एनसीआर में अगले कुछ दिन बारिश की उम्मीद नहीं, मौसम रहेगा शुष्क; वायु गुणवत्ता 'यलो जोन' में पहुंची

IANS | September 30, 2026 9:34 AM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा और आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम के समय लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, जो मौसम के धीरे-धीरे बदलने का संकेत है।

पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, बताया- स्वाभाविक कर्मों में तत्परता से मिलती है परम सिद्धि

IANS | September 30, 2026 8:32 AM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक सुभाषित संदेश शेयर किया। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 18 (मोक्षसंन्यासयोग) के श्लोक 45 का जिक्र किया और उसका अर्थ समझाया।

भाजपा नहीं चाहती पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था मजबूत हो : कुणाल घोष

IANS | September 29, 2026 10:53 PM

कोलकाता, 29 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की एक महत्वाकांक्षी कोयला खनन परियोजना देउचा पचामी परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के बयान पर तृणमूल कांग्रेस विधायक कुणाल घोष ने भारतीय जनता पार्टी पर राजनीतिक उद्देश्य से बयान देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देउचा पचामी प्रोजेक्ट ममता बनर्जी की तत्कालीन सरकार की एक बड़ी कामयाबी है। यह हमारे राज्य के भविष्य के लिए एक बहुत बड़ी योजना है। ममता बनर्जी ने इस परियोजना को शुरू करने के लिए संघर्ष किया। शायद भाजपा नहीं चाहती कि पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था मजबूत हो।

आईसीएसआईएल भर्ती 2026: डेटा एंट्री ऑपरेटर और एमटीएस पदों पर वैकेंसी, 30 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | September 29, 2026 10:11 PM

ई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए यह अच्छा मौका है। दरअसल, आईसीएसआईएल ने नेशनल डेंटल कमीशन (एनडीसी), दिल्ली में पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट/आउटसोर्स आधार पर पात्र उम्मीदवारों की तैनाती के लिए कुल 10 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किए हैं।

फारस की खाड़ी में 12 कमर्शियल जहाजों पर 163 भारतीय नाविक सवार, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

IANS | September 29, 2026 9:26 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वर्तमान में फारस की खाड़ी में होर्मुज स्ट्रेट के पश्चिम से गुजरने वाले 12 वाणिज्यिक जहाजों पर 163 भारतीय नाविक सवार हैं।

दिल्ली के इस अस्पताल में 64 सीनियर रेजिडेंट पदों पर नियुक्ति का अवसर, जानें डिटेल्स

IANS | September 29, 2026 9:18 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, दिल्ली के लोक नायक अस्पताल ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट के कुल 64 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है।

शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को सीजेपी करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन: सिद्धांत भारद्वाज

IANS | September 29, 2026 9:16 PM

मुंबई, 29 सितंबर (आईएएनएस)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ गया है। सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धांत भारद्वाज और मुंबई कोऑर्डिनेटर प्रणय अहीरे ने प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है, हालांकि स्थानीय निवासियों ने प्रस्तावित प्रदर्शन का विरोध किया है। पुलिस की ओर से भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की बात सामने आई है।

एशियाई शेरों के बरदा लौटने पर गुजरात सरकार ने पोरबंदर वन विभाग में फेरबदल किया

IANS | September 29, 2026 8:11 PM

गांधीनगर, 29 सितंबर (आईएएनएस)। वन और पर्यावरण विभाग ने मंगलवार को बताया कि गुजरात सरकार ने पोरबंदर वन डिवीजन का पुनर्गठन किया है, जिसमें इसकी रेंज और बीट संरचना भी शामिल है।

जुलाई में सेवा क्षेत्र के 19 में से 10 उप-क्षेत्रों ने दर्ज की दो अंकों की वृद्धि, अर्थव्यवस्था में दिखी व्यापक मजबूती

IANS | September 29, 2026 7:59 PM

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय अर्थव्यवस्था के सेवा क्षेत्र ने जुलाई 2026 में व्यापक मजबूती दिखाई। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी इंडेक्स ऑफ सर्विसेज प्रोडक्शन (आईएसपी) के अनुसार, सेवा क्षेत्र के 19 उप-क्षेत्रों में से 10 ने दो अंकों की वृद्धि दर दर्ज की। यह संकेत देता है कि देश में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार केवल कुछ चुनिंदा क्षेत्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई क्षेत्रों में एक साथ वृद्धि देखने को मिल रही है।

एआईआईबी भारत में एआई, एमएसएमई और स्किलिंग सेक्टर में भी बढ़ा सकता है निवेश: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

IANS | September 29, 2026 7:38 PM

दोहा, 29 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) को भारत में केवल पारंपरिक भौतिक अवसंरचना परियोजनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) और कौशल विकास (स्किलिंग) जैसे उभरते क्षेत्रों में भी वित्तपोषण का दायरा बढ़ाने पर विचार करना चाहिए।