बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर नोटिस, अमन त्यागी बोले- 'संविधान में वस्त्र चुनने का अधिकार'

IANS | August 4, 2026 8:05 PM

संभल, 4 अगस्त (आईएएनएस)। यूपी के संभल में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा जारी नोटिस के बाद विवाद गहरा गया है। तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी ने प्रशासन के नोटिस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संविधान किसी भी महिला को अपनी पसंद के वस्त्र पहनने का अधिकार देता है और किसी को भी उसके पहनावे के आधार पर रोकना संविधान की भावना के खिलाफ है।

सीएसएएम और व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर पर मेटा से जवाब मांगेगी सरकार, 5 अगस्त को हो सकती है अहम बैठक

IANS | August 4, 2026 8:04 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती सुरक्षा और कंटेंट मॉडरेशन संबंधी चिंताओं को लेकर मेटा के वरिष्ठ अधिकारियों से जवाब मांगने की तैयारी में है। सरकार 5 अगस्त को मेटा के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक कर सकती है, जिसमें बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम), व्हाट्सएप के यूजरनेम फीचर, और वेरिफाइड व हाई-प्रोफाइल अकाउंट्स से जुड़े कंटेंट हटाने की प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

नालंदा यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक सबकुछ

IANS | August 4, 2026 7:57 PM

पटना, 4 अगस्त (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। बिहार के राजगीर में स्थित नालंदा यूनिवर्सिटी ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नॉन-टीचिंग के विभिन्न 9 खाली पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

टैक्सेशन एंड अदर लॉज (संशोधन) विधेयक 2026 का उद्देश्य प्रत्यक्ष विदेशी निवेश और विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देना है: सरकार

IANS | August 4, 2026 7:16 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को लोकसभा में पेश किए गए टैक्सेशन एंड अदर लॉज (संशोधन) विधेयक, 2026 का उद्देश्य देश में अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करना, विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत बनाना और कारोबार करने में आसानी (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) को बढ़ावा देना है।

ऑयल इंडिया में कई लॉगिंग असिस्टेंट पदों पर नौकरी का अवसर, जानें पूरी डिटेल

IANS | August 4, 2026 6:20 PM

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। ओआईएल ने पूर्ण रूप से अनुबंध के आधार पर लॉगिंग असिस्टेंट के खाली 9 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें यूआर के 5, एससी का 1, एसटी का 1 और ओबीसी (एनसीएल) के 2 पद शामिल हैं।

सीएससी ने दो राज्यों में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के 15 पदों पर निकाली भर्ती, 7 अगस्त तक भरें फॉर्म

IANS | August 4, 2026 5:49 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तैयारी के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने बिहार और मध्य प्रदेश राज्यों के आधार सेवा केंद्र (एएसके) में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर - जिला के कुल 15 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

उदयनिधि स्टालिन के किन-किन विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानिए पूरा घटनाक्रम

IANS | August 4, 2026 5:48 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु की राजनीति में डीएमके नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन अपने तीखे और विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। मंगलवार को अभिनेत्री तृषा से जुड़ी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर उनके पुराने बयान सुर्खियों में आ गए हैं। इससे पहले भी सनातन धर्म, वी.के. शशिकला और राज्य गीत से जुड़े उनके बयान राजनीतिक और कानूनी विवादों की वजह बन चुके हैं।

सीएससी भर्ती: 5 राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 32 पदों पर आवेदन जारी, 20 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | August 4, 2026 5:08 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा स्थापित एक विशेष कंपनी सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (कॉमन सर्विस सेंटर स्पेशल पर्पस व्हीकल-सीएससी एसपीवी), जो देशभर के ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में कॉमन सर्विस सेंटर्स (सीएससी) योजना के कामकाज की देखरेख करती है, ने आधार सेवा केंद्र (एएसके) में संविदा के आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए विभिन्न 5 राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर - जिला के कुल 32 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राज्यवार अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एम्स-कल्याणी में 84 जूनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती जारी, 24 अगस्त तक आवेदन का अवसर

IANS | August 4, 2026 4:54 PM

कोलकाता, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। एम्स, कल्याणी, पश्चिम बंगाल ने अपने विभिन्न विभागों में कार्यकाल के आधार पर जूनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के कुल 84 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हंगामे और विरोध के बीच लोकसभा से पारित हुआ विनियोग विधेयक

IANS | August 4, 2026 4:41 PM

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र के दौरान लगातार जारी हंगामे और विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने मंगलवार को विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। यह विधेयक 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान हुए अतिरिक्त सरकारी खर्च को भारत की संचित निधि (कंसोलिडेटेड फंड ऑफ इंडिया) से अधिकृत करने से संबंधित है।