वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट के तहत सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का आउटलेट भी केसरियामय

IANS | July 28, 2026 2:39 PM

भागलपुर, 28 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' का रंग ऐतिहासिक भागलपुर के श्रावणी मेले में भी देखने को मिल रहा है। इसके तहत सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर स्थापित विशेष आउटलेट (दुकान) पर शिवभक्त कांवरियों के लिए विशेष रूप से तैयार भगवा वस्त्रों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है।

'यूथ अड्डा' के जरिए जेन जी को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी यूपी सरकार

IANS | July 28, 2026 2:28 PM

लखनऊ, 28 जुलाई (आईएएनएस)। आज की जेनरेशन जेड (जेन जी) पारंपरिक नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहती। यह पीढ़ी नवाचार, तकनीक, स्टार्टअप, डिजिटल बिजनेस और आत्मनिर्भरता में अपना भविष्य देखती है। जिन युवाओं का जन्म 1997 के बाद हुआ, वे इंटरनेट, स्मार्टफोन और डिजिटल तकनीक के साथ बड़े हुए हैं। ऐसे में उन्हें केवल रोजगार नहीं, बल्कि अवसर, मार्गदर्शन, नेटवर्किंग और उद्यमिता का पूरा इकोसिस्टम चाहिए।

बाढ़ प्रभावित असम और नागालैंड में वायुसेना ने 458 लोगों को सुरक्षित निकाला

IANS | July 28, 2026 1:59 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना द्वारा असम और नागालैंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियान लगातार जारी है। खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद वायुसेना राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटी हुई है। मंगलवार को भारतीय वायुसेना ने बताया कि पिछले 10 दिनों के दौरान उसके हेलीकॉप्टरों ने बाढ़ में फंसे 458 लोगों को सुरक्षित बचाकर निकाला है।

गुजरात सरकार ने सरकारी जमीन के आवंटन के लिए कलेक्टरों की वित्तीय शक्तियां बढ़ाईं

IANS | July 28, 2026 1:47 PM

गांधीनगर, 28 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात सरकार ने मंगलवार को जिला कलेक्टरों और जिला विकास अधिकारियों (डीडीओ) की वित्तीय शक्तियों का विस्तार कर दिया, जिससे वे जिला स्तर पर सरकारी भूमि आवंटन के अधिक मामलों को मंजूरी दे सकेंगे। राज्य सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाना है, ताकि बुनियादी ढांचा, औद्योगिक, ग्रामीण विकास और जनकल्याण से जुड़ी परियोजनाओं को पूरे राज्य में शीघ्र गति से लागू किया जा सके।

रक्षा मंत्री ने तटरक्षक बल के लिए दो बड़े नीति सुधारों की घोषणा की

IANS | July 28, 2026 1:45 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के अधिकारियों और उनके परिवारों के हित में दो महत्वपूर्ण नीति सुधारों की घोषणा की है। इन सुधारों का उद्देश्य महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही ड्यूटी के दौरान समुद्र में लापता होने वाले तटरक्षक कर्मियों के परिवारों को अनुग्रह राशि और अन्य लाभ अविलंब कराना है।

1 अगस्त को मैसूर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी : विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन, युवाओं को करेंगे संबोधित

IANS | July 28, 2026 1:39 PM

मैसूर, 28 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अगस्त को मैसूर स्थित रामकृष्ण आश्रम में निर्मित विवेकानंद स्मारक का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह जानकारी रामकृष्ण आश्रम के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिदानंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी।

जेजीयू के 15वें दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन, शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैश्विक नेतृत्व का मनाया गया उत्सव

IANS | July 28, 2026 1:02 PM

सोनीपत, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने 25-26 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय 15वें दीक्षांत समारोह का सफलतापूर्वक समापन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के 5,604 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।

अमृतसर 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक पहुंच वाला दूसरा 'हब एंड स्पोक' एयरपोर्ट बना

IANS | July 28, 2026 12:38 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को अमृतसर से हब एंड स्पोक अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन की शुरुआत की। इसके साथ ही वाराणसी के बाद अमृतसर इस नए 'हब एंड स्पोक' फ्रेमवर्क से जुड़ने वाला देश का दूसरा हवाई अड्डा बन गया, जो अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुविधाजनक बनाएगा।

संसद में फिर हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही हुई स्थगित

IANS | July 28, 2026 12:04 PM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव जारी रहा। लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस बल के प्रयोग का मुद्दा उठाते हुए जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार हो रहे हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

धर्मेंद्र प्रधान का ऐसे स्वागत शर्मनाक, जैसे कोई सुपरस्टार संसद आया हो: प्रियंका गांधी

IANS | July 28, 2026 11:44 AM

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। संसद के मॉनसून सत्र के दौरान राजनीतिक माहौल उस समय और गरमा गया जब पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संसद पहुंचने पर भाजपा और एनडीए सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर छात्रों के मुद्दों को दबाने और राजनीतिक संदेश देने का आरोप लगाया। वहीं, विपक्ष ने सदन की कार्यवाही, पेपर लीक और एनडीए की 'मंगल मिलन' बैठक को लेकर भी सरकार को घेरा।