वाव-थराद में बनास डेयरी के फ्रेंच फ्राइज प्रोसेसिंग प्लांट का विस्तार, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ई-लोकार्पण

IANS | October 29, 2026 5:07 PM

गांधीनगर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को वाव-थराद जिले की दियोदर तहसील के सणादर गांव में बनास डेयरी के विस्तारित फ्रेंच फ्राइज प्रोसेसिंग प्लांट का ई-लोकार्पण करेंगे। बनास डेयरी ने अप्रैल-2026 में फ्रेंच फ्राइज का उत्पादन और पैकिंग लाइन की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू किया था। 51.65 करोड़ रुपए के निवेश से प्लांट की उत्पादन क्षमता अब प्रति घंटे 2 टन से बढ़कर 5 टन हो जाएगी। इस विस्तार से आलू की प्रोसेसिंग (प्रसंस्करण) को गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय आलू उत्पादकों को और बेहतर दाम तथा नए बाजार अवसर मिल सकेंगे।

यूपी चुनाव 2027: जालौन जिले की तीन विधानसभा सीटों का सियासी गणित, 2022 में दो सीटों पर भाजपा ने मारी थी बाजी

IANS | October 29, 2026 4:55 PM

लखनऊ, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कुल तीन विधानसभा सीटें हैं, जिनमें माधौगढ़, कालपी और उरई के नाम शामिल हैं। ये तीनों सीटें जिले की सियासत की दिशा तय करती हैं।

उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 : 2022 में भाजपा ने गाजियाबाद जिले में किया क्लीन स्वीप, पाचों सीटों पर जीते प्रत्याशी

IANS | October 29, 2026 4:46 PM

लखनऊ, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए राज्य के गाजियाबाद जिले की राजनीति में हलचल तेज है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गाजियाबाद की सभी पांचों सीटों पर क्लीन स्वीप किया था। इस बार भाजपा नीत एनडीए गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल भी शामिल है, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

दिल्ली प्रदूषण : पाबंदियां लागू होने के साथ 1 नवंबर से इन वाहनों के प्रवेश पर रोक

IANS | October 29, 2026 4:37 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के तहत 1 नवंबर से दिल्ली के बाहर पंजीकृत उन वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी, जो बीएस-VI मानकों का पालन नहीं करते हैं। यह पाबंदी 31 जनवरी, 2027 तक लागू रहेगी।

जामनगर: लाभार्थियों ने कहा-पक्के मकान में जाने का सपना पीएम मोदी ने किया पूरा

IANS | October 29, 2026 4:30 PM

जामनगर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपना पक्का घर बनाने और जीवन स्तर बेहतर करने में मदद कर रही है। गुजरात के जामनगर में इस योजना के लाभार्थी बता रहे हैं कि किस तरह इस योजना ने उनके जीवन में सुरक्षा, खुशी और नए अवसर लाए हैं।

अंबुजा सीमेंट्स की दूसरी तिमाही में आय 9 हजार करोड़ रुपए के पार, बिक्री 16.5 मिलियन टन रही

IANS | October 29, 2026 4:26 PM

अहमदाबाद, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस दौरान कंपनी की परिचालन से आय तिमाही आधार पर 9,197 करोड़ रुपए रही है। वहीं, ऑपरेटिंग ईबीआईटीडीए 1,271 करोड़ रुपए और ईबीआईटीडीए मार्जिन 13.8 प्रतिशत रहा है।

इरकॉन भर्ती 2026: मैनेजर/इलेक्ट्रिकल के 37 पदों पर निकली वैकेंसी, 19 नवंबर से करें आवेदन

IANS | October 29, 2026 4:24 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, इरकॉन ने लुमडिंग और तिनसुकिया डिवीजन के तहत नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) प्रोजेक्ट्स के लिए अनुबंध के आधार पर मैनेजर/इलेक्ट्रिकल की कुल 37 पदों पर भर्ती की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की हैं।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 11 लीगल असिस्टेंट पदों पर नियुक्ति के लिए तुरंत करें आवेदन, 31 अक्टूबर अंतिम तिथि

IANS | October 29, 2026 4:21 PM

रायपुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उच्च न्यायालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका है। दरअसल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने संविदा के आधार पर निश्चित मानदेय पर विधि सहायक (लीगल असिस्टेंट) के कुल 11 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विज्ञापन प्रकाशित कर रिक्तियों की घोषणा की है।

आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, ईडी को नोटिस

IANS | October 29, 2026 4:11 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा दायर याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया। लालू यादव ने आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है।

एमएलसी चुनाव नतीजों पर संजय सेठ का कांग्रेस पर हमला, बोले- 'जनता ने पार्टी को फिर किनारे किया'

IANS | October 29, 2026 4:11 PM

रांची, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के नतीजों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने कांग्रेस और गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार देश, संवैधानिक संस्थाओं और विकास के खिलाफ बयान देती रही है। सेठ ने कहा कि जब भी कांग्रेस के नेता विदेश जाते हैं, वे देश के खिलाफ बोलते हैं। इसी वजह से जनता कांग्रेस को चुनावों में किनारे कर रही है।