मुक्त व्यापार समझौते भारत के निर्यात और वैश्विक व्यापार विस्तार के लिए बेहद महत्वपूर्ण: ब्लू स्टार के सीएमडी

IANS | August 21, 2026 5:02 PM

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच संभावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर उद्योग जगत की उम्मीदों के बीच ब्लू स्टार लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (एमडी) तथा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष वीर एस. आडवाणी ने शुक्रवार को कहा कि मुक्त व्यापार समझौते भारत के निर्यात और वैश्विक व्यापार विस्तार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में भू-राजनीतिक बदलाव लगातार होते रहेंगे और उद्योगों को इन चुनौतियों के बीच आगे बढ़ना होगा।

आईआरसीटीसी में पर्यटन मॉनिटर के पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 8-9 सितंबर को वॉक-इन इंटरव्यू

IANS | August 21, 2026 4:51 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने संविदा के आधार पर दो वर्ष की अवधि के लिए पर्यटन मॉनिटर (टूरिज्म मॉनिटर) के खाली कुल 9 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। पर्यटन मॉनिटर के 9 पदों में कॉर्पोरेट ऑफिस के 6 और नॉर्थ जोन के 3 पोस्ट शामिल हैं।

पीएम मोदी ने 20 अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के प्रमुखों से की मुलाकात, भारत को वैश्विक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी केंद्र बनाने का किया आह्वान

IANS | August 21, 2026 4:22 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित सेवा तीर्थ में भारत के 20 प्रमुख अंतरिक्ष स्टार्टअप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) और संस्थापकों (फाउंडर्स) के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने देश के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की तेजी से बढ़ती क्षमता की सराहना करते हुए भारत को वैश्विक स्तर पर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए अधिक सहयोग और नवाचार पर जोर दिया।

एनएसपीसीएल में सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर सहित 17 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन जल्द

IANS | August 21, 2026 4:16 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनटीपीसी लिमिटेड और सेल की एक प्रमुख संयुक्त उद्यम कंपनी एनटीपीसी सेल पावर कंपनी लिमिटेड (एनएसपीसीएल) ने सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर सहित विभिन्न 17 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

राहुल गांधी के धरने पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का जोरदार हमला, कांग्रेस नेता को बताया 'कैमराजीवी'

IANS | August 21, 2026 3:58 PM

नई दिल्‍ली, 21 अगस्‍त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दिल्ली के संसद मार्ग थाने में धरना-प्रदर्शन पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने राहुल गांधी को कैमराजीवी बताते हुए धरना-प्रदर्शन को ध्‍यान भटकाने की कोशिश करार दिया।

आरएसएस के सह सरकार्यवाह सीआर मुकुंद ने कहा- सिस्टम को ठीक करना जरूरी

IANS | August 21, 2026 3:33 PM

विशाखापट्टनम, 21 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह सीआर मुकुंद ने विशाखापट्टनम में आयोजित तीन दिवसीय बैठक को लेकर प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि यह संघ का सालाना कार्यक्रम है। यहां आरएसएस से प्रेरणा लेकर समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले सभी भाई-बहन एक साथ आते हैं और देश व समाज के बारे में सोचते-विचारते हैं। यह बैठक हर साल तीन दिन के लिए होती है।

एनएचएआई में ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती: मैनेजर सहित 60 पदों पर आवेदन जारी

IANS | August 21, 2026 3:18 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनएचएआई ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर मैनेजर सहित कुल 60 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है।

8वीं से ग्रेजुएट्स तक को मौका: आईसीएसआईएल में अटेंडेंट सहित कई पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू 24 अगस्त से

IANS | August 21, 2026 2:59 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, आईसीएसआईएल ने अटेंडेंट सहित विभिन्न 12 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

'पी' की परिभाषा एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, सीएम योगी का सपा पर हमला

IANS | August 21, 2026 2:42 PM

लखनऊ, 21 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समय के साथ रंग बदलने वाले लोग ‘पी’ की अलग-अलग परिभाषाएं गढ़ते हैं। पहले ‘पी’ को पिछड़े से जोड़ा गया, फिर पंडित से और एक दिन ये लोग ‘पी’ की परिभाषा पाकिस्तान से भी करने लगेंगे।

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत का बड़ा फैसला, अपनी ऑयल रिफाइनिंग क्षमता को 300 एमएमटीपीए तक बढ़ाएगा

IANS | August 21, 2026 2:23 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। युद्ध के चलते वैश्विक रिफाइनिंग क्षमता प्रभावित होने के बीच भारत अपनी ऑयल रिफाइनिंग क्षमता को 272 एमएमटीपीए (मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष) से 300 एमएमटीपीए तक बढ़ाने जा रहा है। यह बयान केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिया।