प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वडनगर पहुंचे अमित शाह, कहा-पीएम मोदी के जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र को समर्पित

IANS | September 17, 2026 11:42 AM

वडनगर, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को उनके पैतृक गांव वडनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और समस्त देशवासियों का अभिनंदन किया।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर यूपी में ‘सेवा संकल्प अभियान’, अस्पतालों में फल वितरण और रक्तदान शिविर

IANS | September 17, 2026 11:36 AM

लखनऊ, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई। अभियान के तहत गुरुवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मरीजों को फलों की टोकरियां वितरित कीं। भाजपा का यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

पुरी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर बना खास सैंड एनिमेशन, कलाकार मानस साहू ने दी शुभकामनाएं

IANS | September 17, 2026 11:35 AM

पुरी, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर ओडिशा के पुरी में विशेष सैंड आर्ट और सैंड एनिमेशन तैयार किया गया। अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने अपने पुरी स्थित स्टूडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए यह खास कलाकृति बनाई। सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने भी इस अवसर पर प्रधानमंत्री को समर्पित सैंड-आर्ट एनिमेशन तैयार किया।

पीएमईजीपी से कोचिंग टीचर से उद्यमी बने मनोज शर्मा, अब पौने दो करोड़ का सालाना टर्नओवर

IANS | September 17, 2026 11:31 AM

पटना, 17 सितंबर (आईएएनएस)। कभी कोचिंग में शिक्षक के तौर पर काम कर परिवार की जरूरतें पूरी करने की जद्दोजहद करने वाले पटना के मनोज कुमार शर्मा आज अपना कारोबार चला रहे हैं और करीब 25 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। कंकड़बाग निवासी मनोज शर्मा की यह यात्रा नौकरी की तलाश से शुरू होकर उद्यमिता तक कैसे पहुंची, इसका श्रेय वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना और खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) से मिले सहयोग को देते हैं।

'प्रधानमंत्री ने दुनिया में भारत की गरिमा बढ़ाई', ब्रह्मविहारी स्वामी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

IANS | September 17, 2026 11:28 AM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के इंटरनेशनल रिलेशंस हेड ब्रह्मविहारी स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 76वें जन्मदिन की बधाई दी है।

दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने की सोच पीएम मोदी की बड़ी देन: पद्मश्री कनुभाई टेलर

IANS | September 17, 2026 11:21 AM

सूरत, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी कनुभाई हसमुखभाई टेलर ने दिव्यांग कल्याण और पुनर्वास के क्षेत्र में हुए बदलावों को लेकर अपने विचार साझा किए। 72 वर्षीय कनुभाई टेलर ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना करते हुए उन्हें 'कृष्ण अवतार' बताया।

खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

IANS | September 17, 2026 11:03 AM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।

कृषि में तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने का श्रेय पीएम मोदी को: पद्मश्री सेठपाल सिंह

IANS | September 17, 2026 11:01 AM

सहारनपुर, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस के अवसर पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से बधाई संदेश मिल रहे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने वालों में वे विशेष लोग भी शामिल हैं, जिनकी जिंदगी में पीएम मोदी की योजनाओं से बदलाव आया है। सहारनपुर के पद्मश्री पुरस्कार विजेता सेठपाल सिंह ने प्रधानमंत्री को न सिर्फ जन्मदिन की बधाई दी, बल्कि उनके दीर्घायु होने की भी कामना की है।

'पीएम मोदी देश के सच्चे शासक और उपासक', जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने दी जन्मदिन की बधाई

IANS | September 17, 2026 10:48 AM

हरिद्वार, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

छत्तीसगढ़: मोदी सरकार की पीएमईजीपी योजना से बदली शाकिर की जिंदगी, खुद के होटल में दे रहे रोजगार

IANS | September 17, 2026 9:57 AM

धमतरी, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करती नजर आ रही है। यह योजना बेरोजगार युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए आसान बैंक ऋण और सरकारी सब्सिडी उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बना रही है।