भारत-जापान वायुसेना का संयुक्त युद्धाभ्यास, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा अभ्यास

IANS | September 5, 2026 2:15 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना और जापान की वायुसेना के बीच द्विपक्षीय युद्धाभ्यास 'वीर गार्जियन 2026' का आगाज हो गया है। यह अभ्यास 9 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है।

बिहार में बाढ़ की स्थिति पर सीएम लगातार कर रहे निगरानी, सरकार जनता के साथ खड़ी : नितिन नवीन

IANS | September 5, 2026 1:39 PM

पटना, 5 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार बाढ़ और आपदा की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और सरकार का पूरा ध्यान प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने पर है।

शिक्षकों संग पीएम मोदी की खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग पर मांगे टिप्स, बच्चों की 'रिपोर्टिंग स्किल्स' पर भी ली चुटकी

IANS | September 5, 2026 12:39 PM

नई दिल्ली, 5 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि शिक्षक दिवस समाज में शिक्षकों के अहम योगदान की सराहना करने का दिन है। उन्होंने यह भी कहा कि यह डॉ. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने नेशनल टीचर्स अवॉर्ड' (राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार) विजेताओं के साथ मुलाकात की झलकियां भी साझा की।

सुकमा के गोगुंडा में बुनियादी सुविधाओं ने बदली तस्वीर, सुरक्षा की चुनौती आज भी

IANS | September 5, 2026 12:15 PM

सुकमा, 5 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ कभी नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले सुकमा जिले के गोगुंडा इलाके में अब बदलाव की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। जिस इलाके में कभी सुरक्षा बल हेलीकॉप्टर से ही पहुंच पाते थे, वहां अब सड़क, बिजली, स्कूल और आंगनबाड़ी जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों का जीवन आसान बना रही हैं, हालांकि इलाके में सुरक्षा की चुनौती अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

शिक्षिका शालिनी कुशवाहा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित, राष्ट्रपति भवन में मिलेगा सम्मान

IANS | September 5, 2026 8:42 AM

प्रयागराज, 5 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी की शिक्षिका शालिनी कुशवाहा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है। जल्द ही नई दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों उन्हें देश के सर्वोच्च शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

'जय कन्हैया लाल की' : मथुरा, दिल्ली से लेकर नोएडा तक उत्सव, कृष्ण के जन्म पर हर तरफ उल्लास

IANS | September 5, 2026 12:12 AM

मथुरा, 5 सितंबर (आईएएनएस)। रात 12.00 बजते ही हर तरफ उल्लास और 'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की' का उत्साह देखने को मिला। यह अद्भुत समय था श्रीकृष्ण के जन्म का। देश-विदेश में इस समय विशेष आयोजन किए गए। श्रीकृष्ण की खास नगरी मथुरा हो या दिल्ली-एनसीआर, द्वारका या बेंगलुरु... हर तरफ, हर दिशा, हर कोने में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम देखने को मिली।

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से 2 अरब लोगों के बाजार को मिलेगा लाभ: पीयूष गोयल

IANS | September 4, 2026 11:18 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारत और यूरोप के किसानों, मछुआरों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), छोटे उद्योगों, नवोन्मेषकों, स्टार्टअप, महिला उद्यमियों, विनिर्माताओं तथा सेवा प्रदाताओं के लिए बड़े अवसर खोलता है।

महाराष्ट्र में एसआईआर पर सियासी घमासान, शरद पवार और उद्धव गुट ने भाजपा पर बोला हमला

IANS | September 4, 2026 11:17 PM

नई दिल्ली, 4 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन/एसआईआर) को लेकर सियासत तेज हो गई है। एनसीपी (शरद पवार गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने दावा किया कि राज्य में 2 करोड़ से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं, जो कुल वोटर्स का करीब 21 फीसदी है। वहीं शिवसेना (उद्धव गुट) के एमएलसी अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि बंगाल में भी 98 लाख लोगों के साथ यही तरीका अपनाया गया था, भाजपा हर राज्य में इस प्रक्रिया का इस्तेमाल चुनावी रणनीति के तहत कर रही है।

गरियाबंद में सौर क्रांति: पीएम सूर्य घर योजना से बिजली खर्च में राहत, माइनस में आ रहा बिल

IANS | September 4, 2026 11:06 PM

गरियाबंद, 4 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बिजली खर्च में राहत के रूप में मिल रहा है। गरियाबंद जिले के अतरमरा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सेन ने अपने घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। उनका कहना है कि सोलर पैनल लगने के बाद बिजली बिल में काफी कमी आई है और करीब तीन महीने में 700 से 800 यूनिट तक बिजली का उत्पादन हुआ है।

आईआईटी-गुवाहाटी में प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई पदों पर नौकरी का शानदार मौका, 12 सितंबर को इंटरव्यू

IANS | September 4, 2026 10:43 PM

दिसपुर, 4 सितंबर (आईएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, आईआईटी-गुवाहाटी ने अपने केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में एक ​​प्रोजेक्ट के तहत कई पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आमंत्रित किए हैं।