बच्चों के लिए जानलेवा बन सकता है खसरा, डब्ल्यूएचओ ने बताए लक्षण और उपाय

IANS | October 22, 2026 8:16 AM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। खसरा बच्चों में होने वाली एक बेहद संक्रामक बीमारी है, जिसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। यह बीमारी एक वायरस के कारण होती है और संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या सांस लेने से हवा के जरिए दूसरे लोगों तक फैल सकती है। छोटे बच्चों, खासकर पांच साल से कम उम्र के बच्चों में खसरे के गंभीर होने का खतरा ज्यादा रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने खसरा के लक्षण और बचाव को लेकर सलाह जारी की है।

प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क के बीच द्विपक्षीय वार्ता आज, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

IANS | October 22, 2026 7:54 AM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क गुरुवार को द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। दोनों नेता आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

IANS | October 22, 2026 7:47 AM

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं की ओर से जन्मदिन की बधाई दी गई है।

भारत ने फ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की, हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच सतर्क रहने की अपील

IANS | October 21, 2026 11:46 PM

पेरिस, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रांस में भारतीय दूतावास ने बुधवार को यात्रा और सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है, जिसमें अपने नागरिकों और पश्चिमी यूरोपीय देश की यात्रा करने वालों से सतर्क रहने का आग्रह किया गया। फ्रांस में बीते कुछ दिनों में जीवन-यापन लागत को लेकर प्रदर्शन शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़पों में बदल गया। इसके बाद भारतीय दूतावास ने ये एडवाइजरी जारी की है।

'लिखित माफीनामा और शपथ पत्र', सौरव दास और आशुतोष रांका को शर्तों पर मिली जमानत

IANS | October 21, 2026 9:18 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को न्यायिक हिरासत से रिहा करने का आदेश दिया गया। दोनों से लिखित में माफीनामा और शपथ पत्र लेने के बाद जमानत पर छोड़ा गया है।

अहमदाबाद में आधुनिक सुविधाओं से लैस सरकारी स्कूल बने पहली पसंद, प्राइवेट स्कूल छोड़कर लिया एडमिशन

IANS | October 21, 2026 9:05 PM

अहमदाबाद, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। अत्याधुनिक शिक्षा सुविधाओं से लैस अहमदाबाद की थलतेज प्राथमिक शाला-2 को देखर साफ पता चल रहा है कि बच्चों की एजुकेशन को लेकर गुजरात सरकार कितनी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार के इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि पूरे राज्य में अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला प्राइवेट स्कूल की जगह अब सरकारी स्कूलों में करा रहे हैं।

भारत के कोर सेक्टर की वृद्धि दर सितंबर में 30 महीने के उच्चतम स्तर 7.9 प्रतिशत पर पहुंची

IANS | October 21, 2026 6:58 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सितंबर में बढ़कर 30 महीने के उच्चतम स्तर 7.9 प्रतिशत पर पहुंच गई। पिछले साल के इसी महीने की तुलना में इस वृद्धि में लौह अयस्क, बिजली, कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट और इस्पात क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन का प्रमुख योगदान रहा। यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों में दी गई।

भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत, वैश्विक अनिश्चितता का घरेलू आर्थिक गतिविधियों पर दिखेगा असर : आरबीआई

IANS | October 21, 2026 6:31 PM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितता का घरेलू आर्थिक गतिविधियों पर कुछ असर जारी रहेगा। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ऊर्जा की कीमतों और सप्लाई चेन पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, निकट भविष्य में इनका रुख कैसा रहेगा, यह अभी अनिश्चित है।

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ, भगवान रघुनाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

IANS | October 21, 2026 5:49 PM

कुल्लू, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर भगवान रघुनाथ के सुल्तानपुर स्थित मंदिर में शीश नवाने के लिए सुबह से ही देवी-देवताओं की झांकी के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचते हैं और भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

एनएचएम भर्ती 2026: नर्सिंग ऑफिसर सहित 53 पदों पर नौकरी का मौका, 26 अक्टूबर से वॉक-इन- इंटरव्यू शुरू

IANS | October 21, 2026 5:06 PM

रायपुर, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), सुकमा, छत्तीसगढ़ ने संविदा के आधार पर विभिन्न 53 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विज्ञापन प्रकाशित करके रिक्तियों की घोषणा की है।