आईसीसी वनडे रैंकिंग: धमाकेदार प्रदर्शन का कोहली को मिला इनाम, कुलदीप ने लगाई चार पायदान की छलांग
नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शतकीय पारी खेलने का इनाम विराट कोहली को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में मिला है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोहली ने एक पायदान की छलांग लगाई है और वह अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं।