स्मृति शेष : आर्थिक तंगी ने दिलाया मौका, 'कवि शैलेंद्र' को बना दिया 'गीतकार शैलेंद्र'

IANS | August 29, 2026 9:05 PM

मुंबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। जीवन में आई कठिन परिस्थितियां, लोगों के लिए नए अवसर लेकर आती हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है देश के प्रमुख और लोकप्रिय हिंदी-उर्दू कवि, गीतकार और फिल्म निर्माता शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र की।

हुडको भर्ती 2026: डिप्टी जनरल मैनेजर सहित कई पदों पर नियुक्ति का अवसर, इस तिथि तक करें आवेदन

IANS | August 29, 2026 8:35 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड (हुडको) ने डिप्टी जनरल मैनेजर सहित कई पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

प्रयागराज में सफाई कर्मचारियों ने राहुल गांधी के बयान से जताई असहमति, कहा- ‘अब नहीं होता भेदभाव’

IANS | August 29, 2026 7:48 PM

प्रयागराज, 29 अगस्त (आईएएनएस)। दलित समाज के साथ भेदभाव और छुआछूत को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर प्रयागराज के सफाई कर्मचारियों ने कहा कि अब भेदभाव नहीं होता है।

नेपाल में बाढ़ का कारण ग्लेशियर टूटना, हिमाचल भी खतरे में है : डॉ. रंधावा

IANS | August 29, 2026 7:32 PM

शिमला, 29 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार के आपदा प्रबंधन पर एचआईएमसीओएसटीई सलाहकार और पूर्व प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. एसएस रंधावा ने नेपाल में आई बाढ़ की वजह ग्लेशियर टूटना बताया। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर के आगे का हिस्सा टूटने से पानी रुका और फिर हाइड्रोस्टैटिक प्रेशर बढ़ने से अचानक बाढ़ आ गई। रंधावा ने चेतावनी दी कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान के कारण हिमाचल समेत पूरे हिमालय क्षेत्र के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिससे भविष्य में भी ऐसी आपदाओं का खतरा बढ़ गया है।

ओडिशा में अगले 48 घंटे बेहद भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल राहत

IANS | August 29, 2026 7:05 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा में अगले 48 घंटों के दौरान बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, पश्चिम बंगाल और हिमालयी इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने के अनुमान हैं।

सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के परिणाम जारी, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

IANS | August 29, 2026 6:48 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद - विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (सीएसआईआर-यूजीसी) की 'राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) जून 2026' की परीक्षा में शामिल हुए जो उम्मीदवार अंतिम आंसर-की के साथ रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।

एफएसएसएआई की एक और बड़ी कार्रवाई: एवरेस्ट और लालजी गोधू पर मिश्रित हींग पाउडर बेचने पर लगाया प्रतिबंध

IANS | August 29, 2026 6:38 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य गुणवत्ता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देश के दो प्रमुख मसाला ब्रांड एवरेस्ट और लालजी गोधू की कम्पाउंडेड यानी मिश्रित हींग की बिक्री पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत की गई है, जब जांच में दोनों कंपनियों के हींग उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे।

'उम्मीद नहीं थी जिंदा आएंगे', नेपाल में फंसे 106 में से 4 टूरिस्ट सुरक्षित नागपुर लौटे, सरकार का किया धन्यवाद

IANS | August 29, 2026 6:36 PM

नागपुर, 29 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल में फंसे 106 टूरिस्ट में से चार सुरक्षित नागपुर लौट गए हैं। लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे जिंदा वापस लौटेंगे। उन्होंने मुसीबत के समय में मदद के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, स्थानीय प्रशासन और नेपाल में भारत के राजदूत को धन्यवाद दिया। टूरिस्ट ने बताया कि आपदा के कारण रास्ते और पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे वे फंस गए थे।

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, ताशकंद की धरती पर आपका स्वागत है', भारतीय पीएम ने शेयर किया दिल जीतने वाला वीडियो

IANS | August 29, 2026 6:01 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से दो दिवसीय उज्बेकिस्तान की यात्रा पर हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक दिल जीतने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उज्बेकिस्तान के छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं और ताशकंद में उनके स्वागत करने की उत्सुकता दिखा रहे हैं।

अदाणी ग्रुप के एपीएसईजेड मुंद्रा को पर्यावरणीय स्थिरता के लिए मिला 'लीजेंड (इमर्जिंग)' अवार्ड

IANS | August 29, 2026 5:57 PM

अहमदाबाद, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के मुंद्रा पोर्ट को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में किए गए प्रयासों के लिए 'लीजेंड (इमर्जिंग)' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 21वें एक्ससीड पर्यावरण पुरस्कार 2026 के तहत पर्यावरणीय स्थिरता श्रेणी में प्रदान किया गया।