'खासदार क्रीड़ा महोत्सव' में सुनील शेट्टी ने की शिरकत, बोले- बच्चों को खेलों से जोड़िए, गलत रास्तों से खुद दूर रहेंगे

IANS | May 31, 2026 2:45 PM

नागपुर, 31 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित ‘खासदार क्रीड़ा महोत्सव’ के उद्घाटन समारोह में रविवार को अभिनेता सुनील शेट्टी ने शिरकत की, जहां उन्होंने युवाओं के बीच खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल फिटनेस और स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि युवाओं को नशे और अन्य गलत आदतों से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली अजमेर के गांवों की तस्वीर, जल संरक्षण और सिंचाई को मिला नया आधार

IANS | May 31, 2026 2:30 PM

अजमेर, 31 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत अजमेर जिले के विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपए की लागत से जल संरक्षण एवं सिंचाई से जुड़े अनेक विकास कार्य किए गए हैं। इन कार्यों से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता बढ़ी है, वहीं वर्षा जल के संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने की दिशा में भी महत्वपूर्ण परिणाम सामने आ रहे हैं।

बुद्धिमान, मिलनसार और इकोसिस्टम के मददगार रंग-बिरंगे तोते, जानें 'मिट्ठू' से जुड़े मजेदार तथ्य

IANS | May 31, 2026 2:22 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। दुनियाभर में आज (31 मई) के दिन बुद्धिमान, मिलनसार और इकोसिस्टम के मददगार रंग-बिरंगे तोते का जश्न विश्व तोता दिवस के रूप में मनाया जाता है। तोते सिर्फ सुंदर और बोलने वाले पक्षी नहीं हैं, बल्कि प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम बात करेंगे भारत में आमतौर पर देखे जाने वाले तीन खास तोतों की रोज-रिंग्ड तोता, एलेक्जेंड्रिन तोता और प्लम-हेडेड पैरेट।

खिलौनों के दान से बच्चों में संवेदना और बांटने-साझा करने के संस्कार विकसित होते हैं : सीएम भूपेंद्र पटेल

IANS | May 31, 2026 2:10 PM

गांधीनगर, 31 मई (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में रविवार को अहमदाबाद के घाटलोडिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बोपल-घुमा स्थित आरोही ट्विन्स बंगलॉ में 'रमशे बालक, खीलशे बालक' (खेलेगा बच्चा, खिलेगा बच्चा) अभियान के अंतर्गत मेगा खिलौना कलेक्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

हिंद-प्रशांत में रणनीतिक साझेदारी, भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों की अहम बैठक

IANS | May 31, 2026 1:58 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तेजी से मजबूत हो रहे रक्षा संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स इस बैठक में शामिल होंगे। 1 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स ‘दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों के संवाद’ की संयुक्त अध्यक्षता करेंगे।

दिल्ली: इमारत गिरने के बाद एक्शन में दिल्ली सीएम, किया घटनास्थल का दौरा, कड़ी कार्रवाई के निर्देश

IANS | May 31, 2026 1:26 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजब इलाके में निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया है।

आज के युग में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस एक दूसरे के पूरक : गौतम अदाणी

IANS | May 31, 2026 1:11 PM

अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। आधुनिक इतिहास में हमेशा फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे - सड़कें, पोर्ट्स, पावर प्लांट्स- पहला आया है और इसके बाद टेक्नोलॉजी का आगमन हुआ है, लेकिन आज के युग में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस एक दूसरे के पूरक हैं और एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह बयान अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए दिए अपने वार्षिक संदेश में दिया।

एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन बने नौसेना प्रमुख, आत्मनिर्भर नौसेना पर फोकस

IANS | May 31, 2026 12:25 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने 31 मई को कार्यभार ग्रहण कर लिया। नौसेना प्रमुख का पद संभालने के बाद उन्हें साउथ ब्लॉक परिसर में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके साथ ही वे भारतीय नौसेना के 27वें नौसेना प्रमुख बने।

‘मन की बात’ में नीदरलैंड से मिले चोल ताम्र-पत्रों का जिक्र, पीएम मोदी बोले- यह हर भारतीय के लिए खुशी का पल

IANS | May 31, 2026 11:51 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में 11वीं सदी के 'चोल ताम्र-पत्रों' के बारे में बात की, जिन्हें उनकी हाल की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत वापस लाया गया था। इन 'चोल ताम्र-पत्रों' 21 बड़ी और 3 छोटी पट्टियों हैं, जो मुख्य रूप से तमिल भाषा में लिखी हुई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हर भारतीय के लिए यह एक खुशी का पल है।

गर्मी से सतर्क रहने की अपील, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा- 'पानी पीते रहें और सावधानी बरतें'

IANS | May 31, 2026 11:30 AM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। भारत के विभिन्न हिस्सों में तापमान में भारी बढ़ोतरी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया है कि वे यथासंभव अधिक से अधिक सावधानियां बरतें।