भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरे वनडे में शतक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ कप्तान गिल का नाम

IANS | September 30, 2026 8:59 PM

गुवाहाटी, 30 सितंबर (आईएएनएस)। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय सरजमीं पर लगातार तीसरे वनडे मैच में शतक लगाया है। इसी के साथ वह भारत में लगातार सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

'बीमारी के चार-पांच दिन डिगा नहीं सकते', एशियन गेम्स में नीरू ढांडा का स्वर्णिम सफर, मुश्किलों को पीछे छोड़कर जीता गोल्ड

IANS | September 30, 2026 8:25 PM

नागोया, 30 सितंबर (आईएएनएस)। नीरू ढांडा का एशियन गेम्स अभियान आइची-नागोया पहुंचने से कुछ दिन पहले तक संदेह में था, लेकिन भारतीय ट्रैप निशानेबाज ने बीमारी पर काबू पाते हुए शानदार वापसी की। उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया और फिर बुधवार को क्यानन चेनाई के साथ मिलकर मिश्रित टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

तीसरा वनडे: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैथ्यूज-कैंपबेल का तूफान, वेस्टइंडीज की महिला टीम ने 2-1 से जीती सीरीज

IANS | September 30, 2026 8:23 PM

हरारे, 30 सितंबर (आईएएनएस)। कप्तान हेली मैथ्यूज और शेमेन कैंपबेल की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज की महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले मुकाबले में 91 रन से जीत हासिल की। इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

'भविष्य में और भी उपलब्धियां हासिल करते रहें,' एशियन गेम्स में खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा, राष्ट्रपति मुर्मु ने सराहा

IANS | September 30, 2026 7:57 PM

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को 'एशियन गेम्स 2026' में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए मेडल जीतने वाले एथलीट्स की सराहना की है। भारत ने कुल 60 मेडल (10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज) के साथ मेडल टैली में आठवां स्थान हासिल कर लिया है।

एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश

IANS | September 30, 2026 6:03 PM

काकामिगहारा, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने 'एशियन गेम्स 2026' में मेडल सुनिश्चित कर लिया है। बुधवार को जापान के काकामिगहारा में खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 2-0 से मात देकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बना ली। अब खिताबी मैच में भारत का सामान चीन से होगा।

अनौपचारिक टेस्ट: ऑस्ट्रेलियाई टीम 176 रन पर ढेर, दूसरे दिन की समाप्ति तक भारत-ए विमेंस के पास 322 रन की बढ़त

IANS | September 30, 2026 5:38 PM

धर्मशाला, 30 सितंबर (आईएएनएस)। इंडिया-ए विमेंस ने ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस के खिलाफ जारी अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी इस मुकाबले के दूसरे दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम के पास 322 रन की मजबूत बढ़त है।

एशियन गेम्स 2026: भारत की पुरुष और महिला स्क्वैश टीम ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, पक्के हुए दो और मेडल

IANS | September 30, 2026 4:21 PM

नागोया, 30 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत की पुरुष और महिला स्क्वैश टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारत के लिए इस खेल में दो मेडल पक्के हो गए हैं।

एशियन गेम्स: सुनील कुमार ने ग्रीको-रोमन रेसलिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा

IANS | September 30, 2026 4:19 PM

नागोया, 30 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को सुनील कुमार ने पुरुषों के 87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन रेसलिंग इवेंट में फिलीपींस के कैलम जॉनस्टन रॉबर्ट्स के खिलाफ 'टेक्निकल सुपीरियरिटी' के आधार पर 9-0 से जीत हासिल की। इसी के साथ सुनील ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया।

'हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास उनके जैसा खिलाड़ी है', कोहली को लेकर बोले संजू सैमसन

IANS | September 30, 2026 4:00 PM

निशिन, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोहली कई पीढ़ियों के क्रिकेटरों के लिए लगातार प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। सैमसन ने माना कि भारतीय टीम खुद को खुशकिस्मत मानती है कि उसके पास कोहली जैसे महान खिलाड़ी हैं, जो न केवल मैदान पर अपने प्रदर्शन से बल्कि मैदान के बाहर अपने व्यवहार, अनुशासन और पेशेवर रवैये से भी दूसरों के लिए मिसाल पेश करते हैं।

जॉन कैंपबेल ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से भारत के खिलाफ लगाया सबसे तेज वनडे शतक

IANS | September 30, 2026 3:49 PM

गुवाहाटी, 30 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। कैरेबियाई टीम के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने तूफानी शतक लगाकर इतिहास रच दिया है।