2 फरवरी का पंचाग : कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 2 फरवरी का पंचाग : कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदू पंचांग के अनुसार, 2 फरवरी से फाल्गुन मास शुरू हो रहा है। सोमवार को कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पड़ रही है। इस दिन तिथि प्रतिपदा सुबह 1 बजकर 52 मिनट से मंगलवार तक रहेगी, जिसके बाद द्वितीया शुरू होगी।

नक्षत्र अश्लेषा रात 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा और उसके बाद मघा नक्षत्र शुरू होगा। योग आयुष्मान सुबह 7 बजकर 21 मिनट तक रहेगा, फिर सौभाग्य योग 3 फरवरी सुबह 4 बजकर 46 मिनट तक चलेगा। करण बालव दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक रहेगा और उसके बाद कौलव शुरू होगा। वहीं, सूर्योदय 7 बजकर 9 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 1 मिनट पर होगा।

शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 16 मिनट तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक, विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 24 मिनट से 3 बजकर 7 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 59 मिनट से 6 बजकर 25 मिनट तक और अमृत काल रात 9 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। ये समय पूजा-पाठ, नए कार्य शुरू करने या महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए उत्तम माने जाते हैं।

अशुभ समयों में राहुकाल सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट तक, यमगंड सुबह 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक और गुलिक काल दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट और गण्ड मूल पूरे दिन रहेगा। इन अशुभ कालों में नए शुभ कार्य, यात्रा या महत्वपूर्ण शुरुआत से बचना चाहिए।

2 फरवरी को महादेव को समर्पित सोमवार पड़ रहा है, यह दिन भोलेनाथ की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है।

--आईएएनएस

एमटी/एएस