एशियन पैरा गेम्स: अनुभव और राकेशभाई ने 100 मीटर दौड़ में जीते ब्रॉन्ज मेडल

IANS | October 21, 2026 1:03 PM

नागोया, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन पैरा गेम्स 2026 में बुधवार को भारत के पैरा-एथलेटिक्स दल के लिए एक और शानदार दिन रहा। अनुभव चौधरी और राकेशभाई भट्ट ने पुरुषों की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा के अपने-अपने फाइनल में ब्रॉन्ज मेडल जीते।

एशियन पैरा गेम्स: पावरलिफ्टिंग में देश की झोली में आया एक और मेडल, कस्तूरी राजामणि ने जीता सिल्वर

IANS | October 21, 2026 12:59 PM

नागोया, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन पैरा गेम्स 2026 में बुधवार को भारत के पावरलिफ्टिंग अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली। कस्तूरी राजामणि ने महिलाओं के 67 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने अपने आखिरी प्रयास में 108 किलो का भार उठाते हुए मेडल पर कब्जा जमाया।

पाकिस्तान के अराफात मिन्हास ने पांचवें ही वनडे में किया कमाल, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हुए

IANS | October 21, 2026 7:55 AM

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दौरान मंगलवार को रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को 87 रन से हरा दिया। पाकिस्तान की जीत के हीरो ऑलराउंडर अराफात मिन्हास रहे। अराफात ने गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को यादगार जीत दिलाई।

दूसरा टेस्ट: कप्तान बावुमा ने पलटा मैच का पासा, साउथ अफ्रीका की पहली पारी 425/9 रन पर घोषित

IANS | October 20, 2026 11:39 PM

गकेबरहा, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने खराब शुरुआत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित की। इसके बाद तीसरे दिन की समाप्ति तक मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट भी हासिल कर लिया है।

नवंबर में तमेंगलोंग में पहला 'रानी गाइदिन्ल्यू जिला-स्तरीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन

IANS | October 20, 2026 11:25 PM

तामेंगलोंग (मणिपुर), 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। तामेंगलोंग जिला प्रशासन, जिला खेल संघ (तामेंगलोंग) और साई इम्फाल के सहयोग से 4 से 6 नवंबर तक डुइगाइलोंग टर्फ ग्राउंड में 'पहला रानी गाइदिन्ल्यू तामेंगलोंग जिला स्तरीय महिला 7-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026' आयोजित करेगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना है।

त्रिकोणीय सीरीज: अर्धशतक के बाद अराफात मिन्हास ने चटकाए 6 विकेट, पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 87 रन से हराया

IANS | October 20, 2026 10:47 PM

रावलपिंडी, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 'त्रिकोणीय सीरीज' के दूसरे मैच में 87 रन से जीत दर्ज की। 'प्लेयर ऑफ द मैच' अराफात मिन्हास ने बल्ले से 59 रन बनाने के बाद 40 रन देकर 6 विकेट निकाले। लगातार दूसरी जीत के साथ पाकिस्तान प्वाइंट्स टेबल में 4 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि श्रीलंका और इंग्लैंड ने अपने शुरुआती मैच गंवाए हैं।

तीसरा टी20: हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी, गेंद से चमकीं नंदनी, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने किया 'क्लीन स्वीप'

IANS | October 20, 2026 10:34 PM

रायपुर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 92 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' किया। यह मुकाबला मंगलवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया।

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला टीम का तूफान, बनाया टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट का चौथा सबसे बड़ा स्कोर

IANS | October 20, 2026 9:40 PM

रायपुर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मंगलवार को शहीद वीर नायायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में 7 विकेट खोकर 216 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय महिला टीम का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।

रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27: तमिलनाडु ने उत्तराखंड को पारी के अंतर से हराया, तीसरे दिन 6 टीमों ने जीते मैच

IANS | October 20, 2026 8:11 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 में मंगलवार को 6 टीमों ने जीत दर्ज की। इनमें तमिलनाडु की उत्तराखंड पर पारी और 66 रनों के अंतर से जीत चर्चा का विषय रही। आइए, मंगलवार को जीत दर्ज करने वाली टीमों के बारे में जानते हैं।

एशियन पैरा गेम्स: निषाद कुमार का दूसरा गोल्ड, हाई जंप टी47 में जीता खिताब

IANS | October 20, 2026 7:39 PM

नागोया (जापान), 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत के निषाद कुमार ने अपना दूसरा गोल्ड मेडल जीता। निषाद ने मंगलवार को नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में पुरुषों की हाई जंप टी47 स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।