जैसलमेर के रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का शुभारंभ, देशभर से उमड़े श्रद्धालु

IANS | September 13, 2026 11:40 AM

जैसलमेर, 13 सितंबर (आईएएनएस)। जन-जन के आराध्य और पश्चिमी राजस्थान के महाकुंभ कहे जाने वाले लोकदेवता बाबा रामदेवजी के 642वें मेले का रविवार को धर्मस्थली रामदेवरा धाम में विधिवत शुभारंभ हुआ। बाबा रामदेवजी की समाधि स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, बाबा के वंशजों और समाधि समिति के सदस्यों की मौजूदगी रही।

ब्रिक्स सम‍िट: मलेश‍ियाई पीएम ने की गाजा और पश्चिम एशिया में तनाव पर चर्चा, 'ख्वाब हो या हो कोई हकीकत' गीत भी गाया

IANS | September 13, 2026 9:40 AM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में आयोज‍ित रात्र‍िभोज के दौरान मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने मिस्र, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान समेत कई विश्व नेताओं, यूएन महासचिव और डब्‍ल्‍यूटीओ महानिदेशक से मुलाकात को यादगार पल बताया। इस दौरान विश्व नेताओं के साथ वैश्‍व‍िक शांति के प्रयासों पर भी चर्चा की गई। इससे पहले उन्‍होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शाम को खुशनुमा बनाते हुए किशोर कुमार का गाना 'ख्वाब हो या हो कोई हकीकत' गाया।

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

IANS | September 13, 2026 12:01 AM

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

ब्रिक्स समिट देश हित का मामला, हिमाचल को भी मिलेगा फायदा : विक्रमादित्य सिंह

IANS | September 12, 2026 11:01 PM

शिमला, 12 सितंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ब्रिक्स समिट को भारत के लिए गर्व का क्षण बताया। नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह किसी पार्टी का नहीं, बल्कि देशहित का मामला है और कांग्रेस पार्टी इसका स्वागत करती है।

'विचारों में अंतर को विवाद नहीं बनने देंगे', पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों में विकास का किया स्वागत

IANS | September 12, 2026 10:15 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

ब्रिक्स सहयोग से आगे बढ़ रहा, ज्यादा समावेशी और समृद्ध दुनिया बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

IANS | September 12, 2026 9:54 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि ब्रिक्स सहयोग से संचालित है और अधिक समावेशी और समृद्ध दुनिया को आकार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन: सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के चलते नीलगिरी ऑयल और एक्वाग्री प्रोसेसिंग को उत्पाद वापस लेने का निर्देश

IANS | September 12, 2026 9:53 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शनिवार को खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने के बाद नीलगिरी ऑयल एंड एलाइड इंडस्ट्रीज और एक्वाग्री प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड को अपने-अपने उत्पादों को तत्काल बाजार से वापस लेने का निर्देश दिया है। नियामक ने कहा कि प्रयोगशाला जांच में दोनों उत्पाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए और इन्हें असुरक्षित घोषित किया गया है।

ब्रिक्स देशों की आर्थिक ताकत वैश्विक विकास को दे रही नई दिशा, 1 ट्रिलियन डॉलर निवेश और निष्पक्ष वैश्विक व्यापार पर जोर: एक्सपर्ट्स

IANS | September 12, 2026 9:14 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन शनिवार को वैश्विक अर्थव्यवस्था, निवेश, व्यापार और बहुपक्षीय सहयोग को लेकर विभिन्न विशेषज्ञों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने कहा कि ब्रिक्स देशों की आर्थिक क्षमता और बढ़ती वैश्विक भूमिका आने वाले वर्षों में विश्व आर्थिक व्यवस्था को नई दिशा दे सकती है। साथ ही, उन्होंने निष्पक्ष वैश्विक व्यापार, विकासशील देशों में निवेश और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन : रात्रिभोज में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के सीएम भी शामिल

IANS | September 12, 2026 7:59 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए पधारे ब्रिक्स देशों के नेताओं का स्वागत किया। भारत वर्ष 2026 के लिए ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और इसी के तहत नई दिल्ली में दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

IANS | September 12, 2026 7:53 PM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को स्पष्ट किया कि ब्रिक्स की कोई साझा मुद्रा (ब्रिक्स करेंसी) शुरू करने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। हालांकि, ब्रिक्स देशों के बीच स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और भुगतान निपटान को बढ़ावा देने पर चर्चा लंबे समय से चल रही है और इसे द्विपक्षीय व्यापार की लागत कम करने का एक व्यावहारिक उपाय माना जा रहा है।