कैबिनेट ने 'समुद्र मंथन' योजना को दी मंजूरी, 84,084 करोड़ रुपए से बढ़ेगी भारत की ऑफशोर ऊर्जा क्षमता

IANS | July 31, 2026 4:45 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'समुद्र मंथन' (नेशनल ऑफशोर एक्सप्लोरेशन स्कीम) को मंजूरी दे दी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस केंद्रीय क्षेत्र की योजना को वित्त वर्ष 2030-31 तक लागू करने के लिए 84,084 करोड़ रुपए के बजट को स्वीकृति दी गई है।

वेस्टर्न कोलफील्ड्स में असिस्टेंट फोरमैन सहित 444 पदों पर नौकरी का अवसर, 10 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | July 31, 2026 4:35 PM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की एक सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) ने असिस्टेंट फोरमैन सहित कुल 444 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

'शोला जो भड़के' से मशहूर हुए भगवान दादा, जिन्हें देखकर डांस सीखे अमिताभ-गोविंदा

IANS | July 31, 2026 3:47 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। 1 अगस्त 1913 को महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे भगवान आबाजी पालव का बचपन बेहद गरीबी में बीता। उनके पिता मुंबई की एक कपड़ा मिल में काम करते थे और भगवान आबाजी पालव ने भी अपने जीवन की शुरुआत एक मिल मजदूर के रूप में ही की थी। मूक फिल्मों के दौर में उन्होंने मात्र एक जूनियर आर्टिस्ट के रूप में सिनेमा जगत में अपना पहला कदम रखा।

प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर देशभर के शिक्षाविदों का विरोध, कहा-वैज्ञानिकों का सम्मान जरूरी

IANS | July 31, 2026 3:44 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रोफेसर वी. कामकोटि को लेकर की गई टिप्पणी अब बड़े विवाद में बदल गई है। प्रियंका गांधी ने उन्हें 'गौमूत्र विशेषज्ञ' कहा था। इस बयान के बाद देशभर के शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और शिक्षकों ने एकजुट होकर आपत्ति जताई है।

रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | July 31, 2026 3:11 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। रेलवे में नौकरी करना हजारों-लाखों युवाओं का सपना होता है, जिसके लिए वे तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने के इंतजार में रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (डीएमएस) एवं केमिकल और मेटालर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए) के कुल 4,098 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके बंपर वैकेंसी की घोषणा की है।

आईसीएसआई भर्ती 2026: एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 20 पदों पर आवेदन जारी, 12 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | July 31, 2026 2:45 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसर, आईसीएसआई ने नई दिल्ली/नोएडा स्थित अपने मुख्यालय, सीसीजीआरटी (मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और मानेसर), क्षेत्रीय कार्यालयों (नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई) और चैप्टर कार्यालयों में कार्यकारी सहेयक (एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट) के कुल 20 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एसजेवीएन भर्ती अलर्ट: इंजीनियर सहित 21 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 5 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

IANS | July 31, 2026 2:44 PM

चंडीगढ़, 31 जुलाई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) ने ऐसे प्रोफेशनल्स से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके विभिन्न 21 पदों के लिए आमंत्रित किए हैं, जिन्हें थर्मल पावर प्लांट के इरेक्शन/कमीशनिंग और संचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) का अनुभव हो।

बिना एथेनॉल मिश्रण के पेट्रोल की कीमत 125 रुपए प्रति लीटर तक जा सकती है: केंद्र

IANS | July 31, 2026 2:42 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि मध्य पूर्व तनाव के समय बिना एथेनॉल मिश्रण के पेट्रोल की कीमत 125 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकती थी। साथ ही, कहा कि इससे ग्राहकों को 30 रुपए प्रति लीटर तक की बचत करने में मदद मिली है।

रेलटेल कॉर्पोरेशन में 40 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 27 अगस्त तक युवाओं के पास अवसर

IANS | July 31, 2026 2:32 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (आरसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, आरसीआईएल ने विभिन्न राज्य/स्थान के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग क्षेत्र में एक वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिस के कुल 40 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

मुंशी प्रेमचंद जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा-कालजयी रचनाएं देशवासियों को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी

IANS | July 31, 2026 2:26 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने अपनी कालजयी साहित्यिक रचनाओं के माध्यम से मानवीय भावनाओं को सशक्त अभिव्यक्ति दी है, जो आज भी प्रासंगिक बनी हुई है।