एशियन पैरा गेम्स: मेंस जैवलिन थ्रो एफ46 स्पर्धा में भारत का 'डबल धमाल', रिंकू ने जीता गोल्ड, अजीत के नाम सिल्वर
नागोया, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन पैरा गेम्स 2026 में सोमवार को जैवलिन थ्रो एफ46 स्पर्धा में रिंकू और अजीत सिंह ने शीर्ष दो स्थान हासिल करते हुए देश का मान बढ़ाया। रिंकू ने 65.11 मीटर की बेहतरीन थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं, अजीत सिंह ने 65.02 मीटर की शानदार थ्रो के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। इंडोनेशिया के सकत्योनो आर. ने 55.30 मीटर की थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।