जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू में सुरक्षा हालात और भारतीय सेना की तैनाती की समीक्षा की
जम्मू, 6 फरवरी (आईएएनएस)। थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी दो दिवसीय जम्मू के दौरे पर हैं। वे शनिवार को फॉरवर्ड इलाकों का भी दौरा कर सकते हैं।
जम्मू, 6 फरवरी (आईएएनएस)। थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी दो दिवसीय जम्मू के दौरे पर हैं। वे शनिवार को फॉरवर्ड इलाकों का भी दौरा कर सकते हैं।
मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म के टाइटल का विरोध देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहा है। इस कड़ी में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आईएएनएस से बात करते हुए इसे ब्राह्मण समाज और सनातनियों के लिए अपमानजनक बताया।
ग्वालियर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खेती के क्षेत्र में एक बेहद दिलचस्प और आधुनिक प्रयोग किया जा रहा है। यहां अब आलू जमीन में नहीं, बल्कि हवा में उगाए जा रहे हैं। यह अनोखा काम शहर में स्थित राजमाता विजया राजे सिंधिया विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की एरोपोनिक्स लैब यूनिट में हो रहा है। इस लैब में करीब 20 अलग-अलग किस्मों के आलू के बीज तैयार किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह से हेल्दी, शुद्ध और बीमारी-मुक्त बताए जा रहे हैं।
देहरादून, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहरी विकास और आवास विभाग के स्तर से लागू किए गए विभिन्न सुधारों के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 264.5 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। इसके लिए सीएम धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
लखनऊ, 6 फरवरी (आईएएनएस)। गौमाता पर आधारित पहली फिल्म ‘गोदान’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह फिल्म पूरी तरह से गौमाता को समर्पित है और भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म के मूल्यों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करती है।
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के 9वें संस्करण का असर देशभर में देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर के रियासी से लेकर ओडिशा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और गुजरात तक छात्रों ने इस कार्यक्रम को उत्साह और एकाग्रता के साथ सुना।
नागपुर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। अदाणी डिफेंस और एयरोस्पेस के निदेशक जीत अदाणी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की एनर्जी स्टोरी की विदर्भ की अहम भूमिका है और विदर्भ में अदाणी समूह की मौजूदगी केवल लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पीढ़ियों तक चलने वाला है।
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। आप जंगल में या पहाड़ी क्षेत्रों में हैं और अचानक से कुत्ते जैसी भौंकने की आवाज सुनाई दे तो डरने की जरूरत है, क्योंकि यह कोई कुत्ता नहीं, बल्कि 'बार्किंग डियर' यानी 'भौंकने वाला हिरण' भी हो सकता है, जो शिकार भी करता है।
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शहरी परिवहन व्यवस्था में व्यापक सुधार के उद्देश्य से, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्णायक नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्ली यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (डीयूएमटीए) तथा एक समर्पित दिल्ली अर्बन ट्रांसपोर्ट फंड (डीयूटीएफ) के गठन हेतु एक व्यापक विधेयक का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले 1,444 केंद्रीय पर्यवेक्षकों की ब्रीफिंग बैठकें पूरी कर ली हैं। ये बैठकें 5 और 6 फरवरी को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में तीन बैचों में आयोजित की गईं।