पीएम मोदी की कार्यशैली में 'इनोवेशन लैब' की तरह काम करती है सरकार

IANS | September 23, 2026 4:36 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ 'चिंतन शिविर' आयोजित किया। इस मौके पर एक्स अकाउंट 'मोदी स्टोरी' ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने शासन-प्रशासन के कामकाज के तरीके में कई ऐसे प्रयोग किए हैं, जिन्होंने सरकारी व्यवस्था को नई दिशा दी है।

आईटीबीपी भर्ती 2026: ग्रेजुएट्स के लिए हेड कांस्टेबल के 16 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 सितंबर से करें आवेदन

IANS | September 23, 2026 4:34 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने हेड कांस्टेबल (शिक्षा और तनाव परामर्शदाता) के कुल 16 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

आयुर्वेद दिवस विशेष : केवल चिकित्सा नहीं, संपूर्ण जीवन का शाश्वत विज्ञान है आयुर्वेद

IANS | September 23, 2026 3:48 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। प्रतिवर्ष जब 'आयुर्वेद दिवस' का आयोजन होता है, तो यह केवल भारत की प्राचीन धरोहर का स्मरण मात्र नहीं होता बल्कि आधुनिक विश्व में भटकती हुई जीवनशैली को एक नई दिशा देने का वैश्विक आह्वान बन जाता है। आज जब दुनिया अवांछित दुष्प्रभावों और जीवनपर्यंत चलने वाली दवाओं की जकड़न से त्रस्त है, तब समूचा विश्व योग और आयुर्वेद की निरापद छांव की ओर देख रहा है। इसके बावजूद आधुनिक जनमानस के मन में आयुर्वेद को लेकर कुछ संशय, मिथक और जिज्ञासाएं बनी रहती हैं। इसे लेकर आईएएएनएस की हिंदी टीम ने ग्वालियर के राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ. केएल शर्मा से बातचीत की।

गुजरात में 63.35 लाख से अधिक किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराया, कृषि व्यवस्था हुई डिजिटल

IANS | September 23, 2026 2:34 PM

गांधीनगर, 23 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात में किसानों के लिए एक नई डिजिटल व्यवस्था की मजबूत आधारशिला रखी जा रही है। इसके तहत, फार्मर रजिस्ट्री पहल के जरिए किसानों को एक विश्वसनीय डिजिटल पहचान देने के साथ-साथ उनके भूमि के दस्तावेजों और सरकारी कृषि सेवाओं की पहुंच को एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ा जा रहा है।

जब माता सीता ने बालू से ही पिंड बनाकर किया था अपने ससुर का पिंडदान, जानिए गया से जुड़ी पौराणिक कहानी

IANS | September 23, 2026 2:34 PM

गयाजी, 23 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार का गया (गयाजी) सिर्फ एक ऐतिहासिक शहर ही नहीं बल्कि हिंदू धर्म में पितरों के श्राद्ध और पिंडदान के लिए बेहद पवित्र स्थान माना जाता है। खासकर पितृपक्ष के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग यहां अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना लेकर पहुंचते हैं। गया में पिंडदान की परंपरा माता सीता द्वारा अपने ससुर राजा दशरथ का पिंडदान करने से जुड़ी है।

सीआरपीएफ में खिलाड़ियों के लिए बड़ी भर्ती: कांस्टेबल सहित 521 पदों पर नौकरी का मौका, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

IANS | September 23, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। जो लोग देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए एक बेहतरीन मौका आया है। दरअसल, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के कुल 521 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

आयुर्वेद की 'बृहत्त्रयी' : चरक और सुश्रुत संहिता व अष्टांग हृदय' का महत्व, जिनमें छिपा है आयुर्वेद का सार

IANS | September 23, 2026 2:00 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। बुधवार को 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आयुर्वेद के मूल आधार - बृहत्त्रयी यानी चरक संहिता, सुश्रुत संहिता और अष्टांग हृदय के बारे में जानना बेहद प्रासंगिक है। आयुर्वेद में इन तीनों ग्रंथों को सबसे प्रामाणिक और सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस: जब इशारों की जुबां बिना शोर कहती है कहानी, दिल तक पहुंचता हर एहसास

IANS | September 23, 2026 1:36 PM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। जब जुबां खामोश होती है, तब भी बातें खत्म नहीं होतीं, बस उनका लहजा बदल जाता है। कभी आंखों से, कभी मुस्कुराहट से, तो कभी हाथों के इशारे से, यही सांकेतिक भाषा का वह असर है, जहां शोर नहीं होता, मगर एहसास दिल तक पहुंच जाता है। बधिर लोग भी हम और आप की तरह ही हंसते हैं, रोते हैं, नाराज होते हैं और दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि उनकी दुनिया में आवाज की जगह इशारे बोलते हैं और उन इशारों में ही उम्मीद के सारे रंग बसे होते हैं।

जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा : सीएम योगी

IANS | September 23, 2026 11:56 AM

लखनऊ, 23 सितंबर (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 'भारत टैक्सी' और 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' का शुभारंभ करते हुए टैक्सी चालकों और किसानों के लिए दो बड़े कदम उठाए। भारत टैक्सी से टैक्सी, टू व्हीलर और थ्री व्हीलर चालक रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर जुड़ सकेंगे। उन्हें पांच लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा भी मिलेगी।

एनसीआर में गर्मी से मिलेगी हल्की राहत, लेकिन बढ़ते वायु प्रदूषण से सांस के मरीजों को खतरा

IANS | September 23, 2026 9:30 AM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अभी फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी में जरूर थोड़ी कमी आएगी और आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।