सद्भावना दिवस : न चाहते हुए भी राजनीति में आए थे राजीव गांधी, नीति निर्माण में किए अहम बदलाव

IANS | August 19, 2026 4:33 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। "भारत एक प्राचीन देश, लेकिन एक युवा राष्ट्र है। मैं जवान हूं। मेरा भी एक सपना है। मेरा सपना है भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर, दुनिया के सभी देशों में से प्रथम रैंक में लाना और मानव जाति की सेवा करना।" ये देश के उस सबसे युवा प्रधानमंत्री के शब्द थे, जिनकी भूमिका भारत को आधुनिक, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने में विशेष रही। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को विश्व में वर्तमान स्थान दिलाया और इसीलिए उन्हें भारत में 'सूचना प्रौद्योगिकी का जनक' कहा जाने लगा था। यह कहानी है 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी की, जिनकी जयंती को हर साल 'सद्भावना दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

कैबिनेट ने बिहार में 3,590 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी बढ़ाने और ट्रैफिक जाम कम करने में मिलेगी मदद

IANS | August 19, 2026 4:19 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को बिहार को भी एक बड़ा बुनियादी ढांचा उपहार दिया है। कैबिनेट ने मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड के 82.578 किलोमीटर हिस्से को चार-लेन हाईवे में अपग्रेड करने को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 3,591 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला: 9,450 करोड़ रुपए की 4 रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी

IANS | August 19, 2026 3:56 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को देश में रेल और सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 13,041 करोड़ रुपए की लागत वाली पांच महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी में चार मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाएं और बिहार में एक चार-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना शामिल है। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से परिवहन क्षमता बढ़ेगी, लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और विभिन्न राज्यों में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

एनएचआरसी भर्ती अलर्ट: रिसर्च ऑफिसर सहित 33 पदों पर आवेदन जारी, जानें डिटेल्स

IANS | August 19, 2026 3:36 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, एनएचआरसी ने डेपुटेशन के आधार पर अनुसंधान अधिकारी (रिसर्च ऑफिसर) सहित विभिन्न 33 रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।

भारत का मखाना बाजार 2029-30 तक 12,000 करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना, बढ़ती मांग से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

IANS | August 19, 2026 3:24 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का मखाना (फॉक्स नट) क्षेत्र आने वाले वर्षों में तेजी से विस्तार करने की राह पर है। केंद्र सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक फैक्टशीट के अनुसार, बढ़ते उत्पादन, मजबूत घरेलू मांग, बेहतर कीमतों और निर्यात में वृद्धि के बल पर देश का मखाना बाजार वर्ष 2029-30 तक 11,000 से 12,000 करोड़ रुपए के आकार तक पहुंच सकता है।

पीएम विश्वकर्मा योजनाः चमोली में अधिकारियों ने लाभार्थियों को मार्केटिंग और एआई की दी ट्रेनिंग

IANS | August 19, 2026 3:12 PM

चमोली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तराखंड के चमोली के गोपेश्वर में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग और मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के विकास कार्यालय देहरादून की ओर से आयोजित कार्यशाला में जिलेभर से बड़ी संख्या में पंजीकृत विश्वकर्मा लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।

सरकारी फंड के इस्तेमाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : प्रफुल पानशेरिया

IANS | August 19, 2026 3:08 PM

गांधीनगर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानशेरिया ने अधिकारियों के खिलाफ पुलिस शिकायत और अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। यह कार्रवाई तब की गई जब पता चला कि भावनगर जिले के पालीताना में एक अस्पताल के लिए मंजूर की गई 2.55 लाख लीटर क्षमता वाली भूमिगत पानी की टंकी का निर्माण ही नहीं किया गया था जबकि इसके लिए 50.43 लाख रुपए का बिल मंजूरी के लिए जमा किया गया था।

एनएचएआई भर्ती 2026: जनरल मैनेजर समेत 12 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | August 19, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी के बेहतर अवसरों की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक खास मौका सामने आया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने जनरल मैनेजर समेत विभिन्न 12 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

सरकारी अस्पताल में नौकरी का अवसर: सीनियर रेजिडेंट के पदों पर वैकेंसी, 21 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 19, 2026 2:55 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े जो लोग सरकारी अस्पताल में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए नई दिल्ली स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल (पीएमएमएमएच) ने आपातकालीन तदर्थ (एडहॉक) आधार पर विभिन्न स्पेशलिटी में सीनियर रेजिडेंट के कुल 12 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

कुबोटा और स्पार्क मिंडा के शीर्ष अधिकारियों ने सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना की, साझा किए अनुभव और भविष्य की निवेश योजनाएं

IANS | August 19, 2026 2:53 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 के उद्घाटन एवं दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जापान और भारत के प्रमुख उद्योग समूहों ने उत्तर प्रदेश को निवेश, मैन्युफैक्चरिंग और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ केंद्र बताया। समारोह में कुबोटा कॉरपोरेशन जापान और स्पार्क मिंडा कॉरपोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में अपने निवेश, साझेदारी के अनुभव और भविष्य की संभावनाओं को साझा किया।