पीएम स्वनिधि योजना के पुनर्गठन के एक वर्ष पूरे, 21.86 लाख ऋण वितरित; 10.56 लाख नए लाभार्थी जुड़े: सरकार

IANS | August 27, 2026 8:05 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के पुनर्गठित स्वरूप ने गुरुवार को एक वर्ष पूरा कर लिया है। केंद्र सरकार ने 27 अगस्त 2025 को इस योजना के विस्तारित और पुनर्गठित संस्करण को मंजूरी दी थी, जिसके तहत ऋण वितरण अवधि को 31 मार्च 2030 तक बढ़ाया गया।

मिजोरम पीएससी भर्ती 2026 : वार्डन सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, इस तिथि तक करें आवेदन

IANS | August 27, 2026 7:53 PM

आइजोल, 27 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘बी’ (नॉन-गजेटेड) के कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

वित्तीय समावेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, सूचकांक 2018 में 53.9 से बढ़कर 2026 में 67 पर पहुंचा

IANS | August 27, 2026 7:41 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के प्रयासों का असर लगातार दिखाई दे रहा है। एक आधिकारिक फैक्टशीट में गुरुवार को कहा गया कि देश का वित्तीय समावेशन सूचकांक वर्ष 2018 के 53.9 के स्तर से बढ़कर वर्ष 2026 में 67 पर पहुंच गया है, जो यह दर्शाती है कि देश में ऋण, बीमा, बचत और डिजिटल भुगतान जैसी औपचारिक वित्तीय सेवाओं तक लोगों की पहुंच पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है।

एनआईटी-दिल्ली में प्रोजेक्ट अटेंडेंट सहित कई पदों पर नियुक्ति के अवसर, 11 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 27, 2026 7:21 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में नौकरी करना हजारों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एनआईटी-दिल्ली ने प्रोजेक्ट अटेंडेंट सहित विभिन्न 10 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

सुभाष चंद्रा को 99.97 प्रतिशत कर्ज छूट देने के एनसीएलटी फैसले को चुनौती दे सकता है एचडीएफसी बैंक

IANS | August 27, 2026 6:29 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी बैंक अपील करने की तैयारी कर रहा है। बैंक ने गुरुवार को कहा कि वह इस मामले में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के समक्ष अपील दायर करने की संभावना पर विचार कर रहा है।

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस : शैक्षिक प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता पर सतत जोर दे रहा एमजीयूजी

IANS | August 27, 2026 6:24 PM

गोरखपुर, 27 अगस्त (आईएएनएस)। स्थापना के मात्र पांच वर्ष में ही महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) रोजगारपरक शिक्षा और चिकित्सा सेवा के प्रतिमान गढ़ रहा है। इस विश्वविद्यालय ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में उच्च, विशिष्ट, रोजगारपरक और चिकित्सा शिक्षा को नई राह दिखाई है।

नर्मदा परियोजना की नींव नेहरू ने रखी, लेकिन गेट पीएम मोदी ने खोले : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

IANS | August 27, 2026 6:01 PM

अमरेली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नर्मदा परियोजना के लंबे इतिहास को याद करते हुए कहा कि इसकी आधारशिला तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 1964 में रखी थी, जबकि इसके गेट नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद खोले गए।

यादों में विलायत खां : ऐसे ही नहीं मिली 'आफताब-ए-सितार' की उपाधि, रियाज में उंगलियों से निकलने लगता था खून

IANS | August 27, 2026 5:53 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। 28 अगस्त… सिर्फ कैलेंडर में दर्ज एक तारीख नहीं है। इसी दिन 1928 में जन्म हुआ था एक ऐसे व्यक्ति का जिसके लिए सितार वादन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि साधना थी। नाम था उस्ताद विलायत खां। भारतीय शास्त्रीय संगीत की दुनिया में उनका नाम आज भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है।

एंडोकॉन 2026 : दिल्ली में 28 से 30 अगस्त तक एसजीईआई के 26वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

IANS | August 27, 2026 5:48 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। आर्यावर्त अस्पताल की तरफ से सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी ऑफ इंडिया (एसजीईआई) का 26वां राष्ट्रीय सम्मेलन 'एंडोकॉन 2026' 28 से 30 अगस्त तक नई दिल्ली के अंदाज एयरोसिटी में आयोजित किया जा रहा है।

पटना : जीविका दीदियों ने कहा, ‘योजना ने बदली जिंदगी, बनाया आत्मनिर्भर'

IANS | August 27, 2026 5:43 PM

पटना, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे जीविका योजना को लेकर महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला है।