सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी, डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी

IANS | November 19, 2026 9:21 AM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। मौसम बदलते ही सर्दी-जुकाम, खांसी और फ्लू जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में कई लोग बिना ज्यादा सोचे-समझे एंटीबायोटिक दवाएं लेना शुरू कर देते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि एंटीबायोटिक लेने से बीमारी जल्दी ठीक हो जाएगी, लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

रानी लक्ष्मीबाई ने अपने कर्तव्य और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया, जयंती पर पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने किया नमन

IANS | November 19, 2026 8:57 AM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुवार को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर नमन किया।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

IANS | November 19, 2026 8:31 AM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दी।

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, निर्भयता और अंतःकरण की शुद्धता को बताए सात्विक मनुष्य के गुण

IANS | November 19, 2026 8:20 AM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया है। संस्कृत के श्लोक के माध्यम से पीएम मोदी ने मनुष्य के सात्विक स्वभाव के बारे में बताया है।

पंजाब में पराली जलाने के मामले 2025 के पूरे आंकड़े से पार, सीएक्यूएम ने छह जिलों के डीसी और एसएसपी को भेजा नोटिस

IANS | November 19, 2026 8:09 AM

पटियाला, 19 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब में धान की पराली जलाने की घटनाओं में इस सीजन में लगातार बढ़ोतरी के बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने छह जिलों के उपायुक्तों (डीसी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। आयोग ने अधिकारियों से पूछा है कि पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जारी निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन नहीं कराने पर उनके खिलाफ वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम, 2021 की धारा 14 के तहत कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

गोरखपुर में प्रदेश का पहला वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय, सीएम योगी रखेंगे आधारशिला

IANS | November 19, 2026 7:59 AM

गोरखपुर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके में राज्य के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय (फॉरेस्ट्री एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी) की आधारशिला रखेंगे। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस संबंध में जानकारी दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय 'आतंकवाद-रोधी सम्मेलन' का करेंगे उद्घाटन

IANS | November 19, 2026 7:21 AM

नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज यानी गुरुवार को नई दिल्ली में दो दिवसीय ‘आतंकवाद-रोधी सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध राष्ट्र की सामूहिक प्रतिक्रिया को सुदृढ़ करने के निरंतर प्रयासों के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष सम्मेलन में ‘सीमा-पार आतंकवाद’ विषय की थीम पर विचार-विमर्श होगा।

सीएम के गरबाड़ा के तीन दिवसीय दौरे का पहला दिन: सहज और सरल जननेता भूपेंद्र पटेल की अनूठी संवेदनशीलता

IANS | November 18, 2026 10:03 PM

गांधीनगर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दाहोद जिले के आदिजाति क्षेत्र गरबाडा के गांवों का तीन दिवसीय दौरा शुरू किया है। सीएम भूपेंद्र पटेल सौम्य और दृढ़ मुख्यमंत्री की छवि रखने के साथ-साथ सरल, सहज और अपने भूपेंद्र दादा के रूप में भी लोकप्रिय हुए हैं।

पीएम मोदी की प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट से मुलाकात, 'अर्थशॉट प्राइज' के प्रयासों की सराहना की

IANS | November 18, 2026 9:56 PM

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेल्स के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट से मुलाकात पर खुशी जताई। उन्होंने 'अर्थशॉट प्राइज' के जरिए जलवायु समाधानों को बढ़ावा देने और भारतीय सूझबूझ को दुनिया के सामने रखने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने और हालिया व्यापार समझौते से मिली गति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

सस्ती लोकप्रियता के लिए जावेद अख्तर श्रीराम का नाम ले रहे हैं : मौलाना कारी इसहाक गोरा

IANS | November 18, 2026 9:44 PM

सहारनपुर, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मौलाना कारी इसहाक गोरा ने प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने कहा कि भगवान राम हर भारतीय के खून में हैं। मौलाना ने कहा कि जावेद अख्तर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे बयान देते हैं।