दुबई में स्मित के परिजनों से मिले भारतीय राजदूत, हर तरह की मदद का दिया आश्वासन

IANS | October 1, 2026 1:59 PM

दुबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत के राजदूत दीपक मित्तल और दुबई के कॉन्सल जनरल (महावाणिज्य दूत) ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने फ्लाइट एफजेड 1073 में जान पर खेलकर 174 लोगों की जिंदगी बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से मुलाकात की।

हम मिलकर आतंकवाद से कैसे लड़ सकते हैं, इसकी बेहतरीन मिसाल कैप्टन स्मित ने पेश की: इजरायली राजदूत (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | October 1, 2026 1:06 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कैप्टन स्मित मच्छार के शौर्य की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "हम कैसे आतंकवाद का मिल कर सामना कर सकते हैं और आतंक के सामने घुटने नहीं टेकते उसकी ये 'बेहतरीन मिसाल' है।" गुरुवार को आईएएनएस से विशेष साक्षात्कार में रूवेन ने अपने विचार व्यक्त किए।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने केवल 14 महीनों में बैटरी स्टोरेज क्षमता को 6.63 गीगावाट-घंटा तक बढ़ाया

IANS | October 1, 2026 1:05 PM

अहमदाबाद, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने गुरुवार को कहा कि उसने गुजरात के खावड़ा में अपनी ऑपरेशनल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) क्षमता को जून 2026 के 3.55 गीगावाट-घंटे से बढ़ाकर 6.63 गीगावाट-घंटे कर दिया है।

'सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है यूपीएससी के नए दौर का मंत्र : पीएम मोदी

IANS | October 1, 2026 12:32 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम है जिसमें यूपीएससी के इतिहास और भविष्य को लेकर मंथन किया जा रहा है।

यूपीएससी के 100 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट; कैप्टन स्मित का भी किया जिक्र

IANS | October 1, 2026 11:55 AM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। इस मौके पर पीएम मोदी ने यूपीएससी के 100 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष स्मारक डाक टिकट, सिक्का और एक विशेष पुस्तक जारी की।

अर्जेंटीना के राजदूत कॉसिनो ने पायलट स्मित को बताया, 'भारत के साहस और कर्तव्य की भावना का प्रतीक'

IANS | October 1, 2026 11:53 AM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने पायलट स्मित मच्छार की जाबांजी को सलाम किया है। स्मित ने जान पर खेलकर 174 लोगों को मौत के मुंह से निकाला। फ्लाईदुबई की फ्लाइट में उन्होंने अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना इंसानियत की मिसाल कायम की। कॉसिनो ने कहा कि मच्छार "भारत के साहस और कर्तव्य की भावना का प्रतीक हैं।"

मध्य प्रदेश : बांधवगढ़ में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, देश-विदेश से पहुंचे पर्यटक

IANS | October 1, 2026 11:18 AM

उमरिया, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एक बार फिर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार हो गया है। एक अक्टूबर से नए पर्यटन सत्र की शुरुआत के साथ ही पार्क के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। लंबे इंतजार के बाद जंगल सफारी शुरू होने से पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में सैलानी बांधवगढ़ पहुंचे।

जितिया व्रत कब है? शिप्रा सचदेव से जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय और महत्व

IANS | October 1, 2026 10:51 AM

प्रयागराज, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। सनातन धर्म में जीवित्पुत्रिका व्रत यानी जितिया व्रत का विशेष महत्व है। यह तीन दिनों का अत्यंत कठिन और पवित्र उपवास है, जिसे माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और विघ्नों से रक्षा के लिए रखती हैं। इस साल यह व्रत 2 अक्टूबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर को समाप्त होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने पायलट स्मित मच्छार के परिवार से की बात, दिया मदद का भरोसा

IANS | October 1, 2026 10:51 AM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई प्लेन की घटना के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार के परिजनों से बातचीत की है। भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत में लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए पायलट स्मित मच्छार की प्रशंसा की।

यूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 23 प्रतिशत बढ़ी, वैल्यू 29 लाख करोड़ रुपए के पार

IANS | October 1, 2026 10:41 AM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के लेनदेन की संख्या सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 24.07 अरब हो गई। वहीं, लेनदेन का कुल मूल्य 18 प्रतिशत बढ़कर 29.37 लाख करोड़ रुपए हो गया।