न्यूजीलैंड ने 244 रनों से जीता चौथा वनडे, मैट हेनरी की बॉलिंग के सामने महज 89 रनों पर सिमटी भारतीय टीम

IANS | November 13, 2026 2:12 PM

माउंट माउंगानुई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौथे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को 244 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है। न्यूजीलैंड से मिले 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम मात्र 26.4 ओवर में 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

महली बियर्डमैन ने रचा इतिहास, वनडे डेब्यू में बने सबसे बेहतरीन स्पेल डालने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

IANS | November 13, 2026 1:58 PM

पर्थ, 13 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। शुक्रवार को पर्थ स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अपने वनडे डेब्यू पर उन्होंने 6 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रदान किए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025, दिव्या-तेजस्विन समेत 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवॉर्ड

IANS | November 13, 2026 1:28 PM

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में आधिकारिक तौर पर 'राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025' प्रदान किए।

कोहली-रोहित जीरो पर आउट, कप्तान अय्यर का भी नहीं खुला खाता, भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

IANS | November 13, 2026 12:49 PM

माउंट माउंगानुई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड से मिले 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। टीम के तीन बल्लेबाज पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

डेब्यू मैच में छाए महली बियर्डमैन, पहले वनडे में सिर्फ 131 रन बनाकर ऑलआउट हुई इंग्लैंड टीम

IANS | November 13, 2026 12:37 PM

पर्थ, 13 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 33.4 ओवर में सिर्फ 131 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

'सैंडपेपर विवाद' पर कमिंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस का लैंगर ने किया समर्थन, बोले- फिर से संकट में है ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट

IANS | November 13, 2026 11:36 AM

पर्थ, 13 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच जस्टिन लैंगर ने 'सैंडपेपर-गेट' मामले पर मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखने के पैट कमिंस के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा टेस्ट कप्तान का अपना पक्ष रखना सही था, खासकर ऐसे समय में जब 2018 के इस स्कैंडल ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में फिर से तूफान खड़ा कर दिया है।

विल यंग की शतकीय पारी, चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 334 रनों का लक्ष्य

IANS | November 13, 2026 11:28 AM

माउंट माउंगानुई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 50 ओवर में 333 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड: जो रूट की एक और बड़ा उपलब्धि, मोर्गन-बटलर के खास क्लब में हुए शामिल

IANS | November 13, 2026 10:43 AM

पर्थ, 13 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

टिम सीफर्ट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज

IANS | November 13, 2026 9:37 AM

माउंट माउंगानुई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही इस मुकाबले में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, महली बियर्डमैन का डेब्यू

IANS | November 13, 2026 9:20 AM

पर्थ, 13 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।