गीत सेठी के लिए खास है 3 अक्टूबर, 1992 में जीता था विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब

IANS | October 2, 2026 9:37 AM

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। गीत सेठी का नाम भारत के प्रसिद्ध बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ियों में शुमार है। 1990 के दशक में सेठी ने इस खेल में अपना दबदबा बनाया था।

रहमत और जादरान जिम्बाब्वे के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट में अफगानिस्तान की कमान संभालेंगे

IANS | October 1, 2026 11:30 PM

काबुल, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए अपनी टीमें घोषित कर दी हैं। रहमत शाह और इब्राहिम जादरान अलग-अलग फॉर्मेट में टीम की कमान संभालेंगे।

मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027: एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, 10 अक्टूबर को हाईवोल्टेज मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल

IANS | October 1, 2026 10:11 PM

केप टाउन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ 'ग्रुप-ए' में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच 10 अक्टूबर को हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। 'ग्रुप-ए' में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, सह-मेजबान जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-ए से आने वाली टीम शामिल हैं। वहीं, 'ग्रुप-बी' में सह-मेजबान साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और क्वालीफायर-बी शामिल हैं।

वनडे सीरीज: वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रसिद्ध की जगह कंबोज भारतीय टीम में शामिल; वॉशिंगटन टी20 सीरीज से रिलीज

IANS | October 1, 2026 9:29 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले के लिए भारतीय टीम में चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है।

ईरानी कप: जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया 237 रन पर ढेर, पहले दिन गिरे कुल 12 विकेट

IANS | October 1, 2026 8:39 PM

श्रीनगर, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर ने शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में जारी मुकाबले के शुरुआती दिन रेस्ट ऑफ इंडिया को 237 रन पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में सिर्फ 21 रन तक 2 विकेट गंवा दिए।

दूसरा अनौपचारिक टेस्ट: 'ऑस्ट्रेलिया-ए' से मिला 365 रन का टारगेट, तीसरे दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम ने गंवाया पहला विकेट

IANS | October 1, 2026 8:05 PM

पुडुचेरी, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत-ए टीम ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में दबाव की स्थिति में है। क्रिकेट एसोसिएशन पुडुचेरी सीचेम ग्राउंड पर जारी मैच में जीत के लिए 365 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 1 विकेट गंवाकर 28 रन बनाए हैं। यहां से उसे अंतिम दिन जीत के लिए 337 रन की दरकार है।

एशियन गेम्स: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने तीरंदाज गणेश, स्क्वैश और सेलिंग टीमों को मेडल जीतने पर बधाई दी

IANS | October 1, 2026 7:39 PM

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने भारतीय महिला स्क्वैश टीम और कंपाउंड तीरंदाज गणेश मणिरत्नम तिरुमुरु को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, पुरुषों की स्किफ स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस की भी सराहना की।

अनौपचारिक टेस्ट मैच: निकी का ऑलराउंडर प्रदर्शन, इंडिया-ए विमेंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 281 रनों से रौंदा

IANS | October 1, 2026 7:38 PM

धर्मशाला, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। निकी प्रसाद के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर इंडिया-ए विमेंस ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच को 281 रनों के अंतर से जीता। निकी ने बल्ले से कुल 95 रन बनाने के साथ बतौर गेंदबाज कुल 7 विकेट अपने नाम किए।

एशियन गेम्स: पुरुषों के स्क्वैश सेमीफाइनल में मलेशिया के हाथों भारत की हार, ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष

IANS | October 1, 2026 5:43 PM

नागोया, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में गुरुवार को पुरुषों के स्क्वैश टीम इवेंट के सेमीफाइनल में मलेशिया के हाथों 2-1 से हार के बाद भारत को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

'हमें खुद पर भरोसा था, मैच शूटआउट में नहीं जाने देना चाहते थे', पाकिस्तान के खिलाफ मिली रोमांचक जीत पर बोले मंदीप सिंह

IANS | October 1, 2026 5:10 PM

काकामिगहारा, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। रोमांच से भरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से शिकस्त दी। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी मंदीप सिंह ने कहा कि टीम चाहती थी कि मैच को किसी भी तरह से शूटआउट में न जाने दिया जाए।