वेनेजुएला से अधिक कच्चे तेल के आयात और प्रसंस्करण पर रिलायंस के साथ बातचीत करेंगे रूबियो

IANS | October 20, 2026 6:25 PM

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के स्टेट सेक्रेटरी मार्को रुबियो ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका, वेनेजुएला से अधिक कच्चे तेल के आयात और जामनगर स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की रिफाइनरी में इसके प्रसंस्करण को लेकर कंपनी के साथ बातचीत करेगा।

पीजीआईएमईआर-चंडीगढ़ में सीनियर रेजिडेंट्स सहित 162 पदों पर आवेदन जारी, 45 वर्ष वालों के पास मौका

IANS | October 20, 2026 6:24 PM

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ ने अधिकतम 3 वर्षों की अवधि के लिए सीनियर रेजिडेंट्स सहित कुल 162 पदों पर रिक्तियों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा

IANS | October 20, 2026 5:59 PM

लुधियाना, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के बिना नशीले पदार्थों की छोटी-छोटी खेपों का पंजाब के युवाओं तक पहुंचना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की हत्या हो रही है या उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

रूबियो ने 26/11 मेमोरियल पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए, कहा- आतंकवाद के खिलाफ हम भारत के साथ

IANS | October 20, 2026 5:51 PM

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)।आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता का संदेश देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मंगलवार को मुंबई के ताज होटल में बने 26/11 मेमोरियल पर पुष्पचक्र अर्पित किया। 2008 में हुए इस आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकियों ने 6 अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोगों की जान ले ली थी।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से कुछ ही वर्षों में व्यापार दोगुना होने की उम्मीद, रोजगार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: विशेषज्ञ

IANS | October 20, 2026 5:24 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर कारोबारी जगत में सकारात्मक माहौल है। बीआरआईएसईसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन हरवंश चावला ने मंगलवार को कहा कि इस समझौते का असर भारतीय अर्थव्यवस्था और व्यापार पर दीर्घकाल में काफी सकारात्मक होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि इसका प्रत्यक्ष प्रभाव तुरंत दिखाई नहीं देगा और इसके नतीजे अगले छह महीने से एक वर्ष के दौरान सामने आने शुरू होंगे।

ऑनलाइन बिक्री बढ़ने के बावजूद फल-सब्जी कारोबार पर बड़ा असर नहीं, रिटेलर्स का 20 प्रतिशत ट्रेड शिफ्ट: आजादपुर मंडी के पूर्व महासचिव

IANS | October 20, 2026 5:17 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्योहारी सीजन में जहां ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का दायरा लगातार बढ़ रहा है, वहीं फल और सब्जियों के कारोबार पर इसका बहुत बड़ा असर अभी तक दिखाई नहीं दे रहा है। यह बात आजादपुर मंडी के पूर्व महासचिव राजकुमार भाटिया ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कही।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 30 सीनियर रेजिडेंट्स पदों पर निकली वैकेंसी, 27 अक्टूबर को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | October 20, 2026 5:09 PM

पटना, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा (पटना) ने संविदा के आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट्स और सुपर स्पेशलिस्ट सीनियर रेजिडेंट्स के कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक विज्ञापन प्रकाशित किया है।

एलआईसी-एचएफएल में 232 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

IANS | October 20, 2026 4:03 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेश (एलआईसी)- हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एचएफएल) के साथ जुड़कर अपना उज्ज्वल पेशावर करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एलआईसी-एचएफएल ने एक वर्ष की अवधि के लिए अपने विभिन्न कार्यालयों में अप्रेंटिस के रूप में काम करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन कुल 232 पदों के लिए एक विज्ञापन प्रकाशित करके आमंत्रित किए हैं।

इसरो-एसडीएससी शार भर्ती 2026: टेक्निकल असिस्टेंट सहित 97 पदों पर 9 नवंबर तक करें आवेदन

IANS | October 20, 2026 3:27 PM

अमरावती, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत सरकार के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का प्रमुख प्रक्षेपण केंद्र और स्पेसपोर्ट, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार, जो आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित है, ने टेक्निकल असिस्टेंट सहित विभिन्न 97 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भारत-यूएई संबंध व्यापक रणनीतिक साझेदारी के वादे पर खरे उतर रहे: एस. जयशंकर

IANS | October 20, 2026 2:29 PM

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत-यूएई संबंध व्यापक रणनीतिक साझेदारी के पैमाने पर खरे उतर रहे हैं। मुंबई में यूएई के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही।