प्रधानमंत्री मोदी का पत्र मिलने पर आशुतोष यादव ने जताया आभार, कहा-गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं
कानपुर, 24 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर निवासी प्रतियोगी छात्र आशुतोष यादव के पत्र का व्यक्तिगत रूप से जवाब देते हुए उनके विचारों और राष्ट्रहित की भावना की सराहना की है। 13 जून को लिखे अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने कहा कि आशुतोष और उनके परिवार की भावनाओं ने उन्हें प्रभावित किया है और देशवासियों से मिलने वाला ऐसा आत्मीय संदेश उन्हें निरंतर कार्य करने की नई ऊर्जा देता है।