केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने बीएपीएस के विद्वान संत स्वामी भद्रेशदास को ‘वेदान्तविद्या-विश्वगुरु’ उपाधि से किया सम्मानित

IANS | August 10, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने 9 अगस्त को स्वामिनारायण अक्षरधाम, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में बीएपीएस के प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान एवं दार्शनिक, महामहोपाध्याय स्वामी भद्रेशदास को ‘वेदान्तविद्या-विश्वगुरु’ की उपाधि प्रदान की। यह सम्मान वेदांत, संस्कृत साहित्य तथा भारतीय ज्ञान-परम्परा के अध्ययन, अनुसंधान और वैश्विक प्रसार में उनके योगदान की मान्यता है।

भारत के बायोटेक सेक्टर में निजी निवेश बढ़ाने पर जोर, स्वदेशी नवाचारों को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | August 10, 2026 4:58 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को भारत के बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी बायोटेक उत्पादों और तकनीकों को उद्योग तथा निवेशकों से मजबूत समर्थन मिलना चाहिए, ताकि प्रयोगशालाओं में विकसित होने वाले नवाचार तेजी से बाजार तक पहुंच सकें और उनका व्यावसायीकरण हो सके।

एसबीआई भर्ती 2026: जूनियर एसोसिएट्स के 1,538 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | August 10, 2026 4:46 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एससी/एसटी/ओबीसी बैकलॉग रिक्तियों के लिए विशेष भर्ती अभियान के तहत क्लर्क कैडर में जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) के कुल 1,538 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

हवाई अड्डा संचालकों को एयरलाइन चलाने से नहीं रोकती कोई सरकारी नीति: सरकार

IANS | August 10, 2026 4:40 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि ऐसी कोई सरकारी नीति नहीं है जो बड़े हवाई अड्डों के संचालकों को एयरलाइन कंपनियों में बड़ी हिस्सेदारी रखने या उनका संचालन करने से रोकती हो। हालांकि, सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत विकसित कुछ हवाई अड्डों के समझौतों में स्वामित्व संबंधी कुछ प्रतिबंध मौजूद हैं।

निर्यातकों को बड़ी राहत, डीजीएफटी ने दो प्रमुख योजनाओं में फिजिकल ड्यूटी चालान जमा करने की अनिवार्यता खत्म की

IANS | August 10, 2026 4:17 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। निर्यातकों के लिए कारोबार को और आसान बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एडवांस ऑथराइजेशन (एए) और एक्सपोर्ट प्रमोशन कैपिटल गुड्स (ईपीसीजी) योजनाओं के तहत एक्सपोर्ट ऑब्लिगेशन डिस्चार्ज सर्टिफिकेट (ईओडीसी) प्राप्त करने के लिए फिजिकल ड्यूटी भुगतान चालान जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।

एम्स-रायपुर में 121 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती का अवसर, 16 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 10, 2026 3:50 PM

रायपुर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स-रायपुर ने तीन वर्ष की अवधि के लिए अपने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक), ग्रुप-ए के कुल 121 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इनमें जनरल के 44, ओबीसी के 37, एससी के 20, एसटी के 13 और ईडब्ल्यूएस के 7 पद शामिल हैं।

डीआरडीओ-एचईएमआरएल भर्ती अलर्ट: 50 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 28 अगस्त अंतिम तिथि

IANS | August 10, 2026 3:20 PM

पुणे, 10 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रमुख प्रयोगशालाओं में से एक पुणे स्थित हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (एचईएमआरएल) ने एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप के लिए ग्रेजुएट अप्रेंटिस (बीई/बीटेक/जनरल स्ट्रीम) के कुल 50 पदों के लिए देश के योग्य नागरिकों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आमंत्रित किए हैं।

भारतीय विमानन क्षेत्र में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, 25 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य: राम मोहन नायडू

IANS | August 10, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार भारतीय विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही महिला पायलटों की हिस्सेदारी के मामले में वैश्विक औसत से काफी आगे है और अब इस सफलता को विमानन क्षेत्र के अन्य विभागों तक भी विस्तार देने का लक्ष्य रखा गया है।

10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आयकर विभाग में कैंटीन अटेंडेंट पदों पर निकली भर्ती

IANS | August 10, 2026 2:52 PM

भोपाल, 10 अगस्त (आईएएनएस)। आयकर विभाग में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के पास एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में गैर-सांविधिक विभागीय कैंटीन (ग्रुप 'सी' पद) में कैंटीन अटेंडेंट के कई पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

केंद्र का 1,847 बड़े इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स पर खर्च बढ़कर 21.97 लाख करोड़ रुपए हुआ

IANS | August 10, 2026 2:40 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का 1,847 बड़े इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स (जिन्हें अभी बनाया जा रहा है) पर पूंजीगत खर्च जून, 2026 तक 21.97 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह केंद्र सरकार द्वारा बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए निर्धारित किए गए 40.54 लाख करोड़ रुपए के कुल निवेश का 54 प्रतिशत से अधिक है। यह जानकारी केंद्र द्वारा सोमवार को जारी फैक्टशीट में दी गई।