तटरक्षक बल का साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

IANS | June 30, 2026 9:35 AM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस) समुद्र में उठती तेज लहरों, काफी जोर से चल रह हवाओं और कम रोशनी के बीच भारतीय तटरक्षक बल ने अद्भुत साहस और तत्परता दिखाते हुए छह मछुआरों की जान बचाई है। तटरक्षक बल के मुताबिक 29 जून की शाम कर्नाटक के मंगलूरु तट के पास मछली पकड़ने वाली नौका ‘मंजू माथा’ संकट में फंस गई थी।

गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, आदर्शों और सिद्धांतों को किया याद

IANS | June 30, 2026 9:29 AM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। सिख धर्म के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर देश के अनेक प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए देशवासियों, विशेषकर सिख समाज को शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने गुरु साहिब के साहस, सेवा, धर्मरक्षा, न्याय और मानवता के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

हूल दिवस: अमित शाह, ओम बिरला समेत कई नेताओं ने संथाल क्रांति के वीरों को दी श्रद्धांजलि

IANS | June 30, 2026 9:08 AM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)। 'हूल दिवस' के अवसर पर देश के कई प्रमुख नेताओं ने संथाल हूल (संथाल विद्रोह) के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, त्याग और देशभक्ति को नमन किया। नेताओं ने इस ऐतिहासिक जनआंदोलन को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण अध्याय बताया।

गुजरात का जामनसोढा प्राथमिक स्कूल: हरियाली के बीच शिक्षा की नई मिसाल, प्रकृति से जुड़कर बच्चों को मिल रहा सीखने का अवसर

IANS | June 29, 2026 11:52 PM

डांग, 29 जून (आईएएनएस)। गुजरात के डांग जिले के सुबीर तालुका स्थित जामनसोढा प्राथमिक स्कूल शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे संगम का उदाहरण बनकर उभरा है। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के उद्देश्यों को धरातल पर उतारते हुए इस स्कूल में बच्चों को हरे-भरे, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण में शिक्षा दी जा रही है। स्कूल का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना भी है।

ईरान युद्ध से जुड़े ऊर्जा संकट को केंद्र सरकार ने बहुत अच्छे तरीके से संभाला: ओएनजीसी की पूर्व निदेशक

IANS | June 29, 2026 9:08 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। ओएनजीसी की पूर्व निदेशक (अन्वेषण) सुषमा रावत ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया में खाड़ी संकट और ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद पैदा हुए ऊर्जा संकट को भारत सरकार ने बेहद प्रभावी तरीके से संभाला। उन्होंने कहा कि सरकार ने न केवल देश में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की, बल्कि उपभोक्ताओं को ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से भी बचाया।

1 जुलाई से व्यावसायिक ग्राहकों के लिए पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी पाबंदियां हटाएगी सरकार

IANS | June 29, 2026 8:53 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को 1 जुलाई से व्यावसायिक ग्राहकों के लिए पेट्रोल और डीजल की खुदरा बिक्री पर घरेलू ईंधन आपूर्ति की सुरक्षा के उद्देश्य से लगाए गए अस्थायी प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से औद्योगिक, संस्थागत और परिवहन क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ता फिर से पेट्रोल पंपों से बिना किसी लिमिट के ईंधन खरीद सकेंगे।

असामाजिक लोगों को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा में नया सुरक्षा बिल पास, प्रिवेंटिव डिटेंशन और संपत्ति जब्ती का प्रावधान

IANS | June 29, 2026 8:50 PM

कोलकाता, 29 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार दोपहर पश्चिम बंगाल सार्वजनिक सुरक्षा और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण बिल, 2026 बहुमत से पास किया गया। इस बिल का मकसद राज्य में भ्रष्टाचार, असामाजिक और उपद्रवी गतिविधियों को रोकना है।

रक्षा अलंकरण समारोह-2026 के द्वितीय चरण में उपराष्ट्रपति हुए शामिल

IANS | June 29, 2026 8:43 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-2026 (द्वितीय चरण) में सशस्त्र सेनाओं और भारतीय तटरक्षक बल के 105 अधिकारियों एवं कर्मियों को विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किए। इस समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन भी शामिल हुए।

कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

IANS | June 29, 2026 8:32 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने देश में बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास को गति देने और निजी व संस्थागत निवेश को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (एनआईआईएफ) में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद एनआईआईएफ में भारत सरकार की कुल निवेश प्रतिबद्धता बढ़कर 60,000 करोड़ रुपए हो गई है।

गुजरात : उज्ज्वला योजना से महिलाओं के जीवन में आया बदलाव, धुएं से मुक्ति और स्वास्थ्य में सुधार

IANS | June 29, 2026 8:27 PM

बनासकांठा, 29 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' से गुजरात के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन और सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर मिलने से लाखों महिलाओं को रसोई के धुएं से राहत मिली है। महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है, समय की बचत हुई है और स्वच्छ ईंधन के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है।