पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, व्यापार-रक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा (लीड-1)

IANS | September 30, 2026 8:22 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बातचीत, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

IANS | September 30, 2026 8:09 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और पारस्परिक हित के अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

ग्रीन एनर्जी स्कीम 2035 तक 900 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में 'बड़ा कदम': पीएम मोदी

IANS | September 30, 2026 7:40 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III (जीईसी-III) योजना को कैबिनेट की मंजूरी देश को वर्ष 2035 तक 900 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन-आधारित ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह फैसला स्वच्छ ऊर्जा, मजबूत बिजली ग्रिड और रोजगार सृजन को नई गति देगा।

चालू वित्त वर्ष 2027 के 5 महीनों में 7.10 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा भारत का राजकोषीय घाटा, वार्षिक लक्ष्य का 41.9 प्रतिशत पूरा: सरकारी आंकड़े

IANS | September 30, 2026 7:08 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों (अप्रैल-अगस्त) में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा (फिसकल डिफिसिट) 7.10 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पूरे वित्त वर्ष के लिए निर्धारित बजट अनुमान (बीई) का 41.9 प्रतिशत है। वित्त मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, यह स्तर पिछले वर्ष की समान अवधि में वार्षिक लक्ष्य के 38.1 प्रतिशत के मुकाबले अधिक है।

सेल-बीएसपी भर्ती 2026: अप्रेंटिस के 710 पदों पर बंपर वैकेंसी, युवाओं के पास 20 अक्टूबर तक अवसर

IANS | September 30, 2026 6:53 PM

रायपुर, 30 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) लिमिटेड के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) ने वर्ष 2026-27 के लिए ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के तौर पर काम करने के लिए योग्य नागरिकों से कुल 710 पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

भारत और अमेरिका के आर्थिक रिश्ते अब पारंपरिक व्यापार से आगे बढ़कर तकनीक और विनिर्माण साझेदारी की ओर: पीयूष गोयल

IANS | September 30, 2026 6:53 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंध अब केवल पारंपरिक व्यापार तक सीमित नहीं रहे हैं। दोनों देशों की साझेदारी अब निवेश, विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, नवाचार, मजबूत आपूर्ति शृंखलाओं और उच्च मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण जैसे क्षेत्रों तक विस्तारित हो चुकी है।

वित्त मंत्री सीतारमण से बैठक के बाद व्यापारियों ने वापस लिया 'नो यूपीआई डे' का आह्वान

IANS | September 30, 2026 5:42 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हुई बैठक के बाद 2 अक्टूबर को प्रस्तावित 'नो यूपीआई डे' के आह्वान को वापस ले लिया है। यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को हुई बैठक के बाद लिया गया, जिसमें व्यापारिक समुदाय ने 2,000 रुपए से अधिक के मर्चेंट यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क को लेकर अपनी चिंताएं सरकार के सामने रखीं।

दिल्ली की थिएटर आर्टिस्ट से बॉलीवुड तक, जोया हुसैन ने आउटसाइडर होकर भी मनवाया अभिनय का लोहा

IANS | September 30, 2026 5:31 PM

मुंबई, 30 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक आउटसाइडर, जिसे बड़े पर्दे पर आने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन एक बार मौका मिलने के बाद उसने अपने अभिनय का लोहा मनवाया और फिल्म सितारों की दुनिया में अपनी चमक बिखेरी। ये कोई और नहीं बल्कि 'मुक्काबाज' फेम जोया हुसैन थीं। मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' में उनके दमदार एक्शन की चर्चा तो हुई ही लेकिन फिल्म में उनकी लेडी लव बनकर एक्ट्रेस ने सबकी लाइमलाइट चुरा ली।

आसियान सदस्यों के साथ किया ब्रह्मोस मुख्यालय का दौरा, अनुभव शानदार: सिंगापुर के उच्चायुक्त

IANS | September 30, 2026 5:18 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग समेत भारत के विभिन्न शहरों में तैनात आसियान देशों के राजनयिकों ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित ब्रह्मोस मुख्यालय का दौरा किया।

भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का प्रदर्शन मजबूत, औद्योगिक उत्पादन वित्त वर्ष 25 में 7.81 प्रतिशत बढ़ा

IANS | September 30, 2026 5:08 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का प्रदर्शन लगातार मजबूत बना हुआ है और वित्त वर्ष 25 में औद्योगिक उत्पादन सालाना आधार पर 7.81 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, इस दौरान रोजगार में 7.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। यह जानकारी बुधवार को सरकार द्वारा जारी 'उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण' (एएसआई) के आंकड़ों में दी गई।