'अमरनाथ यात्रा 2026' : श्रद्धालुओं की सुरक्षा में चौबीसों घंटे मुस्तैद सीआईएसएफ, हर कदम पर कड़ी निगरानी

IANS | July 11, 2026 6:45 PM

श्रीनगर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा- 2026 के दौरान देशभर से हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। कठिन पर्वतीय मार्ग और संवेदनशील सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने यात्रा मार्ग पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।

रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त

IANS | July 11, 2026 5:56 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से जुड़े मामले में 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां अटैच (कुर्क) की हैं। इसके साथ ही रिलायंस अनिल अंबानी समूह से जुड़े मामलों में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अब तक अटैच की गई कुल संपत्तियों का मूल्य बढ़कर 20,367 करोड़ रुपए हो गया है।

नवादा: केंद्रीय विद्यालय में नए सत्र के दाखिले का इंतजार खत्म, 13 जुलाई से आवेदन शुरू

IANS | July 11, 2026 5:49 PM

पटना, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के नवादा जिले के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल, नव स्थापित केंद्रीय विद्यालय, नवादा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 5 तक नामांकन के लिए ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

ईएसआईसी-काकीनाडा में सीनियर रेजिडेंट और स्पेशलिस्ट के कई पदों पर आवेदन जारी, 21 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | July 11, 2026 5:33 PM

अमरावती, 11 जुलाई (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) हॉस्पिटल, काकीनाडा ने अपने विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर फुल टाइम स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट के कुल 17 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने भरा आईटीआर: आयकर विभाग

IANS | July 11, 2026 5:10 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने शनिवार को बताया कि आकलन वर्ष (असेसमेंट ईयर-एवाई) 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए जा चुके हैं।

एनजीईएल भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट इंजीनियर समेत 114 पदों पर भर्ती शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | July 11, 2026 4:44 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) ने असिस्टेंट इंजीनियर समेत कुल 114 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

ब्रिक्स देशों से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था बनाने पर बढ़ाएं आपसी सहयोग

IANS | July 11, 2026 4:24 PM

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को ब्रिक्स (बीआरआईसीएस) देशों से टिकाऊ, मजबूत, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने की अपील की।

सीडब्ल्यूसी में यंग प्रोफेशनल के कई पदों पर आवेदन शुरू, 22 जुलाई तक युवाओं के पास मौका

IANS | July 11, 2026 2:47 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। सेंट्रल वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन (सीडब्ल्यूसी) ने युवा पेशेवरों (यंग प्रोफेशनल्स) के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर वैकेंसी की घोषणा की है। यह नियुक्ति दो वर्ष की निश्चित अवधि के लिए की जाएगी, जिसे एक वर्ष और बढ़ाकर अधिकतम तीन वर्ष तक किया जा सकता है।

यूपीएससी भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 48 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक सब कुछ

IANS | July 11, 2026 2:30 PM

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने चयन द्वारा भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में योग्य उम्मीदवारों की कुल 48 पदों पर नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

न्यूजीलैंड की उपलब्धियां गिना पीएम मोदी ने मंच से कहा- 'हमने आपसे बहुत कुछ सीखा'

IANS | July 11, 2026 2:16 PM

ऑकलैंड, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के भव्य समारोह 'किआ ओरा मोदी' में न्यूजीलैंड की खूबी, जड़ों से जुड़े रहने के इरादे और दुनिया की तकदीर बदलने के जज्बे की जमकर तारीफ की। मंच से भारत के प्रधानमंत्री ने कहा, "हमने न्यूजीलैंड से बहुत कुछ सीखा है।"