एससीओ के बाद ब्रिक्स में भी दिखा पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग का बॉन्ड, भारत मंडपम से आई तस्वीरों ने खींचा ध्यान

IANS | September 12, 2026 7:52 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत मंडपम में चल रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ गर्मजोशी भरे सौहार्द के पल साझा किए, जहां तीनों नेताओं को हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए देखा गया।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जू जियायी ने भारत-एआईआईबी साझेदारी को और मजबूत करने पर की चर्चा

IANS | September 12, 2026 7:21 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की अध्यक्ष जू जियायी के साथ बैठक कर भारत और एआईआईबी के बीच सहयोग को और गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की। बैठक में भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन कनेक्टिविटी प्राथमिकताओं को समर्थन देने, स्थानीय मुद्रा में वित्तपोषण बढ़ाने, निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा एआईआईबी की वैश्विक उपस्थिति मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

परदेस गर्ल : पिता चाहते थे बेटी आईएएस बने, पहली फिल्म से बनीं सुपरस्टार, फिर हुईं गुम

IANS | September 12, 2026 7:16 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में 1990 के दौर में एक अभिनेत्री अचानक से स्टार बनकर उभर रही थीं, जिनकी पहली ही फिल्म ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। उनकी खूबसूरती और अदाकारी देखकर लोग उन्हें सुपरस्टार मानने लगे थे, लेकिन फिर वो गुमनाम हो गईं। हम बात कर रहे हैं सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' की अभिनेत्री महिमा चौधरी की।

एपीपीएससी भर्ती 2026: कृषि विकास अधिकारी समेत 155 पदों पर नौकरी का अवसर, 30 सितंबर तक करें आवेदन

IANS | September 12, 2026 7:14 PM

ईटानगर, 12 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने विभिन्न पदों/सेवाओं में 155 रिक्तियों पर 'ग्रुप-ए और ग्रुप-बी, गैजेटेड (टेक्निकल) पद-2026 (भाग-I)' की संयुक्त भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए देश के नागरिकों, अरुणाचल प्रदेश के स्थायी निवासियों और अरुणाचल प्रदेश अनुसूचित जनजाति का मूल निवासी प्रमाण-पत्र रखने वाले लोगों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

मोदी स्टोरी: पुतिन को तिरुक्कुरल भेंट कर पीएम मोदी ने दुनिया के सामने रखा भारतीय विरासत का गौरव

IANS | September 12, 2026 7:02 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भेंट किया जाना, भारतीय विरासत और संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाने के उनके प्रयासों की एक और मिसाल है।

सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं, इन छह राज्यों में भी गणेश चतुर्थी की धूम, जानिए कहां कैसे मनाते हैं त्योहार

IANS | September 12, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को गजानन का आगमन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हालांकि, यह त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन हर राज्य में इसे मनाने का तरीका अलग-अलग है। कहीं इसे 10 दिनों तक सार्वजनिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है तो कहीं परिवार के साथ पूजा की जाती है।

भारत के कुल कोयला उत्पादन में एसईसीएल का योगदान 17 प्रतिशत है: सरकार

IANS | September 12, 2026 6:13 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) देश के कोयला उत्पादन क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में शामिल है और वित्त वर्ष 2025-26 में इसने भारत के कुल कोयला उत्पादन में लगभग 17 प्रतिशत योगदान दिया है। वहीं, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के कुल उत्पादन में एसईसीएल की हिस्सेदारी करीब 23 प्रतिशत रही।

सरकारी भर्ती अलर्ट: एपीपीएससी की ओर से 135 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 16 सितंबर से करें आवेदन

IANS | September 12, 2026 6:01 PM

ईटानगर, 12 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करके के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 (एपीपीएससीसीई-2026) में प्रवेश और अरुणाचल प्रदेश सरकार में 135 विभिन्न सेवाओं/पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए उन नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो अरुणाचल प्रदेश के स्थायी निवासी हैं और जिनके पास अरुणाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजाति का मूल निवासी दर्जा है।

स्टील स्लैग से बनी सड़कों के निर्माण में 40 प्रतिशत तक की कटौती हो सकती है और इनकी मजबूती चार गुना अधिक होती है: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | September 12, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। ​केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ​डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि स्टील स्लैग रोड तकनीक से सड़क निर्माण लागत में लगभग 40 प्रतिशत की कमी आ सकती है, जबकि यह पारंपरिक सड़कों की तुलना में चार गुना अधिक मजबूत होती है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह बात "प्रसंस्कृत स्टील स्लैग एग्रीगेट्स से निर्मित विश्व की सबसे लंबी सड़क" के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान किए जाने के अवसर पर कही।

ब्रिक्स घोषणा पत्र में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा, आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ का आह्वान

IANS | September 12, 2026 5:44 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली घोषणा को अपनाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की गई है। घोषणा में आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आह्वान किया गया।