एसबीआई में 207 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 5 अक्टूबर तक करें अप्लाई

IANS | September 26, 2026 3:41 PM

मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एसबीआई ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर अधिकारियों की नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 207 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है।

अमरकंटक: जहां से निकलती है मोक्षदायिनी नर्मदा, पितरों को मिलता है 'अक्षय तर्पण'

IANS | September 26, 2026 3:35 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। स्कंद पुराण के रेवा खंड में एक श्लोक का उल्लेख मिलता है, जो नदियों की पावनता को एक अद्भुत परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करता है। "त्रिभिः सारस्वतं तोयं सप्ताहेन तु यामुनम्। सद्यः पुनाति गांगेयं, दर्शनादेव नार्मदम्॥" इस सूक्ति का अभिप्राय यह है कि सरस्वती का जल तीन दिन के स्नान से, कालिंदी यमुना का जल एक सप्ताह के स्नान से और पतितपावनी गंगा का जल स्पर्श करते ही या तत्काल स्नान मनुष्य को पवित्र कर देता है। किंतु, नर्मदा का आध्यात्मिक प्रताप इतना अलौकिक है कि इसके केवल दर्शन मात्र से ही मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और वह पवित्र हो जाता है।

राजनीतिक यूट्यूब चैनलों की अगस्त रैंकिंग में '4पीएम' पहले स्थान पर

IANS | September 26, 2026 3:13 PM

लखनऊ/मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। राजनीतिक टिप्पणी करने वाले यूट्यूब चैनलों की अगस्त 2026 की रैंकिंग में '4पीएम' पहले स्थान पर रहा है। डेटा बीइंग्स की ओर से जारी सूची के मुताबिक, अगस्त में अपलोड किए गए '4पीएम' के वीडियो को 22 सितंबर तक 30.34 करोड़ व्यूज मिले। सूची में दर्ज कुल व्यूज़ में '4पीएम' की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत रही।

यूपीएससी भर्ती 2026: जूनियर टेक्निकल ऑफिसर सहित कई पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | September 26, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में अलग-अलग कुल 13 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं।

बिहार : गयाजी में पितृपक्ष में दिख रहा आस्था के साथ सेवा का संकल्प भी, श्रद्धालुओं की थाली सजा रही ‘जीविका दीदी की रसोई’

IANS | September 26, 2026 2:30 PM

गयाजी, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पितरों के मोक्ष की कामना लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से गयाजी पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए इस बार आस्था के साथ सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में संचालित ‘जीविका दीदी की रसोई’ श्रद्धालुओं के लिए किफायती, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन का भरोसेमंद ठिकाना बनकर उभरी है। यहां आने वाले पिंडदानियों को उनकी धार्मिक आस्था और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिना प्याज और लहसुन का निरामिष भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले जरूरी काम निपटा लें ग्राहक, 28 सितंबर से कई सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

IANS | September 26, 2026 1:49 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और कुछ पुरानी पीढ़ी के निजी बैंकों के ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने महत्वपूर्ण बैंकिंग लेनदेन पहले ही पूरा कर लें, क्योंकि बैंक कर्मचारी यूनियनें 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रही हैं। प्रस्तावित हड़ताल से कई बैंकों की शाखा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं और यह बैंकिंग क्षेत्र के महत्वपूर्ण अर्धवार्षिक समापन (हाफ-ईयर क्लोजिंग) के दौरान हो रही है।

पितृपक्ष : उज्जैन में पिंडदान का खास महत्व, माता पार्वती से जुड़ी है सिद्धवट की प्राचीन मान्यता

IANS | September 26, 2026 1:46 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पितृ पक्ष में लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं। कोई घर पर श्राद्ध करता है, तो कोई पवित्र नदियों के किनारे जाकर तर्पण और पिंडदान करता है। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन भी ऐसी ही जगहों में शामिल है, जहां पितरों के लिए किए जाने वाले इन कर्मों की पुरानी परंपरा रही है।

पितृपक्ष : काशी में विधि-विधान से श्राद्ध करने पर मिलती है प्रेत योनि से मुक्ति, पिशाचमोचन कुंड का है विशेष महत्व

IANS | September 26, 2026 1:15 PM

वाराणसी, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पितृपक्ष शुरू होते ही लाखों श्रद्धालु अपने पितरों की मुक्ति के लिए गया, प्रयागराज और हरिद्वार की ओर रुख करते हैं, लेकिन काशी की धार्मिक परंपरा में एक मान्यता ऐसी है जो इसे सबसे अलग बनाती है। कहा जाता है कि यदि किसी की अकाल मृत्यु हुई हो तो गया जाने से पहले काशी में पिंडदान करना आवश्यक होता है। इसी वजह से काशी को पितरों के श्राद्ध का प्रथम द्वार भी कहा जाता है।

पितृपक्ष में कौवे को भोजन खिलाने से जुड़ी है ये पौराणिक कथा और मान्यता

IANS | September 26, 2026 1:06 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने वाला पितृ पक्ष शनिवार से शुरू हो चुका है। भाद्रपद मास की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तक का समय श्राद्ध एवं पितृ पक्ष कहलाता है। पितृ पक्ष के दौरान पितरों की मृत्यु तिथि पर श्राद्ध पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। पितरों के श्राद्ध का भोजन कौवे को खिलाने की परंपरा है।

भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट 2026' हुआ तेज, पिथौरागढ़ में चल रहा है प्रशिक्षण

IANS | September 26, 2026 12:35 PM

पिथौरागढ़, 26 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में फॉरेन ट्रेनिंग नोड पर चल रहा भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलीफेंट 2026' का 18वां संस्करण तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस अभ्यास में कई तरह की गहन प्रशिक्षण गतिविधियां चल रही हैं, जिनका मकसद भारतीय सेना और मंगोलियाई सशस्त्र बलों के बीच आपसी तालमेल, सामरिक दक्षता और समझ को बढ़ाना है।