आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान, 60 दिनों में सूरत से सेना तक पहुंचे 100 स्वदेशी कामिकेज ड्रोन

IANS | June 26, 2026 8:32 PM

सूरत, 26 जून (आईएएनएस)। गुजरात के सूरत की डिफेंस टेक स्टार्टअप 'इनसाइड एफपीवी' ने भारतीय सेना के लिए महज 60 दिनों के भीतर 100 स्वदेशी कामिकेज ड्रोन तैयार कर एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। खास बात यह है कि डिफेंस इकोसिस्टम में इसे अब तक की सबसे तेज डिलीवरी मानी जा रही है। इसी के साथ ही सूरत उन शहरों में शामिल हो गया है जो देश के डिफेंस सेक्टर को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार योगदान दे रहा है।

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, कारोबारियों के लिए सुनहरा मौका: पीयूष गोयल

IANS | June 26, 2026 8:26 PM

लंदन/नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूके व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) को दोनों देशों के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए शुक्रवार को कहा कि ब्रिटेन में इस समझौते को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के कारोबारी समुदाय में इस समझौते को लेकर काफी आशावाद है और इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी।

देश में कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर समन्वय से लोगों की वित्तीय स्थिति मजबूत हो रही है: नीति आयोग

IANS | June 26, 2026 8:03 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। नीति आयोग के सदस्य डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम ने शुक्रवार को वित्तीय समावेशन और वित्तीय स्वास्थ्य (फाइनेंशियल हेल्थ) को लेकर भारत के एकीकृत दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने यह बात नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा के साथ हुई बातचीत के दौरान कही। महारानी मैक्सिमा संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य विषयक विशेष अधिवक्ता (स्पेशल एडवोकेट) भी हैं।

केतन हत्याकांड : पीड़ित पिता का दावा, 'सिया को पता था हेयर पैच का सच, यह हत्या की वजह नहीं हो सकती'

IANS | June 26, 2026 7:37 PM

पुणे, 26 जून (आईएएनएस)। केतन अग्रवाल के पिता, विशाल अग्रवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके बेटे की मंगेतर और हत्या की आरोपी सिया गोयल और उनके परिवार को पहले से पता था कि वह हेयर पैच इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा कि यह हत्या की वजह नहीं हो सकती।

एसएससी भर्ती 2026 : जेएसए/एलडीसी के 49 पदों पर आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि और पूरी डिटेल

IANS | June 26, 2026 7:00 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 के तहत केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएससी) कैडर, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिवीजन क्लर्क के कुल 49 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

5-10 प्रतिशत निर्यात वृद्धि का जश्न मनाने की सोच से बाहर निकलें, भारत को बड़ी छलांग लगानी होगी: पीयूष गोयल

IANS | June 26, 2026 6:51 PM

लंदन/नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को भारतीय उद्योग जगत से कहा कि वह केवल मामूली निर्यात वृद्धि का जश्न मनाने की मानसिकता से बाहर निकले। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भारत को वैश्विक व्यापार में बड़ी ताकत बनना है, तो सिर्फ छोटी-छोटी बढ़ोतरी पर्याप्त नहीं होगी।

एसएससी जॉब अलर्ट: एसएसए/यूडीसी के 65 पदों पर निकली भर्ती, 16 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 26, 2026 5:53 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 के तहत केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएससी) कैडर, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिवीजन क्लर्क के कुल 65 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 1 अरब डॉलर बढ़कर 672.5 अरब डॉलर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व में जोरदार बढ़ोतरी

IANS | June 26, 2026 5:39 PM

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 19 जून को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 96.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 672.587 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जिससे पिछले सप्ताह दर्ज की गई गिरावट की भरपाई हो गई है।

यादों में सैम मानेकशॉ : डॉक्टर नहीं, फौजी बनने की जिद...ऐसे बने भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ

IANS | June 26, 2026 5:21 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। सैम होर्मूसजी फ्रैमजी जमशेदजी मानेकशॉ का जन्म 3 अप्रैल 1914 को अमृतसर के एक पारसी परिवार में हुआ था। उनके पिता पेशे से डॉक्टर थे और वे सैम को भी डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए लंदन भेजना चाहते थे। हालांकि सैम ने पिता के इस निर्णय के खिलाफ विद्रोह कर दिया और जुलाई 1932 में नवगठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के पहले बैच 'द पायनियर्स' में प्रवेश ले लिया।

एसएससी भर्ती 2026 : एएसओ के 341 पदों के लिए आवेदन शुरू, 16 जुलाई अंतिम तिथि

IANS | June 26, 2026 5:06 PM

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभिन्न सेवा/कैडर के लिए 'सहायक ग्रेड सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा- 2025' के तहत सहायक अनुभाग अधिकारी (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) के कुल 341 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।