सप्तश्रृंगी शक्तिपीठ को क्यों कहा जाता है 'अर्धशक्तिपीठ'? 18 हाथों से भक्तों को मां देती हैं आशीर्वाद

IANS | October 6, 2026 3:10 PM

नासिक, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। देशभर में नवरात्र की तैयारी शुरू हो गई है। इस वर्ष 11 अक्टूबर, रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएगा। इस दौरान मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। वहीं, श्रद्धालु शक्तिपीठों में जाकर माता के दर्शन करेंगे। 51 शक्तिपीठों में और महाराष्ट्र के 'साढ़े तीन शक्तिपीठों' में से एक के रूप में अत्यंत पवित्र सप्तश्रृंगी शक्तिपीठ में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं।

भारत का स्टील उत्पादन चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 3.7 प्रतिशत बढ़कर 81.8 मिलियन टन तक पहुंचा: सरकार

IANS | October 6, 2026 3:10 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। इस्पात मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में भारत के स्टील क्षेत्र ने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। इस दौरान फिनिश्ड स्टील का उत्पादन 3.7 प्रतिशत बढ़कर 81.8 मिलियन टन हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 78.8 मिलियन टन था। इस वृद्धि को मजबूत घरेलू मांग और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी का परिणाम माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल उपचुनाव : कांग्रेस उम्मीदवार ने दिया धरना, रेजीनगर में दोबारा मतदान की मांग

IANS | October 6, 2026 3:06 PM

कोलकाता, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के बीच कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी ने मंगलवार को विरोध जताया। उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ निर्वाचन क्षेत्र में पूरी तरह से दोबारा मतदान की मांग को लेकर रेजीनगर पुलिस स्टेशन के सामने धरना-प्रदर्शन किया।

केंद्र ने वीबी-जी राम जी ढांचे में 375 श्रेणियों को अधिसूचित किया, रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

IANS | October 6, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) या वीबी-जी राम जी ढांचे के तहत काम की 375 श्रेणियों को अधिसूचित किया है।

विश्व बैंक ने बढ़ाया भारत की विकास दर का अनुमान, वित्त वर्ष 2027 में 7.1 प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद

IANS | October 6, 2026 2:35 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व बैंक (वर्ल्ड बैंक) ने भारत की आर्थिक मजबूती पर भरोसा जताते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए देश की विकास दर का अनुमान बढ़ा दिया है। अपनी ताजा साउथ एशिया इकोनॉमिक अपडेट रिपोर्ट में विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया है।

एनपीसीआईएल भर्ती 2026 : सीए-सीएमए इंटर्न के 51 पदों पर आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल

IANS | October 6, 2026 2:26 PM

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, एनपीसीआईएल ने सीए/सीएमए इंटर्न को नियुक्त करने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विस्तृत विज्ञापन जारी करके कुल 51 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

नवी मुंबई एयरपोर्ट ने 'ताजएसएटीएस' के साथ इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता का किया विस्तार

IANS | October 6, 2026 1:17 PM

मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) ने मंगलवार को कहा कि एविएशन कैटरिंग कंपनी ताजएसएटीएस के साथ चल रही उसकी इन-फ्लाइट कैटरिंग सुविधा विंटर 2026-27 शेड्यूल (जो 25 अक्टूबर से 27 मार्च 2027 तक चलेगा) से पहले एयरलाइंस के बढ़ते ऑपरेशन्स में मदद करने के लिए तैयार है।

चुनाव आयोग के खिलाफ इंडी गठबंधन का विरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन

IANS | October 6, 2026 12:52 PM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडी गठबंधन के सांसदों ने दिल्ली में विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में लिया और बाद में रिहा कर दिया। वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए नजर आए।

भारत के सर्विसेज सेक्टर की गतिविधियां सितंबर में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर, पीएमआई 55.2 रहा

IANS | October 6, 2026 11:55 AM

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के सर्विसेज सेक्टर में गतिविधियां सितंबर में बीते महीनों में सबसे तेजी से बढ़ी हैं। इसकी वजह मजबूत घरेलू मांग और नए ऑर्डर्स का तेजी से बढ़ना था। यह जानकारी मंगलवार को जारी हुए एचएसबीसी इंडिया पीएमआई डेटा में दी गई।

असेंबली से एआई तक पहुंचा यूपी, परिवारवाद और माफियाकरण ने प्रदेश की क्षमता को रोका : सीएम योगी

IANS | October 6, 2026 11:18 AM

लखनऊ, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में तकनीक, निवेश और रोजगार के क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर प्रदेश की असीम संभावनाओं का उपयोग नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश को 'बीमारू' बनाए रखने की राजनीति हुई, जबकि पिछले साढ़े नौ वर्षों में डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया', 'डिजिटल इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को नीति, निवेश और उत्पादन से जोड़कर जमीन पर उतारा है।