नीति आयोग ने शुरू किया 'स्पेशल कैंपेन 6.0', मौजूदा कैंपेन के तहत हुआ 4,100 से अधिक जन शिकायतों का निपटारा

IANS | September 28, 2026 6:36 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। नीति आयोग ने केंद्र सरकार के विशेष अभियान 5.0 के तहत 4,100 से अधिक जन शिकायतों का निपटारा करने के बाद अब 'स्पेशल कैंपेन 6.0' की शुरुआत की है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता एवं बेहतर कार्यस्थल प्रबंधन को बढ़ावा देना है।

डिजिटल टोलिंग को नई गति, 'फास्टैग एनुअल पास' ने छुआ 1 करोड़ का आंकड़ा: सरकार

IANS | September 28, 2026 6:08 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि 'फास्टैग एनुअल पास' ने लॉन्च के बाद एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एक करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया है। यह योजना पिछले वर्ष 15 अगस्त को शुरू की गई थी और राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है।

दिल्ली नगर निगम में लेबर वेलफेयर सुपरिटेंडेंट बनने का अवसर, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | September 28, 2026 6:06 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए यह अच्छा मौका है। दरअसल, एमसीडी ने लेबर वेलफेयर डिपार्टमेंट में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 'लेबर वेलफेयर सुपरिटेंडेंट' के कुल 9 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भारत-यूएई आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का अवसर, निवेशकों के लिए कई क्षेत्रों में अपार संभावनाएं: पीयूष गोयल

IANS | September 28, 2026 5:42 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को भारत की मजबूत आर्थिक विकास दर और विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद व्यापक निवेश अवसरों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश सहयोग को नई गति दे रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में यूएई निवेशकों के लिए कई क्षेत्रों में आकर्षक अवसर उपलब्ध हैं।

पितृपक्ष में कद्दू की सब्जी बनाना क्यों है जरूरी? जानिए पितरों से जुड़ी सदियों पुरानी मान्यता

IANS | September 28, 2026 5:41 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। हर साल 29 सितंबर को 'विश्व कद्दू दिवस' मनाया जाता है। अमेरिका में जन्मा कद्दू आज भारतीय रसोई की शान है। इसे काशीफल, कुम्हड़ा और पेठा भी कहते हैं। इसे आयुर्वेद में औषधीय फल माना गया है। वहीं, पितृपक्ष में कद्दू का महत्व कई गुना बढ़ जाता है, क्योंकि इस दौरान कई घरों में खास तौर पर बिना प्याज-लहसुन के कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी बनाई जाती है।

बेसिल भर्ती 2026: रेसिडेंशियल सुपरवाइजर समेत 22 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | September 28, 2026 4:10 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने दिल्ली/एनसीआर स्थित केंद्र सरकार के अस्पतालों में पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर योग्य कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके विभिन्न 22 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नेशनल हाउसिंग बैंक में मैनेजर सहित कई पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर, 29 सितंबर से करें आवेदन

IANS | September 28, 2026 4:10 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, एनएचबी ने विभिन्न स्केल में अधिकारियों की भर्ती (नियमित, अनुबंध-आधारित और प्रतिनियुक्ति पर) करने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके कुल 6 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

केनरा बैंक भर्ती 2026 : ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर बंपर वैकेंसी जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन

IANS | September 28, 2026 3:36 PM

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए केनरा बैंक ने एक वर्ष की अवधि के लिए विभिन्न राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और भाषा के आधार पर ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 3,500 पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

रेणुकास्वामी हत्याकांड में सरकारी गवाह बने प्रदोष दर्ज कराएंगे बयान, कोर्ट में बढ़ाई गई सुरक्षा

IANS | September 28, 2026 3:14 PM

बेंगलुरु, 28 सितंबर (आईएएनएस)। रेणुकास्वामी हत्याकांड में आरोपी से सरकारी गवाह बने प्रदोष सोमवार को बेंगलुरु की 59वीं सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट (सीसीएच) के सामने अपना बयान दर्ज कराएंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच कोर्ट में उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

देश के बिजली संयंत्रों में कोयले की कमी नहीं, सड़क और रेल से की जा रही आपूर्ति: जी. किशन रेड्डी

IANS | September 28, 2026 3:11 PM

कोलकाता, 28 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को कहा कि देश में बिजली संयंत्रों के पास कोयले की कमी नहीं है और सड़क एवं रेल पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है।