अमृता विश्व विद्यापीठम में 20 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, केवल कुछ घंटे शेष

IANS | October 31, 2026 3:49 PM

अमरावती, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे हैं, उनके हाथ से एक बेहतरीन मौका निकलने वाला है। दरअसल, अमृता विश्व विद्यापीठम ने अमरावती कैंपस, स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 20 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

सीसीआई ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के 3,050 करोड़ रुपए के अधिग्रहण को दी मंजूरी

IANS | October 31, 2026 3:41 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

पीएम मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

IANS | October 31, 2026 3:32 PM

एकता नगर, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन फॉरेस्ट की खूबसूरती और वहां बने स्काईवॉक की खासियत साझा करते हुए लोगों से इस पर्यटन स्थल का अनुभव लेने का आह्वान किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एकता नगर के रेन फॉरेस्ट में आपका शानदार अनुभव इंतजार कर रहा है। यहां की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता में खो जाइए। स्काईवॉक यहां का विशेष आकर्षण है, जहां एक अनूठा अनुभव मिलता है और साथ ही 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का मनमोहक नजारा भी दिखाई देता है।

यूपी चुनाव 2027: 2022 में बुंदेलखंड के ललितपुर जिले की दोनों सीटों पर भाजपा को मिली थी जीत

IANS | October 31, 2026 3:32 PM

लखनऊ, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र का ललितपुर जिला सिर्फ अपनी सीमा के लिए नहीं बल्कि अपने राजनीतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। यह जिला लगभग पूरी तरह से मध्य प्रदेश से घिरा हुआ है। इसके पूर्व में टीकमगढ़, दक्षिण में सागर और पश्चिम में अशोकनगर-शिवपुरी जिले हैं। जिले का नाम इसके मुख्यालय शहर ललितपुर के नाम पर रखा गया है।

किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को दी 5 सवालों की चुनौती, पूछा- जब ज्ञानेश सीईसी नहीं थे, तो कांग्रेस को कैसे मिली हार

IANS | October 31, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चुनाव आयोग और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कांग्रेस को 5 सवालों के जवाब देने की चुनौती दी है।

असम के किसानों को राहत, गुवाहाटी हवाई अड्डे को अगरवुड चिप्स और तेल के निर्यात केंद्र के रूप में मिली मंजूरी

IANS | October 31, 2026 3:07 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को अगरवुड चिप्स और तेल के निर्यात केंद्र के रूप में मंजूरी दे दी है। इससे राज्य के किसानों और निर्यातकों को राहत मिलेगी। यह जानकारी केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को दी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: गौतम बुद्ध नगर जिले में पिछली बार भाजपा ने किया सबका सफाया, तीनों सीटों पर जमाया था कब्जा

IANS | October 31, 2026 3:06 PM

लखनऊ, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर गौतम बुद्ध नगर जिले में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली-एनसीआर से सटा होने के कारण यह जिला राज्य की राजनीति में विशेष आर्थिक और सामाजिक महत्व रखता है।

एपीडा में डायरेक्टर सहित कई पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन, जानें डिटेल

IANS | October 31, 2026 2:59 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर निदेशक (डायरेक्टर) सहित विभिन्न 7 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक विज्ञापन प्रकाशित करके रिक्तियों की घोषणा की है।

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

IANS | October 31, 2026 2:37 PM

लखनऊ, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित किए जाएंगे।

एमओईएफसीसी में आईएफएस अधिकारियों के लिए निकली भर्ती, 81 पदों के लिए 1 दिसंबर तक आवेदन का अवसर

IANS | October 31, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (आईएफएस-I अनुभाग) (एमओईएफसीसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, एमओईएफसीसी ने केंद्रीय स्टाफिंग योजना के अंतर्गत, भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के अधिकारियों को विभिन्न स्तरों के 81 पदों पर कार्यकाल-आधारित प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।