गोवा एसएससी भर्ती 2026 : जूनियर असिस्टेंट सहित 222 पदों पर आवेदन शुरू, 2 अक्टूबर तक मौका

IANS | September 14, 2026 8:31 PM

पणजी, 14 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। गोवा कर्मचारी चयन आयोग (गोवा एसएससी) ने विभिन्न विभागों में जूनियर असिस्टेंट सहित अलग-अलग कुल 222 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

खाद्य महंगाई बढ़ने से सीपीआई में हुई बढ़ोतरी, मौसम और तेल की कीमतों से आगे भी जोखिम की संभावना: इकोनॉमिस्ट्स

IANS | September 14, 2026 7:51 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने सोमवार को कहा कि जुलाई में 4.5 प्रतिशत रहने वाली खुदरा महंगाई अगस्त में बढ़कर 4.82 प्रतिशत हो गई। इसके पीछे मुख्य कारण खाद्य वस्तुओं की ऊंची कीमतें हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि महंगाई का आउटलुक अभी भी मौसम संबंधी जोखिमों और बाहरी कारकों के प्रति संवेदनशील बना हुआ है।

अक्टूबर में होने वाली एमपीसी बैठक से पहले आरबीआई गवर्नर ने वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात, महंगाई और ब्याज दरों पर बढ़ी चर्चा

IANS | September 14, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब महंगाई के आउटलुक, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मौद्रिक नीति की आगामी दिशा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

केंद्रीय रेशम बोर्ड में जॉइंट सेक्रेटरी सहित 17 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, जानें कौन कर सकता है आवेदन

IANS | September 14, 2026 7:11 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सीएसबी ने डेपुटेशन के आधार पर जॉइंट सेक्रेटरी सहित विभिन्न 17 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं।

यूपी चुनाव से पहले 'चचा आउट, भतीजा इन', अखिलेश यादव ने शिवपाल को बड़ी जिम्मेदारी से किया मुक्त

IANS | September 14, 2026 6:55 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) में शायद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसा इसलिए कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को हटाकर अब खुद लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष बन गए हैं। जबकि पिछले 10 सालों से लोहिया ट्रस्ट की कमान शिवपाल यादव के हाथ में थी। लेकिन, इस फैसले के साथ अब इस ट्रस्ट पर अखिलेश यादव का कंट्रोल होगा।

भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत, 70 में से 45 वार्डों पर कब्जा, कांग्रेस 10 पर सिमटी

IANS | September 14, 2026 6:44 PM

भीलवाड़ा, 14 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजों में भीलवाड़ा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। 70 वार्डों वाले इस नगर निगम में भाजपा ने 45 सीटों पर जीत दर्ज कर बोर्ड पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। कांग्रेस को 10 सीटें मिली हैं, जबकि 15 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

आरएमएलएयू भर्ती अलर्ट: गेस्ट फैकल्टी/इंस्ट्रक्टर के 19 पदों के लिए तुरंत भरें फॉर्म, अंतिम तिथि करीब

IANS | September 14, 2026 6:08 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (आरएमएलएयू), अयोध्या ने गेस्ट फैकल्टी/इंस्ट्रक्टर के विभिन्न 19 पदों पर रिक्तियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की है।

जब दूसरी भाषाओं से शब्द उधार लेती रही है हिंदी, तो आखिर क्या है 'शुद्ध हिंदी'?

IANS | September 14, 2026 6:07 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। पहले 'शुद्ध' और 'सही' हिंदी की चाबी कुछ गिने-चुने संपादकों, आचार्यों और पाठ्यपुस्तक निर्माताओं के हाथ में थी। भाषा ऊपर से नीचे तय होती थी। आज नए शब्द और नई शब्दावली लोग सोशल मीडिया पर खुद गढ़ रहे हैं।

हिंदी से 'हिंग्लिश' तक, क्या हम एक 'नई हिंदी' के जन्म के दौर में हैं?

IANS | September 14, 2026 5:44 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। भाषा ही एक ऐसी कड़ी है, जो हमें अपनी मिट्टी, अपने इतिहास और अपनी संस्कृति से जोड़ती है। हर भाषा एक इतिहास, लोक परंपरा और जीवन-दृष्टि को लेकर चलती है, जो नई पीढ़ी के संस्कार को भी आगे बढ़ाती है। यही भाषाई बहुलता भारत की 'विविधता में एकता' की भावना को सशक्त बनाती है।

भारत में खुदरा महंगाई अगस्त में बढ़कर 4.82 प्रतिशत पर पहुंची, सोना-चांदी और खाद्य कीमतों ने बढ़ाया दबाव

IANS | September 14, 2026 5:13 PM

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) शृंखला पर आधारित भारत की खुदरा महंगाई अगस्त 2026 में बढ़कर 4.82 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी महीने की तुलना में मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है।