प्रयागराज में ब्रह्म मुहूर्त से संगम पर उमड़े श्रद्धालु, तीर्थ पुरोहित ने बताया शरद पूर्णिमा का महत्व
प्रयागराज, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम पर आज ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग मां गंगा के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालु मां गंगा और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य तथा जन-कल्याण की मंगल कामना कर रहे हैं।