अवैध निर्माण, आग, पानी और भगदड़... क्यों नहीं थम रहीं दिल्ली की त्रासदियां?

IANS | September 7, 2026 3:30 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने की घटना में एक बार फिर साबित कर दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में लापरवाही की कीमत लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। जहां कभी अवैध इमारत ढह जाती है, कभी होटलों में आग लग जाती है, कभी पानी कोचिंग सेंटरों के भीतर घुस जाता है, तो कभी भगदड़ जैसी घटनाएं हो जाती हैं। हर बार जवाबदेही बयानों और कागजों में दबकर रह जाती है।

आईआईटी का ‘स्कूल कनेक्ट’, छात्र 9वीं कक्षा से ही तलाश सकेंगे करियर की राह

IANS | September 7, 2026 2:50 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान स्कूली छात्रों को भविष्य का करियर और पढ़ाई की दिशा चुनने में मदद करेंगे। ये संस्थान छात्रों को उनके भविष्य से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों से परिचित कराएंगे। इसी उद्देश्य से देश के नंबर वन उच्च शिक्षण संस्थान ‘आईआईटी मद्रास’ ने ‘स्कूल कनेक्ट’ कार्यक्रम के आवेदन लेना शुरू कर दिया है।

सीएससी भर्ती 2026: आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन जारी, अंतिम तिथि 27 सितंबर

IANS | September 7, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न राज्यों में जिलावार एक वर्ष की अवधि के लिए पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर आधार सेवा केंद्र (एएसके) में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के कुल 19 पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति में तेज सुधार, चार दिनों में 74 रैक प्रतिदिन की हुई बढ़ोतरी: सरकार

IANS | September 7, 2026 1:59 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को कहा कि बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों में कोयला लोडिंग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो देश में बिजली उत्पादन की जरूरतों को पूरा करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है।

यूआईआईसी लिमिटेड में 225 प्रशासनिक अधिकारियों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 8 सितंबर से करें आवेदन

IANS | September 7, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (यूआईआईसी) लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, यूआईआईसी लिमिटेड ने प्रशासनिक अधिकारियों (स्केल-I) के विभिन्न 225 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी कल मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का करेंगे उद्घाटन; एआई, क्वांटम तकनीक और डिजिटल भुगतान जैसे विषयों पर होगा व्यापक मंथन

IANS | September 7, 2026 1:48 PM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। चार दिनों तक चलने वाला यह आयोजन दुनिया के सबसे बड़े वार्षिक फिनटेक सम्मेलनों में से एक माना जाता है, जिसमें नीति-निर्माता, नियामक संस्थाएं, बैंक, वित्तीय कंपनियां, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, निवेशक और शिक्षाविद हिस्सा लेंगे।

चार साल पहले भी सत्य निकेतन में गिरी थी इमारत, दिल्ली में पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

IANS | September 7, 2026 12:36 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। सत्य निकेतन में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत के अचानक ढह जाने से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 12 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। वहीं, इस घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि दिल्ली में इमारतों का गिरना महज हादसा है या फिर प्रशासनिक लापरवाही? अगर किसी इलाके में जर्जर और अवैध रूप से बनाई गई इमारतें वर्षों तक खड़ी रहती हैं, तो प्रशासन का उस पर ध्यान क्यों नहीं जाता है।

पीएम मोदी गुजरात को देंगे 35 हजार करोड़ रुपए की सौगात, मंगलवार को मुंबई में करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

IANS | September 7, 2026 12:13 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। पीएम मोदी दोपहर में वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे शाम को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 का उद्घाटन करेंगे।

भारतीय ऑटो इंडस्ट्री ने अगस्त में दर्ज की अब तक की सबसे अधिक बिक्री

IANS | September 7, 2026 10:59 AM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय ऑटो रिटेल इंडस्ट्री ने अगस्त में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में कुल 24,23,201 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 17.51 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान दोपहिया, यात्री वाहन, वाणिज्यिक वाहन, ट्रैक्टर और तीन-पहिया वाहनों समेत सभी कैटेगरी ने अगस्त में बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए।

पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया युग स्तंभ: पीएम मोदी

IANS | September 6, 2026 11:43 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में भव्य बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के लोकार्पण को भारत और फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का "नया युग स्तंभ" बताया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि दोनों देशों के साझा सांस्कृतिक मूल्यों, सहयोग और 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना का प्रतीक है।