यूपीएससी भर्ती 2026: रिसर्च ऑफिसर सहित 34 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक सब कुछ

IANS | August 10, 2026 2:24 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, संघ लोग सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न विभागों में खाली 34 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

तिरंगा भारतीयों के आन, बान और शान का प्रतीक, आजादी के गुमनाम नायकों को मिल रहा सम्मान : सीएम योगी

IANS | August 10, 2026 2:17 PM

गोरखपुर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा को देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करते हुए कहा कि तिरंगा भारत के आन, बान और शान की पहचान है।

झारखंड : टूटते रहे बैरिकेड, अनशनकारी देवेंद्र को कंधों पर लेकर विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र, आंदोलन में पहुंचे विधायक जयराम

IANS | August 10, 2026 2:03 PM

रांची, 10 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को कई रूपों में नजर आया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों ने बैरिकेड तोड़े। कच्चे और पहाड़ी रास्तों से आगे बढ़े। सड़क पर बैठकर नारे लगाए। प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन, अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग

IANS | August 10, 2026 11:29 AM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच गतिरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। विपक्षी सांसदों ने दिल्ली में 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में बयान देने की मांग की है।

जीईएम ने बदली सार्वजनिक खरीद की तस्वीर, 10 साल में 422 करोड़ से 1.55 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा कारोबार: पीयूष गोयल

IANS | August 10, 2026 10:40 AM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने सार्वजनिक खरीद की व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने बताया कि एक दशक पहले जहां इस प्लेटफॉर्म का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) केवल 422 करोड़ रुपए था, वहीं आज यह बढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

जब सिनेमा के महारथी पी. जयराज ने खो दी थी जीवनभर की जमा पूंजी, जिनके नाम दर्ज है लंबे फिल्मी करियर का रिकॉर्ड

IANS | August 10, 2026 10:35 AM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। यह दास्तां है भारतीय सिनेमा के उस कलाकार की, जिसने मूक फिल्मों के दौर से सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा और आगे जाकर सभी का चहेता बन गया। उनका यह जलवा आधुनिक सिनेमा के दौर में भी कायम रहा। बात हो रही है कि सुप्रिसिद्ध निर्माता-निर्देशक और अभिनेता पी. जयराज की। भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी एक सिरे से लिखा जाएगा, तो पहली फेहरिस्त में पी. जयराज का नाम शामिल होगा।

बम-बम भोले के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, दिल्ली से जयपुर तक शिवालयों में भारी उत्साह

IANS | August 10, 2026 9:12 AM

जयपुर/दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर राजधानी दिल्ली से जयपुर तक शिवालयों में श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में आगमन हुआ। सुबह से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शिव मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

शेखपुरा में पीएमईजीपी से बदली गौरी की किस्मत, सिलाई-हैंडीक्राफ्ट से 20 लोगों को दे रहीं रोजगार

IANS | August 9, 2026 8:56 PM

शेखपुरा, 9 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम यानी पीएमईजीपी योजना ग्रामीण इलाकों में आजीविका का बड़ा सहारा बन रही है। शेखपुरा जिले की गौरी कुमारी और उनके पति ललन पांडे इसकी मिसाल हैं। पीएमईजीपी का लाभ लेकर दोनों ने न सिर्फ अपनी किस्मत बदली बल्कि गांव के 20 लोगों को रोजगार भी दिया।

ईडी ने आरकॉम के खिलाफ 40,185 करोड़ रुपए के पीएमएलए मामले में दर्ज की पूरक शिकायत

IANS | August 9, 2026 5:37 PM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरकॉम के खिलाफ चल रहे धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के मामले में एक पूरक शिकायत दर्ज की है। यह जानकारी सरकारी एजेंसी की ओर से रविवार को दी गई।

हमने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों और उनके सरपरस्तों को नेस्तनाबूत कियाः राजनाथ सिंह

IANS | August 9, 2026 2:18 PM

दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पहलगाम में धर्म पूछकर हमारे निर्दोष नागरिकों पर कायराना आतंकी हमला किया गया था। उसके बाद हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की। हमने पाकिस्तान में बैठे आतंकियों और उनके सरपरस्तों को नेस्तनाबूत किया और दुनिया को यह बताया कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। यह बात रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कही।