आईओसीएल में अप्रेंटिस के 58 पदों पर आवेदन जारी, युवाओं के पास 18 अक्टूबर तक अवसर

IANS | September 29, 2026 3:08 PM

दिसपुर, 29 सितंबर (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में नौकरी करने से अपने शानदार पेशेवर करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, आईओसीएल ने अपनी बोंगाईगांव रिफाइनरी यूनिट में विभिन्न ट्रेड/विषय के आधार पर अप्रेंटिस के कुल 58 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

सनातन की एकता में ही हमारी सुरक्षा और मजबूती : सीएम योगी

IANS | September 29, 2026 3:04 PM

गोरखपुर, 29 सितंबर (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सनातन धर्म की एकता में ही हमारी सुरक्षा और मजबूती है। पंथ और संप्रदाय की उपासना पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन सभी का कल्याण वृहद सनातन धर्म की मजबूती में है। 140 करोड़ लोग एक स्वर में हुंकार भरेंगे तो दुनिया की कोई ताकत सामने नहीं ठहर सकती। अलग-अलग गति प्रगति नहीं, दुर्गति और अलग-अलग स्वर ताकत नहीं, पराजय का कारण बनेंगे।

एनटीपीसी लिमिटेड में एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए विशेष भर्ती शुरू, 19 पदों के लिए 13 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | September 29, 2026 2:50 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। एनटीपीसी लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहद खास मौका सामने आया है।

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव की विदाई मुलाकात

IANS | September 29, 2026 2:27 PM

काठमांडू, 29 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री बालेन्द्र 'बालेन' शाह से विदाई मुलाकात की। श्रीवास्तव अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद भारत लौट रहे हैं।

20 अक्टूबर से लागू होगा भारत-न्यूजीलैंड एफटीए, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

IANS | September 29, 2026 2:09 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 20 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाकर 2030 तक दोगुना करना है। इसके तहत भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड के बाजार में सभी टैरिफ लाइनों पर शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी, जिससे भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारापुला फेज-3 का उद्घाटन किया, प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

IANS | September 29, 2026 1:44 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में लंबे समय से अटके बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 का उद्घाटन किया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने पूर्व की 'आप' सरकार पर इस प्रोजेक्ट को लटकाए रखने का गंभीर आरोप लगाया।

'विकसित भारत 2047' के लिए 600 मिलियन टन स्टील उत्पादन क्षमता का लक्ष्य, जल्द आएगी नई राष्ट्रीय इस्पात नीति: सचिव

IANS | September 29, 2026 1:36 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार जल्द ही नई राष्ट्रीय स्टील नीति (नेशनल स्टील पॉलिसी) को सार्वजनिक परामर्श के लिए जारी करने जा रही है। इस नीति का उद्देश्य भारत को वर्ष 2047 तक 'विकसित राष्ट्र' बनाने के लक्ष्य के अनुरूप देश की इस्पात उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 600 मिलियन मीट्रिक टन (एमटी) तक पहुंचाना है।

केंद्र सरकार ने 12 वर्षों में लोकतंत्र की नींव को खोखला करने का षड्यंत्र किया : मल्लिकार्जुन खड़गे

IANS | September 29, 2026 1:09 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत समेत वर्किंग कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला।

'ये नया भारत है घर में घुसकर मारता है', सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर नेताओं ने वीर सपूतों को किया नमन

IANS | September 29, 2026 10:39 AM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। उरी आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 10 वर्ष पहले 2016 में 28 और 29 सितंबर की रात नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से आतंकवादी ठिकानों पर सटीक और लक्षित कार्रवाई की थी। सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर नेताओं ने मां भारती के वीर सपूतों के शौर्य, पराक्रम एवं अदम्य साहस को सलाम किया है।

झारखंड के पारंपरिक वाद्य 'मांदर' को मिला जीआई टैग, मिट्टी की इस आवाज को अब मिली देशभर में पहचान

IANS | September 29, 2026 9:58 AM

रांची, 29 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के अखड़ों-चौपालों, लोकनृत्यों और आदिवासी पर्व-त्योहारों की पहचान बन चुका मांदर अब देशभर में अपनी अलग पहचान के साथ जाना जाएगा। झारखंड के पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को जीआई टैग मिल गया है। भारत सरकार की जियोग्राफिकल इंडिकेशन रजिस्ट्री, चेन्नई ने इसे ‘मांदर ऑफ झारखंड’ के नाम से पंजीकृत किया है।