पितृपक्ष : राजस्थान का चमत्कारी पितृ तीर्थ लोहार्गल, जहां सूर्यकुंड में प्राप्त होती है मुक्ति

IANS | September 26, 2026 9:57 PM

लोहार्गल, 26 सितंबर (आईएएनएस)। अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित लोहार्गल यानी लोहागढ़ को राजस्थान के प्रमुख पितृ तीर्थों में माना जाता है। पितृपक्ष के दौरान देशभर से श्रद्धालु यहां अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध कर्म करने पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यता है कि लोहार्गल के पवित्र सूर्यकुंड में अस्थि विसर्जन करने से अस्थियां जल में विलीन हो जाती हैं और मृतकों को मुक्ति प्राप्त होती है।

राष्ट्रपति ने नहीं लौटाया पश्चिम बंगाल का 'एंटी-गुंडा बिल', पीआईबी ने मीडिया रिपोर्ट्स को बताया भ्रामक

IANS | September 26, 2026 9:16 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के प्रस्तावित 'एंटी-गुंडा बिल' को लेकर सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स को पीआईबी फैक्ट चेक ने भ्रामक और गलत बताया है। इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राष्ट्रपति ने विधेयक को पुनर्विचार के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को लौटा दिया है।

महाभारत काल से जुड़ा है पाण्डु पिंडारा धाम का इतिहास, पिंडदान से मिलता है पितरों को मोक्ष

IANS | September 26, 2026 8:12 PM

जींद, 26 सितंबर (आईएएनएस)। पितृपक्ष के दौरान देशभर में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। हरियाणा के जींद स्थित पाण्डु पिंडारा धाम को भी पितृकर्म के लिए महत्वपूर्ण तीर्थ माना जाता है। मान्यता है कि यहां पिंडदान और अनुष्ठान करने से पितरों को मोक्ष और आत्मा को शांति प्राप्त होती है। पितृपक्ष के साथ ही यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है और अमावस्या के दिन विशेष रूप से बड़ी भीड़ जुटती है।

तकनीक और नवाचार के दम पर भारत 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर हासिल कर सकता है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

IANS | September 26, 2026 7:05 PM

चेन्नई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि यदि भारत विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक और नवाचार को व्यापक रूप से अपनाता है, तो देश वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' बनने की दिशा में 10 प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर भी हासिल कर सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार, उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों और समाज सहित सभी हितधारकों को मिलकर अधिक प्रयास करने होंगे।

राजस्थान: पितृपक्ष में पुष्कर के 52 घाटों पर उमड़ते हैं श्रद्धालु, जानें श्राद्ध और पिंडदान का महत्व

IANS | September 26, 2026 6:10 PM

पुष्कर, 26 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रह्माजी की नगरी और तीर्थ गुरु के रूप में प्रसिद्ध पुष्कर में पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान करने पहुंचते हैं। मान्यताओं के अनुसार, पुष्कर तीर्थ में पितरों के लिए किए गए श्राद्ध और पिंडदान से उन्हें तृप्ति, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ तक पहुंची, पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 2.76 लाख करोड़ रुपए के पार: सरकार

IANS | September 26, 2026 6:08 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। सरकार द्वारा शनिवार को जारी एक फैक्टशीट के अनुसार, वर्ष 2025 में देश में घरेलू पर्यटक यात्राओं की संख्या बढ़कर 428.55 करोड़ पहुंच गई, जबकि विदेशी पर्यटक यात्राएं बढ़कर 2.53 करोड़ हो गईं। इसी अवधि में पर्यटन क्षेत्र से होने वाली विदेशी मुद्रा आय बढ़कर 2,76,831 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

69वीं एजीएम में नेफेड ने रखा 46,000 करोड़ रुपए के कारोबार का लक्ष्य, शेयर कैपिटल को बढ़ाकर किया गया 200 करोड़ रुपए

IANS | September 26, 2026 6:03 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। नेफेड यानी राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (एनएएफईडी) की 69वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में किसानों की आय बढ़ाने, खरीद व्यवस्था को मजबूत करने, ड्रोन तकनीक के विस्तार और किसान परिवारों के बच्चों की शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा हुई। बैठक में नेफेड के चेयरमैन जेठाभाई अहीर और प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने संस्था की उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

सरकारी भर्ती अलर्ट : बीटीएससी में 787 पदों पर आवेदन जारी, 23 अक्टूबर तक मौका

IANS | September 26, 2026 5:54 PM

पटना, 26 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी), 19 हार्डिंग रोड, पटना ने बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य पालन और पशु संसाधन विभाग में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं समकक्ष के कुल 787 पदों पर भर्ती की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

एसआईआर के दोनों चरणों के शेड्यूल को मिली थी सर्वसम्मत मंजूरी, चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण

IANS | September 26, 2026 5:52 PM

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। आयोग की शनिवार को हुई बैठक में तय किया गया कि अनमैप्ड और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के मामलों में नोटिस पाने वाले लोगों को सुनवाई के लिए ईआरओ/एईआरओ कार्यालय बुलाने की जरूरत नहीं होगी।

रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका: स्टेशन मास्टर सहित 1,465 पदों पर आवेदन शुरू, 15 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

IANS | September 26, 2026 5:08 PM

पटना, 26 सितंबर (आईएएनएस)। रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) ने पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) में जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (जीडीसीई), 2026 के तहत स्टेशन मास्टर सहित विभिन्न 1,465 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।