200 करोड़ रुपये की आय, खर्च के बाद शेष हैं 1,800 करोड़ : स्वामी गोविंद देव गिरि

IANS | July 7, 2026 1:14 PM

अयोध्या, 7 जुलाई (आईएएनएस)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हालिया विवादों के बाद व्यवस्थाओं में बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने कहा कि मंदिर की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्रुटिरहित और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल इस्तीफा देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि कार्यप्रणाली में सुधार करना आवश्यक है।

आम की गुठलियों से पाउडर और बटर ऑयल बनाने की तकनीक विकसित, बीएयू सबौर की नई पहल

IANS | July 7, 2026 10:51 AM

भागलपुर, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर के वैज्ञानिकों ने आम की बेकार समझी जाने वाली गुठलियों का उपयोग कर पाउडर और बटर ऑयल तैयार करने की नई तकनीक विकसित की है।

यादों में 'जगदीप': इश्तियाक अहमद जाफरी की 'सूरमा भोपाली' का किरदार आज भी हिंदी सिनेमा की है पहचान

IANS | July 7, 2026 10:47 AM

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। 29 मार्च 1939 को जन्मे 'जगदीप' (पूरा नाम इश्तियाक अहमद जाफरी) के परिवार की माली हालत उनके पिता के असमय देहांत और 1947 के भारत-विभाजन की उथल-पुथल के कारण पूरी तरह बिखर गई थी।

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट की जांच से संतुष्ट : आलोक कुमार

IANS | July 6, 2026 11:04 PM

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हालिया बैठक और राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने पूरे मामले की समीक्षा की है और जांच प्रक्रिया को लेकर सभी ट्रस्टी संतुष्ट हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ बिना किसी पक्षपात के कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर इस मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।