अदाणी पावर, ड्रुक ग्रीन पावर भूटान में 770 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना करेंगी स्थापित

IANS | October 6, 2026 10:13 AM

थिम्पू/अहमदाबाद, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी पावर और भूटान की सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (डीजीपीसी) ने मंगलवार को भूटान में 770 मेगावाट की चामखरछू-1 जलविद्युत परियोजना स्थापित करने की घोषणा की।

'ज्ञानवान, कर्मों में निपुणता के साथ सदाचार से युक्त व्यक्ति कहलाता है श्रेष्ठ', पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

IANS | October 6, 2026 8:47 AM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्रेष्ठ व्यक्ति के बारे में एक सुभाषित साझा किया। इस सुभाषित के जरिए बताया गया कि वास्तविक अर्थों में श्रेष्ठता क्या है और इसके लिए मनुष्य में कौन-कौन से गुण होने आवश्यक हैं।

जंतर-मंतर पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

IANS | October 6, 2026 7:54 AM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली में विपक्ष के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जंतर-मंतर की ओर आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है।

सर्जियो गोर ने एडमिरल पापारो की भारत में मेजबानी की, भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी पर दिया जोर

IANS | October 5, 2026 11:58 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल सैमुअल पापारो की भारत में मेजबानी की। अमेरिकी पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे. पापारो, अमेरिका-भारत की अहम रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने और दोनों देशों के बीच सेनाओं के आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए 3 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक भारत के दौरे पर हैं।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी के 'फॉर्म 6' वाले दावों को खारिज किया, कहा- सुप्रीम कोर्ट ने इसे गैरकानूनी नहीं बताया

IANS | October 5, 2026 11:47 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए उनके फॉर्म 6, निर्वाचन आयोग और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने राहुल गांधी पर उच्चतम न्यायालय की कार्यवाही के संबंध में भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।

नासिक: पीएम आवास योजना से बदली येवला तालुका के परिवारों की जिंदगी, लाभार्थियों ने जताया आभार

IANS | October 5, 2026 9:22 PM

येवला, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। नासिक जिले के येवला तालुका के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना ने उन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है, जो लंबे समय से कच्चे मकानों में रहने को मजबूर थे। बारिश के दिनों में छत से टपकता पानी और मौसम की मार उनके लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती थी। आर्थिक तंगी के चलते पक्का मकान बनाना उनके लिए सिर्फ एक सपना था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए मददगार साबित हुई।

विंटर शेड्यूल से पहले नवी मुंबई एयरपोर्ट ने बढ़ाई कनेक्टिविटी, बस, टैक्सी और शटल सेवाओं का किया विस्तार

IANS | October 5, 2026 9:06 PM

अहमदाबाद, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा संचालित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) ने आगामी विंटर शेड्यूल 2026-27 से पहले अपने मल्टीमॉडल परिवहन नेटवर्क का विस्तार किया है। इसका उद्देश्य मुंबई, नवी मुंबई, पुणे और पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के यात्रियों के लिए एयरपोर्ट तक पहुंच को अधिक आसान और सुविधाजनक बनाना है।

फॉर्म 6 को लेकर राहुल गांधी के पोस्ट को चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक

IANS | October 5, 2026 9:04 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। मतदाता पंजीकरण से जुड़े फॉर्म 6 को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पोस्ट को चुनाव आयोग ने भ्रामक बताया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर फॉर्म 6 में 'अवैध और एकतरफा' बदलाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे बीजेपी की मदद के लिए पद के दुरुपयोग से भी जोड़ा।

लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट ने बीच उड़ान में घोषित की इमरजेंसी; 9,000 फीट तक नीचे उतरा

IANS | October 5, 2026 8:41 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। लंदन से शिकागो जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट ने आयरलैंड के ऊपर उड़ान भरते समय आपातकाल (इमरजेंसी) घोषित कर दिया। इसके बाद विमान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्तेमाल होने वाला 7700 इमरजेंसी ट्रांसपोंडर कोड प्रसारित किया और लगभग 9,000 फीट की ऊंचाई तक नीचे उतर आया।

समय पर इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं पूरी करने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी: नितिन गडकरी

IANS | October 5, 2026 7:49 PM

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को गुजरात में आयोजित 'चिंतन शिविर 2026- ए नेशनल कॉन्क्लेव ऑन हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर' का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और परियोजना क्रियान्वयन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं।